Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
चने में छुपा है सेहत का राज
कभी आपने एक घोड़े को देखा है, वो कितनी तेजी से भागता है और चुस्त-दुरूस्त रहता है जानते हैं उसका कारण क्या है? घोड़ा सिर्फ और सिर्फ चना खाता है। इसलिए अगर आप भी उसके जैसे फुर्तिले बनना चाहते हैं तो चने का सेवन नियमित रूप से करना शुरू कर दीजिये। बस एक मुट्ठी चना से आप स्वस्थ और ताकतवर बन सकते हैं। ये आपको सुंदर और तेज दिमाग वाला बनायेगा। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, नमी, चिकनाई, रेशे, कैल्शियम, आयरन और विटामिन्स पाए जाते हैं।
रक्ताल्पता, कब्ज, डायबिटिज और पीलिया जैसे रोगों में चने का प्रयोग लाभकारी होता है। बालों और त्वचा की सौंदर्य वृद्धि के लिए चने के आटे का प्रयोग हितकारी होता है। चना एक प्रमुख फसल है

चना खाने से लाभ-
1. प्रोटीन- इससे शरीर चुस्त दुरुस्त बना रहता है। चने में लगभग 12-15 ग्राम प्रोटीन होता है जो कि अनाज के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है।
2. कालेस्ट्रॉल को घटाए- चना आंत में पित्त रस के साथ मिल कर खून में बढे हुए कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करता है। यह लीवर को कोलेस्ट्रॉल सोखने से बचाता है।
3. फॉलिक एसिड- पहली बार मां बनने जा रही हैं तो चने का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिये हिताकारी है। इसे खाने से शिशु के ब्रेन का विकास अच्छी तरह से होता है। साथ ही यह रीढ़ की हड्डी में चोट लगने से बचाता है।
4. मधुमेह कंट्रोल करे- चना रक्त शर्करा के स्तर को कंट्रोल करता है।
5. मैगनीज से भरा- खून के लगातार बहाव में कॉपर और मैगनीज जैसे माइक्रो न्यूट्रियंट्स का होना बहुत जरुरी है। चना एक अच्छा स्रोत है जिसको खाने से शरीर का तापमान बना रहता है।
6. रेशा- एक कटोरा चना खाने से 28 ग्राम रेशा आपके शरीर में जाता है , जिससे पेट संबन्धी सारी शिकायते दूर रहती हैं। कब्ज हो या फिर पेट का कैंसर, दोनों ही नहीं होते।
7. फॉस्फोरस और आयरन- चने में 27 और 28 प्रतिशत फॉस्फोरस और आयरन होता है। यह न केवल रक्त कोशिकाओं का निमार्ण करते हैं बल्कि हीमोग्लोबीन बढा कर किडनियों को भी नमक की अधिकत्ता से साफ करते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications