Latest Updates
-
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम -
क्या 1876 जैसी तबाही फिर होगी? 150 साल बाद लौट सकता है विनाशकारी अल नीनो! सूखा और अकाल का खतरा -
बरसात में भूलकर भी न खाएं ये 10 सब्जियां, वरना शरीर बन सकता है बीमारियों का घर -
अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कौन-सा तरीका है सबसे सुरक्षित? एक्सपर्ट से जानें पूरी जानकारी -
World Population Day 2026 Quotes: 'आबादी पर लगाम, तरक्की को सलाम', इन कोट्स व स्लोगन से फैलाएं जागरूकता -
अमिताभ बच्चन बने पॉलिसीबाजार के ब्रांड एंबेसडर, शुरू हुआ भारत का सबसे बड़ा इंश्योरेंस जागरुकता अभियान -
बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी ये दवाएं, अल्कोहल की मात्रा को लेकर सरकार ने लागू किया कड़ा नियम -
World Population Day 2026: 11 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है जनसंख्या दिवस? जानिए इतिहास-महत्व और थीम
बॉडी को शेप में लाने के लिए करें ये वर्कआउट
हमारे शरीर की यह प्रवृत्ति होती है कि शरीर के कुछ हिस्सों में ज्यादा फैट जमा होता है। उदाहरण के लिए पेर शेप्ड बॉडी में शरीर का निचला हिस्सा बड़ा जबकि ऊपर का हिस्सा छोटा होता है। इसी तरह एप्पल शेप्ड बॉडी में कमर के पास फैट जमा होता है और चिली जैसी बॉडी में कहीं भी फैट जमा नहीं होता है। अगर आप अच्छा दिखना चाहते हैं तो आपको बॉडी शेप और इसके प्रकार को अच्छे से समझना होगा। साथ ही इसी के अनुसार आपको एक्सरसाइज करनी होगी और डाइट लेनी होगी।
यह बिल्कुल भी उचित नहीं कि आप सिर्फ शरीर के कुछ ही हिस्सों पर मेहनत करें। आपको अलग—अलग वर्कआउट के जरिए पूरे शरीर पर ध्यान देना होगा। बॉडी को शेप में लाने और इसे परफेक्ट बनाने के लिए कई वर्कआउट हैं। अच्छी बॉडी शेप का मूल मंत्र है नियमित वर्कआउट और धार्मिक वर्कआउट।

1. डांस:
बॉडी को शेप में लाने के लिए डांस सबसे अच्छा वर्कआउट है। जब आप डांस करते हैं तो आपके शरीर का सभी हिस्सा मूव करता है। इससे पूरा शरीर शेप में आता है। अगर आप रोज डांस करेंगे तो इससे न सिर्फ आपका शरीर सुंदर दिखेगा, बल्कि मजबूत भी बनेगा। साथ ही यह आपके लिए मस्ती का एक जरिया भी है।

2. वजन उठाना:
यह एक्सरसाइज का एडवांस फेज है। इसका इस्तेमाल सिर्फ वही लोग करें जो अपने मसल्स को बढ़ाना चाहते हैं। वजन उठाने का एक्सरसाइज काफी मुश्किल होता है और इसके लिए ताकत की जरूरत पड़ती है। पर इस बात में कोई शक नहीं कि बॉडी को शेप में लाने के लिए वजन उठाना सबसे अच्छा वर्कआउट है।

3. कार्डियो:
कार्डियो वर्कआउट में साइकलिंग, रनिंग, ट्रेडमिल, स्टेपिंग आदि शामिल है। इन वर्कआउट के जरिए आप शरीर के फैट को कम कर सकते हैं और अपनी स्टेमिना और स्ट्रेंथ को बढ़ा सकते हैं। अगर आप एप्पल शेप्ड बॉडी पाना चाहते हैं तो इसमें कार्डियो वर्कआउट काफी कारगर साबित होगा।

4. योगा:
बॉडी को शेप में लाने के लिए योगा का भी जवाब नहीं। शरीर पर योगा का असर लंबे समय तक रहता है। यह न सिर्फ हमारे शरीर को बेहतर बनाता है, बल्कि हमारी त्वचा और स्वास्थ को भी बेहतर बनाता है। साथ ही यह अवांछित टॉक्सिन और तनाव को भी दूर करता है ।

5. स्पोर्ट्स:
बैडमिंटन, टेनिस, क्रिकेट और दूसरे खेलों से भी वजन कम होता है और बॉडी शेप में आती है। इससे बड़ी मात्रा में कैलोरी बर्न होती है। बॉडी को शेप में लाने के लिए यह सबसे अच्छा वर्कआउट है।

6. स्ट्रेच:
स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज आपको नियमित रूप से करना चाहिए। हालांकि वजन कम करने में इसकी कोई भूमिका नहीं होती है। इस एक्सरसाइज से शरीर शेप में आता है। स्ट्रेचिंग कर्व बनाने में मदद करता है।

7. ताई ची:
बॉडी को शेप में लाने के लिए यह चायनीज मार्शल आर्ट भी अहम भूमिका निभाता है। यह वर्कआउट आपकी ताकत को बढ़ाने के साथ-साथ अपको सेल्फ डिफेंस के लिए भी तैयार करता है। ताई ची से शरीर में लचीलापन आता है और यह सही शेप में आता है। आपको यह वर्कआउट जरूर ट्राई करना चाहिए।

8. स्वीमिंग:
स्वीमिंग में किसी भी दूसरे वर्कआउट की तुलना में दो गुणा तेजी से कैलोरी बर्न होता है। स्वीमिंग से हाथ और पैर मजबूत होता है। बॉडी को शेप में लाने के लिए स्वीमिंग एक बेहतरीन वर्कआउट है।

9. स्किपिंग:
अगर आप रोज 100-200 बार स्किप्स करेंगे तो आपको फर्क खुद नजर आने लगेगा। स्किपिंग का असर पूरे शरीर पर होता है और यह बॉडी को अच्छे से शेप में लाता है।

10. जिम:
और अंत में आप जिम का सहारा ले सकते हैं। ऊपर बताए गए सभी वर्कआउट आपको जिस में उपलब्ध हो जाएंगे।



Click it and Unblock the Notifications