Latest Updates
-
Ganesh Chaturthi Decoration Ideas: गणेश चतुर्थी पर ऐसे सजाएं बप्पा का दरबार, कम खर्च में ये आइडियाज आएंगे काम -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख
ऐसे दर्द जिन्हें आप नजरअन्दाज़ नहीं कर सकते
हलाँकि कुछ प्रकार की पीड़ायें या दर्द सामान्य होते हैं, लेकिन कुछ लक्षण वैसे नहीं होते जैसे कि वे दिखते हैं। आप इस बात को सुनिश्चित करें कि ऐसे लक्षणों को नजरअन्दाज़ न किया जाये......
हम सोचते हैं कि पेट फूलना बहुत ही आम सी बात है लेकिन अगर आपको यह शिकायत ज्यादा रहती है तो आप इस बीमारी की जांख अवश्य करवाएं। इसके अलावा खाने के तरीके और उदर भाग में दर्द को हल्के में न लें। हो सकता है कि आपको कोई रोग अंदर ही अंदर हो रहा हो और आपको पता भी नहीं चल पर रहा हो।
इसके अलावा कई भोज्यपदार्थों के कारण सीने में जलन और अपच कि शिकायत होती है। आपको इन्हें तथा और खतरनाक भोज्यपदार्थों की पहचान करने की आवश्यकता होगी। हृदय समस्या के बारे में सोचकर आप चिकित्सक से मिलने में न कतरायें। जब आपको सीने में भारीपन या दर्द महसूस हो तो यह हार्ट अटैक के कई संकेतों में से एक हो सकता है।

1- पेट फूलना
महिलाओं में मासिक चक्र के कारण पेट फूलने की शिकायत ज्यादा रहती है, यदि आपको लगता है कि आपको अक्सर पेट फूलने की शिकायत रहती है तो बेहतर है कि जाँच करा लें। उदर भाग में दर्द और गैस तथा खाना खाने में तकलीफ पर नजर रखें। ऐसा सम्भवतः स्त्रीरोगों के कारण हो सकता है, जिनकी जाँच कराने की आवश्यकता पड़ सकती है। क्या करें - अपने स्त्रीरोग विशेषज्ञ से शीघ्र मिलें।

2- तीक्ष्ण सिरदर्द
आपके मस्तिष्क में किसी नस के फटने से अचानक और बहुत ही कष्टकारी सिरदर्द हो सकता है। रप्चर्ड एन्युरिज़म कहे जाने वाले इस लक्षण पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता होती है। सीने में दर्द, थकावट और कमजोर नजर जैसे अतिरिक्त लक्षण कार्डियक सिफैलेजिया या मेनिनजाइटिस की ओर इशारा करते हैं। क्या करें - अपने चिकित्सक से पूँछे कि इस कष्टकारी सिरदर्द के कारणों को जानने के लिये किसी जाँच की आवश्यकता तो नहीं।

3- दाँतों में दर्द
आइसक्रीम या ठंडा पेय पीते समय दाँतों में हल्का-फुल्का दर्द या चुभन सामान्य है, लेकिन तीक्ष्ण दर्द नहीं। यदि आपको लगे कि आपके दाँत ज्यादा संवेदनशील हो रहे हैं तो समझ जायें कि दाँतों के डॉक्टर से मिलने का समय आ गया है। दाँतों में असहनीय दर्द का मतलब है दाँतों में तन्त्रिका की क्षति - दाँतों के सड़ने का संकेत। चिकित्सक के पास आप जितना ज्यादा देर से जायेंगें उतने ज्यादा जीवाणु आपके मुँह में फैल जायेंगें, जिससे और तेज दर्द होगा।

4- सीने में दर्द
कई भोज्यपदार्थों के कारण सीने में जलन और अपच कि शिकायत होती है। आपको इन्हें तथा और खतरनाक भोज्यपदार्थों की पहचान करने की आवश्यकता होगी। हृदय समस्या के बारे में सोचकर आप चिकित्सक से मिलने में न कतरायें। जब आपको सीने में भारीपन या दर्द महसूस हो तो यह हार्ट अटैक के कई संकेतों में से एक हो सकता है।

5- अप्राकृतिक बालों का उगना
हममें से सभी के शरीर पर बाल होते हैं, लेकिन यदि आपकों चेहरे, छाती, उदर या वक्ष के निकट घने बाल दिखें तो यह पॉलीसिस्टिक ओवरी सिन्ड्रोम (पीसीओएस) जैसे स्त्रीरोग के संकेत हो सकते हैं। यह महिलाओं के शरीर में हॉर्मोन असन्तुलन के कारण होता है। अन्य लक्षणों में अनियमित मासिक चक्र और गर्भधारण में परेशानी शामिल हैं।

6- वजन में अचानक गिरावट
चाहे आप डॉयटिंग और व्यायाम कर रहे हों या न कर रहे हों, वजन का जरूरत से ज्यादा घटना या बिना किसी कारण के अचानत वजन कम होना, चिन्ता का विषय है। बिना किसी कारण के वजन का कम होना अन्दर छिपी किसी बीमारी की ओर इशारा हो सकता है, मधुमेह या कई अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं का संकेत हो सकता है।

7- शयनकक्ष में समस्या
सभी पुरूषों में उनके जीवन के किसी न किसी पड़ाव पर इरेक्टाइल डिस्फंक्शन नामक सामान्य समस्या अवश्य होती है। लेकिन यदि यह समस्या बार-बार हो रही है तो इसकी जाँच कराने की आवश्यकता है।

8- साँस फूलना
यह आने वाले हार्ट अटैक की ओर इशारा हो सकता है। सीढ़ियों पर चढ़ते समय साँस का फूलना यह संकेत देता है कि हृदय को पर्याप्त ऑक्सीज़न नहीं मिल रही है - कॉरोनरी हार्ट रोग का जाना माना लक्षण, जिसका खतरा 55 साल से अधिक उम्र वाले परुषों में बढ़ जाता है।

9- त्वचा पर नया दाग – मस्सा, चकत्ता या लाल धब्बा
त्वचा पर मस्सा, मोमी भद्र दाग जो अधेड़ उम्र में ज्यादा होता है, त्वचा कैन्सर या सेबोरिक केरॉटोसिस हो सकता है। जब पुरानी त्वचा के ऊपर उगने वाली नई त्वचा के आकार, रंग या बनावाट में कोई अन्तर दिखे तो चिकित्सक से अवश्य मिलना चाहिये। यहि दाग का रंग और गहरा हो जाये, रक्तस्राव हो, खुजली हो या परेशानी महसूस हो तो ये सभी संकेत त्वचा कैंसर के हो सकते हैं।

10- त्वचा का पीला होना
यह यकृत की समस्या हो सकती है। पीली त्वचा, या पीलिया इस बात की ओर इशारा करते हैं कि यकृत ठीक से कार्य नहीं कर रहा है। वयस्कों में यकृत के रोग, पित्ताशय में पथरी या वायरस का हिपेटाइटिस संक्रमण इसके कारण हो सकते हैं जो यकृत में सूजन उत्पन्न करते हैं।

11- जीभ का न हिलना
यह एक आघात हो सकता है। जब कोई थक्का, चोट या संकरी रक्त वाहिकायें या कोई अन्य समस्या मस्तिष्क की ओर के रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करते हैं तो परिणामस्वरूप टीआईए - ट्रान्सियन्ट इश्चेमिक अटैक होता है जिससे मस्तिष्क की कार्य प्रणाली प्रभावित होती है और बोलना कठिन हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
