Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
क्या दवाईयां आपको मोटा बना सकती हैं?
यदि संक्षेप में आप उत्तर चाहते हैं, तो हां- औषधियां आपको मोटा बना सकती हैं। लेकिन केवल कुछेक। हालांकि, स्थायी माइग्रेन, अवसाद या दर्द के इलाज में कमर के मोटा होने होने का दोषारोपण करना सुरक्षित है। दवाईयां जो वजन बढ़ाती हैं, वे हैं स्टेरायड्स, मनोविकाररोधी दवाएं, अवसादरोधी दवायें, एंटी सीजर दवाएं तथा सिरदर्द निवारक दवाएं।
मधुमेह की दवाइयां जैसे कि इंसुलिन व कुछ खाने वाली दवाएं भी वजन बढ़ने का कारण बनती हैं। इनके अलावा, डाक्टरों के अनुसार, सभी दवाइयों को वजन बढ़ने के लिये दोषी नहीं ठहराया जा सकता। जानने के लिये पढ़ें कि कैसे ये आपको प्रभावित करती हैं....

एलर्जी ड्रग्स
इनमें डाइफेनड्रेमाइन होता है जो आपको तुरन्त नींद सा अहसास दिलाता है। कुछ इस प्रकार का जैसे कि कुछ खांसी की दवाओं में होता है, जो आपकी सक्रियता को कम कर देता हैं। आप अपने डाक्टर से सलाह लेकर कोई अन्य एंटीस्टेमाइन जैसे कि जायर्टेक ले सकते हैं जिसमें उबासी वाले प्रभाव नहीं होते।

एंटी डिप्रेशेंट ड्रग्स
कुछ अवसाद रोधी दवाईयां आपके खाने की इच्छा को बढ़ सकती हैं। बेहतर रहेगा कि मदद के लिये किसी मनोचिकित्सक से मदद लें,और ऐसे एंटी डिप्रेशेंट लें जो वजन नहीं बढ़ाते, जैसे कि जायबन और वैलबुट्रिन।

गर्भ निरोधक दवाएं
गर्भ निरोधक दवाएं आसानी से पौंड भर जमाव पैदा कर देती हैं क्योंकि वे ब्लोटिंग व रिटेंशन को बढ़ाती हैं। लो एस्ट्रोजन गोलियां या प्रोजेस्टिन गोलियां लें।

नींद की गोलियां
डायफेन्ड्राइम, सोमिनेक्स या टेलीनाल जैसी गोलियां सामान्य रूप से आसानी से उपलब्ध होने वाली दवाईयां हैं। साधारण रूप से निद्रा वजन बढ़ने का सामान्य कारण होता है। डाक्टर से पहले से ही चर्चा कर लें तथा वे ही दवाएं लें जो डाक्टर द्वारा बताई जायें।

माइग्रेन की दवाएं
ये आपके वजन बढ़ने का कारण हो सकती हैं क्योंकि इन्हें खाने से आपकी भोजन की इच्छा बढ़ जाती है। ओलेजाइपिन तथा सोडियम वालप्रोट वजन बढ़ा सकती हैं। डेपाकिन तथा डेपाकोट जैसी माइग्रेन की दवाओं से बचें तथा माइग्रेन की ऐसी दवाओं के लिये डाक्टर की सलाह लें जो वजन कम करने या वजन को नियंत्रण में रखनें में मददगार हों ।

स्टेरायड्स
बहुत सी आसानी से उपलब्ध स्टेरायड आपकी भूख को बढ़ा सकते हैं। वे आपकी भूख को बढ़ा देते हैं, आप अधिकाधिक खाते हैं जिसका परिणाम वजन बढ़ने के रूप में सामने आता है। इसको खाने से ज्यादा प्यास भी नहीं लगती इसलिये पेट में ब्लोटिंग की समस्या जन्म लेती है।

और अंतिम सलाह ?
यदि दवा स्वास्थ्य के लिये बहुत जरूरी है और आपको इसे लेना आवश्यक है, तो अपने डाक्टर से ऐसी वैकल्पिक दवा के बारे में सलाह लेना अवश्य सुनिश्चित करें जो आपका वजन न बढ़ने दे। बहुत से मरीज इस बात की शिकायत करते हैं, लेकिन यह केवल एक भ्रम है कि विटामिन व कैल्शियम सप्लीमेंट्स वजन बढ़ा देते हैं। सामान्य तौर पर ली जाने वाली खांसी, ठंड, फ्लू तथा चर्म रोग की दवाएं किसी भी तरह वजन नहीं बढ़ाती।



Click it and Unblock the Notifications
