Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कम नींद आने का इलाज
गुड़हल एक खूबसूरत फूलों वाला पौधा है, जो आमतौर पर ट्रॉपिकल और गर्म क्षेत्रों में पाया जाता है। इस पौधे की कई प्रजातियां पाई जाती है और सभी अपने खूबसूरत फूलों के जानी जाती है। मजेदार बात यह है कि गुड़हल का फूल दक्षिण कोरिया, मलेशिया और हैथी गणराज्य का राष्ट्रीय फूल है। भारत में इस फूल को काफी शुभ माना जाता है और कई धार्मिक संस्कारों और चढ़ावें में इसका इस्तेमाल किया जाता है। प्रचीन भारतीय आयुर्वेद में गुड़हल का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने के लिए किया जाता था।
गुड़हल की पत्ती का इस्तेमाल न सिर्फ औषधीय, बल्कि कई रूपों में किया जाता है। कई बार तो इसका इस्तेमाल पार्क और गार्डन को सजाने के लिए भी किया जाता है। गुड़हल की पत्ती को विभिन्न तरह से इस्तेमाल के लिए अलग-अलग रूपों में संसाधित किया जाता है। गुड़हल की सूखी पत्ती का इस्तेमाल मैक्सिकन जैसे कई व्यंजन को सजाने के लिए भी किया जाता है। साथ ही इसकी पत्ती का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए किया जाता है, जो कई देशों में अलग-अलग नामों से चर्चित है।
कई शोध के जरिए वैज्ञानिक रूप से यह बात सिद्ध हो चुकी है कि गुड़हल की पत्ती में औषधीय गुण पाए जाते हैं। 2008 में यूएसडीए के अध्ययन में पाया गया कि गुड़हल का चाय पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है। आयुर्वेद में लाल और सफेद गुड़हल को औषधीय गुण से भरपूर माना जाता है और इसका इस्तेमाल खांसी, बालों के झड़ने और बालों के सफेद होने की समस्या से निजात पाने के लिए किया जाता है। साथ ही गुड़हल एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होता है और इसका इस्तेमाल एंटी-एजिंग के रूप में किया जाता है। इसके अलावा गुड़हल की पत्ती से बनी चाय का इस्तेमाल शरीर में स्फूर्ति जगाने के लिए भी किया जाता है।

1) सोने से पहले गर्म दूध पिएं :
पुराने समय से ही यह बात बड़े - बुजुर्ग कहते आ रहे है कि सोने से पहले गर्म दूध पिएं, इससे नींद अच्छी आती है। दरअसल, गर्म दूध में अमीनो एसिड़ की मात्रा होती है जिससे अच्छी नींद आती है। इसलिए, अगर आपको कम नींद की शिकायत है तो सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध का सेवन करके आजमाएं।

2) भूखे पेट न सोएं :
भूखे पेट कभी नींद नहीं आती। हमेशा हेल्दी डिनर लें और उसके बाद ही सोएं। सोने के बाद भी आपका शरीर सुचारू रूप से चलता है जिसके लिए एनर्जी भी चाहिए होती है, अगर आप खाना नहीं खाकर सोंएगे तो शरीर में कमजोरी होगी और अच्छी नींद भी नहीं आएगी। सोने से पहले खाना ही खाएं न कि स्नैक्स या हल्का सा कोई भी रिफ्रेशमेंट।

3) हर्बल टी पिएं :
सोने से पहले कोई हर्बल टी पिएं जैसे - ग्रीन टी, नींबू टी या कैनोमाइल टी। इनको पीने से बॉडी में ताजगी आती है और नींद भी अच्छी लगती है। इस प्रकार की चाय में नींद को भगाने वाले तत्व नहीं होते है।

4) टहलें :
रात के खाने के बाद थोड़ी देर टहलें। टहलने से आपके शरीर में एक्टीविटी होगी और रक्त का संचार अच्छे से होगा। सोने से पहले टहलने से नींद अच्छी आती है।

5) कैफीन की मात्रा कम लें :
दिन में आप कॉफी पर्याप्त मात्रा में पी ही लेते है। लेकिन रात के खाने के बाद कॉफी का सेवन कम ही करें। कॉफी में कैफीन की मात्रा होती है जो नींद को भगा देती है। इसलिए सलाह दी जाती है कि सोने से पहले कॉफी न पिएं, वरना आपको नींद नहीं आएगी और बैचेनी होगी।

6) दिनचर्या सही रखें :
सही दिनचर्या, सही नींद दिलाने में सबसे बड़ी सहायक होती है। रात को सही समय पर सोएं। सुबह सही समय पर उठें। तनाव मुक्त रहने के लिए मनोरंजन करें। लेकिन अपना दिन का शेड्यूल हमेशा सही रखें, वरना अच्छी नींद नहीं आएगी।

7) धूम्रपान न करें :
अगर आप धूम्रपान करते है तो ध्यान रखें कि सोने से पहले इसे न करें। सोने से पहले धूम्रपान करने से नींद भाग जाती है और उलझन भी होती है।

8) आराम लें :
बिस्तर पर जाने से पहले सारी टेंशन को दूर भगा दें। अगर आप कई चिंताओं के साथ बिस्तर पर जाएंगे तो आपको नींद नहीं आएगा और आ भी गई तो सिर्फ घंटे भर की, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचेगा, इसलिए चिंता छोडें और आराम से सोएं।

9) गहरी सांस लें :
सोने से पहले गहरी और लम्बी सांस लें। अपनी बॉडी को ढीला छोड़ दें। रिलेक्स देने वाले कपड़े पहने। इससे ब्लड़ सर्कुलेयान अच्छा होगा और नींद अच्छी आएगी।

10) परामर्श लें :
अगर आपको इन उपायों के बाद भी अच्छी नींद नहीं आती है तो देर न करें और जल्दी से जल्दी अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें। डॉक्टर कई प्रकार की थेरेपी बताएंगे जिससे आपको लाभ होगा और नींद भी अच्छी आएगी। कई बार हम अपनी दिक्कत को समझ नहीं पाते और डॉक्टर के पास जाने में हिचकिचाते हैं, घबराएं नहीं, डॉक्टरी सलाह लें और पूरी नींद लेकर खुशहाल जिंदगी जिएं।



Click it and Unblock the Notifications
