Latest Updates
-
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत
इन्हें खाने से कभी नहीं होगी कैंसर की बीमारी
कैंसर दुनिया में घातक रोगों में से एक माना जाता है। कैंसर से लड़ने के लिये कई दवाएं बनाई जा चुकी हैं, लेकिन अभी तक लोगों को इस खतरनाक बीमारी से छुटकारा नहीं मिल सका है। कैंसर किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है मगर उम्र दराज लोग इसकी चपेट में जल्दी आ जाते हैं।
MUST READ: ब्रेस्ट कैंसर से बचने के 7 उपाय
साइटिंस्ट और डॉक्टरों दृारा तकरीबन 100 तरह के कैंसर का पता चला है। यह शरीर के किसी भी हिस्से को अपना शिकार बना सकता है। बहुत से लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है कि कैंसर को एक हेल्दी डाइट अपना कर पास आने से रोका जा सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां और फलों में इतनी ताकत होती है कि ये शरीर को अंदर से इतना मजबूत बना दें कि यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी को पैदा होने से रोक दे।
MUST READ: लिवर कैंसर के शुरूआती लक्षण
कैंसर को पैदा होने में बहुत समय लगता है तो, यदि आपको भी इस भयंकर बीमारी कैंसर से दूर रहना है तो आपको हम बताएंगे 10 हेल्दी फूड जिसे खा कर आप कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से दूर रह सकते हैं।

चाय
ग्रीन टी और जैविक चाय में एंटीऑक्सीडेंट और कैंसर से लड़ने वाले तत्व होते हैं। इसको पीने से मूत्राशय कैंसर, त्वचा कैंसर, स्तन कैंसर नहीं होता।

टमाटर
इसमें विटामिन सी होता है तथा यह सेलुलर क्षति से बचने के लिये कारगर है, ये कारण होता है कैंसर का। इसमें एंटीऑक्सीडेंट यानी की लाइकोपाइन होता है जो कैंसर से लड़ने में बड़ा रोल प्ले करता है।

हल्दी
हल्दी कुछ इंजाइमों को उत्पादन कम करता है जो मलाशय और पेट के कैंसर बनने में ज्यादा होने लगता है।

सब्जियां
सब्जियां जैसे, गोभी, ब्रॉकली, पत्ता गोभी में आईडोल 3 कार्बिनोल होता है जो कि ब्रेस्ट कैंसर से लड़ने में सहायक होता है। ये सब्जियां कैंसर को बढावा देने वाले ओइस्ट्रॉजेन को एक बचाव हार्मोन में बदल देता है।

पालक
इसमें कैराटिनरॉइड होता है जो कि पूरे शरीर के स्वास्थ्य के लिये अच्छा होता है। इस आहार में कुछ मेडिकल गुण भी होते हैं जो कैंसर से लड़ने में सहायक होते हैं।

लहसुन
लहसुन एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो कि ट्यूमर सेल से लड़ता है।

मुसम्मी
इस फल में कैंसर से लड़ने के गुण पाये जाते हैं। इसमें विटामिन सी की उच्च मात्रा, बीटा कैरोटभ्न और फॉलिक एसिड होता है जो कैंसर से लड़ने में सहायक है। इसे खाने से शरीर से कार्सिनोजेन निकलता है।

सिट्रस फल रस
ताजा संतरे या नींबू का रस पीने से कैंसर का रिस्क दूर होता है। इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो कैंसर का रिस्क कम करते हैं।

लाल और नीले रंग वाले फल
एंथोकाइनिन एक यौगिक होता है जो एजिंग के प्रोसेस को कम करता है, दिल की बीमारी पैदा होने से रोकता है और कैंसर भी नहीं होता। कई लाल रंग के फल जैसे, स्ट्रॉबेरी और चेरी आदि में बहुत सारा एंथोकाइनिन होता है।

मशरूम
यह इम्मयून सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे कैंसर से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है।



Click it and Unblock the Notifications
