Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
जानिये एस्पिरिन के अच्छे और बुरे प्रभाव
एस्पिरिन, जिसे एसिटाइलसैलिसाइलिक एसिड, भी कहते हैं, एक सैलिसिलेट औषधि है, जो अकसर हल्के दर्दों से छुटकारा पाने के लिये दर्दनिवारक के रूप में, ज्वर कम करने के लिये, ज्वरशामक के रूप में, और शोथ-निरोधी दवा के रूप में प्रयोग में लाई जाती है। यह भी पाया गया है कि हृदयाघात के तुरंत बाद थोड़ी मात्रा में एस्पिरिन देकर एक और हृदयाघात या हृदय के ऊतक की मृत्यु का जोखम कम किया जा सकता है।
यह गोली कैंसर से भी बचाव करती है, इसका पता अभी फिलहाल की रिसर्च में पता चला है। एस्पिरिन को 16 साल की कम उम्र के बच्चे नहीं खा सकते क्योंकि यह रेइज़ सिंड्रोम के जोखम का कारण बनती है। एस्पिरिन के, विशेषकर अधिक मात्रा में लेने पर, मुख्य अवांछित दुष्प्रभावों में आमाशय व आंतों में छाले, आमाशय में रक्तस्राव और कानों में आवाज आना शामिल हैं। आप इसे खाएंगे या नहीं यह आपको खुद ही सोचना पड़ेगा। आइये जानते हैं एस्पिरिन को खाने के अच्छे और बुरे प्रभाव-

सिरदर्द भगाए: अच्छा प्रभाव
एस्पिरिन खाने से चाहे जितना भयानक दर्द हो वह गायब हो जाता है। इससे बेहतरीन और तुरंत प्रभाव डालने वाली दवा कोई नहीं है।

हार्ट अटैक दूर करे: अच्छा प्रभाव
हार्ट अटैक के रोगी को जब भी हार्ट अटैक का दौरा पड़ने लगता है, वह एस्पिरीन की एक गोली को मुंह में रख लेता है, जिससे दर्द गायब हो जाता है।

बुखार के मामले में: अच्छा प्रभाव
अगर आपको बुखार और पूरे बदन में दर्द महसूस हो तो इसकी एक गोली खाने से आपको बेहतर लगेगा

मुंहासे से मुक्ती: अच्छा प्रभाव
इस गोली में एक एसिड होता है जिसे अगर गोली को पीस कर मुंहसो पर लगाया जाए तो, वे सूख जाते हैं और जल्द ठीक हो जाते हैं।

रूसी मिटाए: अच्छा प्रभाव
अपने शैंपू के साथ एस्पिरिन की 1 गोली को पीस कर मिलाइये और सिर धो लीजिये। इससे रूसी मिट जाएगी।

लीवर डैमेज से बचाए: अच्छा प्रभाव
चूहे पर रिसर्च की गई और पता चला कि एस्पिरिन की एक गोली उन्हें लीवर की खराबी से बचा सकती है। यह खासकर उन लोगों के लिये अच्छा है जो शराब पीते हैं।

कैंसर से बचाए: अच्छा प्रभाव
यह गोली कैंसर से बचाती है।

अस्थमा के रोगियों के लिये हानिकारक: खराब प्रभाव
जिसे भी सांस का रोग हो, उसे एस्पिरिन नहीं लेनी चाहिये क्योंकि ये फेफड़ों में ऐठन पैदा कर देती है।

एलर्जी पैदा करती है: खराब प्रभाव
कुछ लोगों को कई चीजों से एलर्जी होती है। एस्पिरीन से भी कई लोगों को एलर्जी हो जाती है।

आमाशय में रक्तस्राव : खराब प्रभाव
इसके लगातार सेवन से अंदरूनी ब्लीडिंग शुरु हो जाती है। क्योंकि यह खून को बहुत पतला कर देता है तो जिसे ब्लड क्लाटिंग की समस्या है उन्हें यह नहीं खाना चाहिये।

बच्चों के लिये नहीं : खराब प्रभाव
जो बच्चे 16 साल की उम्र के नीचे हैं उन्हें यह नहीं खिलानी चाहिये। इसे देने से लीवर और दिमाग में सूजन पैदा हो सकती है, जो कि बहुत खतरनाक होती है।



Click it and Unblock the Notifications
