Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
आपकी यौन उत्तेजना को बढ़ाने के लिए 8 आवश्यक तेल
कामुकता की बाइबल कहे जाने वाले कामसूत्र के साहित्य में इत्र और सुगंधित तेलों के गहन उपयोग का उल्लेख किया गया है। प्रचीन काल से ही इन तेलों का उपयोग इच्छाओं और कामुक भावनाओं को जगाने के लिए व्यापक रूप से किया जाता है। इन आवश्यक तेलों की गंध ही पिट्यूटरी ग्रंथि को उत्तेजित करती है जो हमारे हार्मोन को नियंत्रित करती है और अप्रत्यक्ष रूप से हमारी यौन इच्छाओं को जगाती है।
इन तेलों का प्रभाव इतना है कि हमारे वेदों ने भी वैजिकर्ण तंत्र (बांझपन और पौरुष का विज्ञान) में भी इनके उपयोग और लाभ का जिक्र किया है। कामोत्तेजना को बढ़ाने वाले कुछ तेलों की सूची निम्नलिखित हैः

1. गुलाब का तेल
क्या आप जानते है कि प्रेम और कामुकता की देवी, एफ्रोडाइट अपनी प्रेम की गुफा को गुलाब की पंखुडि़यों से सजाकर रखती थी? किसी कारण के बिना नहीं! यहाँ तक कि मिस्र सुंदरी क्लियोपेट्रा स्नान के लिए गुलाब की पंखुडि़यों का उपयोग करती थी। ऐसा कहा जाता है कि गुलाब का तेल सेक्स संबंधी चिंताओं को दूर करके इंद्रियों को शांत करता है। चूंकि यह हृदय चक्र से कार्य करता है, इसलिए यह आध्यात्मिक और शारीरिक प्रेम को जोड़ने में सहायक होता है।

2. चमेली का तेल
चमेली को एक कामोत्तेजक तेल माना जाता है क्योंकि यह मानव इंद्रियों पर शक्तिशाली वासनोत्तेजक प्रभाव डालता है। प्रलोभन के लिए इस फूल का उपयोग काफी समय से होता आया है। यह एक समृद्ध, भावनात्मक रूप से जगाने वाला उत्तम तेल है जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ाता है और यौन जागरुकता को नए स्तर तक ले जाता है।

याल्ग तेल
इस तेल के काफी गुण चमेली के तेल से मिलते हैं। ष्यह आकर्षक है और इसकी एक बहुत प्यारी सी फूलों की खुशबू है जो आपको खुशी से भर देती है। ऐसा कहा जाता है कि यह तेल पार्टनर्स के बीच आकर्षण को बढ़ाता है। आपके बिस्तर के पास रुई के फाहे में इस विशेष तेल की केवल एक बूंद ही अपना जादू बिखेरने के लिए पर्याप्त है।

4. जीरे का तेल
जीरे का तेल अपने कामोत्तेजक गुणों के कारण अधिक प्रसिद्ध नहीं है, जबकि यह महिलाओं और पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है। ऐसा कहा जाता है कि यह तेल महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार करता है। पुरुषों में यह तेल आकर्षण की तीव्र भावनाओं को जगाता है और कामुक मनोदशा को उत्तेजित करता है।

5. क्लैरी सेज तेल
पुराने अखरोट की खुशबू के कारण क्लैरी सेज तेल अन्य तेलों से काफी अलग है। क्लैरी सेज तेल आरामदायक व कामुक है और आपको खुशी का अहसास भी कराता है। अगर आप गर्भवती होना चाहती है, तो आपको यह तेल नहीं लगाना चाहिए।

6. लौंग का तेल
डिप्ररेशन को दूर करने के लिए यह तेल सबसे अच्छा है। लौंग की कली का तेल एक उत्तेजक के रूप् में भी कार्य करता है। यह आपको अधिक कामुक बना देता है और आप ऐसे आनंद का अनुभव करते हैं जो आपने पहले कभी नहीं किया होगा।

7. पचौली का तेल
पचौली के तेल की गंध मसाले और कस्तूरी की खुशबू का मिश्रण है। यह महिलाओं और पुरुषों दोनों को पसंद आता है और इसे क्लैरी सेज तेल, जेरेनियम और लैवेंडर जैसे तेलों के साथ मिलाया जा सकता है। पचौली का तेल तनाव और डिपरेशन को दूर करता है और आपके मूड को अच्छा बनाता है।

ध्यान देने योग्य बातें
कृप्या ध्यान रखें कि अगर आप उच्च रक्तचाप या सांस की समस्याओं से पीडि़त हैं तो आप डाक्टर की सलाह के बिना इन तेलों का उपयोग न करें। इसके अलावा इन तेलों को आंतरिक रूप से न लें और हमेशा आग की लपटों से दूर रखें।



Click it and Unblock the Notifications