Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
बियर पिएं लम्बा जिएं

अगर आप ज्यादा मात्रा में बियर का सेवन नहीं करते है या फिर बियर पीने के रोज लती नहीं है तो आज हम आपको 10 कारण बताएंगे कि बियर स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभकारी है। पढ़ने से पहले आप जान लें कि इसे बताकर आपको बियर पीने के लिए प्रेरित नहीं किया जा रहा है, खासकर उस दौरान जब आपने उसे कभी न पीया हो। इसके अलावा अगर बोतल में थोड़ी सी बियर बच जाए तो उसे फेकने की बजाए घर पर ही अपने बालों के लिए कंडीशनर बना लें। जी हां, यकीन मानिये इसको लगाने से आपके बालों में मजबूती और चमक तो आएगी ही साथ में बाल घने भी हो जाएगें।
READ: बियर के 10 सौंदर्य लाभ
क्या आपको पता है कि ऐसे कई शोध हैं जो यह दावा करते हैं कि बियर की कुछ मात्रा का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।अमेरिका में हुए एक शोध के अनुसार 40 % बियर पीने वाले लोगों में किडनी स्टोन होने का खतरा उन लोगों के मुकाबले काफी घट गया था जो बियर नहीं पीते थे। हालांकि शोधकर्ता यह निर्धारित नहीं कर सके की बीयर में ऐसी कौन सी चीज़ शामिल थी जिसकी वजह से यह हो सका। बियर के साधारण मात्रा में सेवन करने वालों में दिल की बीमारी का जोखिम कम होता है।
शोध के मुताबिक अगर रोज़ दो गिलास बीयर का सेवन किया जाए तो यह शरीर के अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी की एचडीएल लेवल को बढाता है। इससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है और धमनियां ब्लॉक होने से रुक जाती हैं। आइये जानते हैं कि बियर हमारे स्वास्थ्य के लिये कैसे अच्छा माना जाता है-

बियर पीने से उम्र बढ़ती है
थोड़ी मात्रा में बीयर पीना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। हर कोई जानता है कि अगर आप शराब ज्यादा मात्रा में पीते है तो यह आपके लाभकारी नहीं है। लेकिन कई मेडिकल रिर्सच के बाद पता चला है कि अगर आप कभी भी ड्रिंक नहीं करते है तो वह भी अच्छा नहीं होता है।

बियर पूर्णत: प्राकृतिक है
सच्चाई यह है कि बीयर भी ठीक वैसे ही नेचुरल है जैसे मिल्क या जूस होता है। बीयर में किसी तरह का प्रीजरवेटिव नहीं होता है क्योंकि इसमें एल्कोहल और हॉप्स दोनों होते है, जो कि दोनों ही नेचुरल होते है। बीयर, ब्रेड के तरीके से ही बनती है, इसे पकाया जाता है, किण्वित किया जाता है और फिर फिल्टर करके पैक कर दिया जाता है।

बियर एक घुलनशील फाइबर भी है
बीयर में सॉल्यूवल फाइबर भी होता है, जो आपको दैनिक दिनचर्या के लिए फिट रखता है और शरीर में आई कमियों को एर्व्जाब करता है ताकि आपकी बॉडी सही तरीके से मूव कर सके। जैसे - फैट को कम करना। अगर आप अपने दोहरे होते पेट से परेशान है और उसके लिए कठिन परिश्रम करने वाले है तो जान लें कि बीयर से मैग्नीशियम और पौटेशियम को भी कंट्रोल किया जा सकता है जो कि पेट के मोटापे के दो सबसे बड़े कारण होते है।

कोलेस्ट्रॉल को ठीक करता है
वास्तव में, नियमित रूप से बियर पीने से आपका कोलेस्ट्रॉल अनुपात ठीक रहता है और एचडीएल/एलडीएल भी उचित रहता है। बीयर की ताकत से एचडीएल का स्तर बढ़ा रहता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, एक दिन में एक बार बियर पीने से आपका एचडीएल 4 प्रतिशत तक बढ़ सकता है।

बियर आपको चिल रखती है
सही ढंग से बीयर पीने से आपकी हेल्थ भी अच्छी रहती है और आप चिल भी रहते है। दूसरे शब्दों में कहें कि अपने दोस्तों के साथ एक आध पैक पीने से जो वातावरण बनता है उससे आपको खुशी मिलती है।

विटामिन बी की स्त्रोत है
बीयर, खासकर अच्छी और मंहगी ब्रांड की बीयर में विटामिन बी का अंश होता है। बीयर में एल्होहल ग्रुप के तत्व कम होते है। इसमें विटामिन बी उच्च मात्रा में होता है और फॉलिक एसिड भी उच्च मात्रा में होता है, जो कि हार्ट अटैक पड़ने से बचाए रखता है।

बीयर पानी से ज्यादा सुरक्षित है
बीयर एक प्रक्रिया के तहत खौलाकर बनाई जाती है और फिर इसे क्लीन किया जाता है, बाकायदा पैकिंग करके सील्ड किया जाता है। आपको यह बताया जा रहा है इसका मतलब यह नहीं कि पानी खराब है, इसका अर्थ यह है कि यह सुरक्षित है और इसमें खराब तत्व नहीं होते है। यहां तक कि बीयर में कोई जीवन को खतरा पहुंचाने वाले बैक्टीरिया भी नहीं पनप सकते है, क्योंकि बीयर में उनका जीवन संभव नहीं है। इसलिए खुले पानी से ज्यादा सेफ बीयर की कैन है।

बीयर, हार्टअटैक से बचाव करती है
अगर आप विटामिन का सेवन करने में लेटलतीफी करते है तो बीयर आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। थोड़ी मात्रा में बीयर का सेवन हार्ट अटैक से 24.7 प्रतिशत तक बचाव करता है।

बीयर कैंसर से लड़ता है
बीयर और स्वास्थ्य के बीच सबसे अच्छा हेल्थ कनेक्शन होता है - एक्थोह्यूमल, जो केवल हॉप्स में ही पाया जाता है। इसमें एक शक्तिशाली एंटी - ऑक्सीडेंट होता है जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है। यह तत्व आपके शरीर के लिए लाभकारी होता है, इसीकारण जर्मन के लोग इस तत्व को ज्यादा प्राप्त करने के लिए इसे ज्यादा मात्रा में पीते है।

बीयर से बीयर वैली नहीं होता
यूनीवर्सिटी लंदन ऑफ कॉलेज में 2013 को कई शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन किया कि ओवरहैंग होने का और ड्रिंक करने का आपस में कोई कनेक्शन नहीं होता है। उन्होने शोध में पाया कि अगर बीयर पीने से आपका मोटापा आता है तो यह आपकी कमजोरी है। बीयर केवल शरीर के मेटावॉल्जिम को बढ़ाता है, वजन को बढ़ाता है और आपके शरीर को स्वस्थ रखता है। इसे थोड़ी मात्रा में पिएं और अपने स्थास्थ्य को अच्छा बनाएं रखें।



Click it and Unblock the Notifications
