Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
30 की उम्र के बाद ऐसे कम करें कोलेस्टेरोल
अगर आप चाहते हैं कि 30 की उम्र के बाद भी आपके शरीर में कोलेस्टेरोल का लेवल सही रहे तो आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों पर अमल करना होगा। वहीं अगर आपका कोलेस्टेरोल लेवल पहले से ही ज्यादा है तो इसे कम करने के लिए कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि 30 साल की उम्र के बाद आप अपने कोलेस्टेरोल लेवल को कैसे कम कर सकते हैं।
1. नेचुरल जूस: संतरा और करौंदा के जूस में एलडीएल कम करने वाले आक्सीडेंट, एंथोसियानिन और फ्लावोन्वाइड बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। यह सारे पौष्टिक तत्व खराब कोलेस्टेरोल को कम करते हैं और अच्छे कोलेस्टेरोल को बढ़ाते हैं। हर दिन एक ग्लास संतरे का जूस पीने से कोलेस्टेरोल 5—7 प्रतिशत तक कम हो जाता है। 30 की उम्र के बाद कोलेस्टेरोल कम करने का यह सबसे आसान तरीका है।

2. कम भोजन करें: कोलेस्टेरोल कम करने के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप थोड़े—थोड़ अंतराल पर कम मात्रा में भोजन करें। इससे शरीर में एलडीएल का स्तर बना रहेगा और कोलेस्टेरोल लेवल भी संतुलित रहेगा। साथ ही अपने आहार में कम फैट वाली चीजों को शामिल करें। आप ऐसा भोजन बिल्कुल भी न करें, जिसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत ज्यादा हो।
3. गो ब्राउन: 30 की उम्र के बाद कोलेस्टेरोल कम करने का एक आसान तरीका यह है कि आप कोलेस्टेरोल युक्त आनाज न खाएं। अपने आहार में कार्ब की मात्रा कम करके आप खराब कोलेस्टेरोल को कम कर सकते हैं और अच्छे कोलेस्टेरोल को बढ़ा सकते हैं। आपको अपने आहार में ब्राउन ब्रेड और ब्राउन राइस को जरूर शामिल करना चाहिए।
4. स्वस्थ तेल : जैतून तेल, राइस ब्रेन आयल और सोया तेल सहित ऐसे कई तेल हैं, जिसमें कोलेस्टेरोल को कम करने का गुण पाया जाता है। 30 साल की उम्र के बाद कोलेस्टेरोल को कम करने का एक तरीका यह भी है कि आप कम कोलेस्टेरोल वाले तेल पर निर्भर हो जाएं। तेल खरीदते समय आप उसके कोलेस्टेरोल की मात्रा को जरूर देखें और कुछ के बीच तुलना भी कर लें।
5. स्वस्थ ओट्स: ओट्स के नियमित सेवन से कोलेस्टेरोल का लेवल 10 से 12 प्रतिशत तक कम हो जाता है। नाश्ते में ओटमील लेना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि इसमें अच्छा कोलेस्टेरोल और ज्यादा मात्रा में ऊर्जा पाया जाता है।
शरीर में कोलेस्टेरोल को कम और नियंत्रित करने का एक तरीका यह भी है कि आप नियमित ब्लैक टी का सेवन करें। इसमें फ्लावान्वाइड पाया जाता है, जिसमें कोलेस्टेरोल को कम करने की क्षमता होती है। इसी तरह हर रात एक ग्लास शराब पीना भी कोलेस्टेरोल के नजरिए से काफी फायदेमंद होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
