Latest Updates
-
Independence Day 2026: भारत की आजादी के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुना गई? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान -
Hariyali Teej Vrat Katha: हरियाली तीज पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा शिव-पार्वती जी का आशीर्वाद -
Hariyali Teej 2026 Wishes: शिव-पार्वती का आशीर्वाद...इन संदेशों क साथ अपनों को दें हरियाली तीज की शुभकामनाएं -
Independence Day 2026 Shayari: तिरंगा हमारी शान...स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरी शायरियां -
Happy Independence Day 2026 Wishes: स्वतंत्रता दिवस पर अपनों को भेजें देशभक्ति से भरे ये शुभकामना संदेश -
Nag Panchami 2026: 16 या 17 अगस्त, कब है नाग पंचमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
Hariyali Teej Wishes For Wife: हरियाली तीज पर पत्नी ने रखा है व्रत, इन खास संदेशों से जताएं अपना प्यार -
Hariyali Teej Vrat Niyam 2026: हरियाली तीज पर सुहागिन महिलाएं न करें ये गलतियां, जानें व्रत के जरूरी नियम -
Independence Day 2026 Speech in Hindi: 15 अगस्त पर दें ये जोशीला भाषण, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठेगा हॉल -
Independence Day 2026: ChatGPT से बनाएं तिरंगे के साथ अपनी देशभक्ति वाली फोटो, बस ये Prompts करें कॉपी-पेस्ट
ठंड में रहना हो हेल्थी, तो करें इन बातों पर अमल
दिवाली के बाद से ही ठंड पड़नी शुरू हो गई है। यह वह समय होता है जब आपकी त्वचा सूखने लगती है। साथ ही आपके बाल भी छल्लेदार हो जाते हैं। इतना ही नहीं, इस दौरान आप के शरीर में भी कई तरह के बदलाव होतेह हैं। ठंड के समय आपको अपने हेल्थ पर थोड़ा अतिरिक्त ध्यान देने की जरूरत है। क्योंकि इस दौरान चलने वाली ठंडी हवा स्वास्थ के लिए हर बार मुफीद नहीं होती है। अगर आप चाहते हैं कि इस दौरान आप कमजोर न पड़े और आपका शरीर व स्वास्थ सलामत रहे, तो आपको कुछ कदम उठाने होंगे।
आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे आप ठंड के समय अपने स्वास्थ का बेहतर तरीके से ख्याल रख सकते हैं।

1. स्वस्थ खाएं:
ठंड के समय आपको हर उस चीज को खाने से बचना चाहिए जिससे सर्दी-जुकाम का खतरा हो। इसलिए आप आइसक्रीम, कोल्ड लिक्विड और हर उस चीज को खाने से बचें, जिसका तापमान शरीर के तापमान से कम हो।

2. कम खाएं:
ठंड के समय में भूख ज्यादा लगती है, पर आप कम खाएं। इससे आपको अपच की समस्या नहीं होगी। ऐसे भोजन करें, जिससे आपके शरीर का तापमान सामान्य बना रहे।

3. नियमित एक्सरसाइज:
एक्सरसाइज करने के लिए सुबह जल्दी उठ जाएं। चूंकि ठंड के समय सूरज देर से निकलता है, इसलिए हम गर्म बिस्तर से बाहर निकलने में हिचकिचाते हैं। पर आप सुबह जल्दी उठ कर एक्सरसाइज करें और पूरे दिन तरोताजा रहें।

4. रात को खाने के बाद टहलें:
रात को खाने के तुरंत बाद न सोएं, बल्कि थोड़ा टहल लें। अगर आप ऐसा नहीं करेंगे तो आप पर आलस्य हावी हो जाएगा। टहलने का फायदा यह है कि इससे पाचन में मदद मिलती है और रात को नींद भी अच्छी आती है।

5. मॉइस्चराइज:
ठंड के समय त्वचा रूखी हो जाती है। इससे बचने के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें। आपको दिन में कम से कम एक बार पूरे शरीर पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।

6. ठंड के कपड़े:
अगर आप ठंड के समय बाहर जा रहे हैं तो मोटे कपड़े जरूर पहनें। साथ ही अपने कान और पैर को अच्छे से ढंक कर रखें। इससे आप ठंड के दौरान होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रहेंगे।

7. कोल्ड सॉर:
अगर आप कोल्ड सोर यानी ठंड के समय होने वाली त्वचा संक्रमण से ग्रस्त हो गए हैं, तो किसी और व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। आप स्वस्थ आहार, ज्यादा आराम और कोर्ल्ड सॉर से ग्रस्त लोगों के संपर्क में न आकर इससे बच सकते हैं।

8. मेडिटेशन:
अपने दिमाग को शांत रखने के लिए आप मेडिटेशन का सहारा लें। ठंड कई बार आप में झुंझलाहट पैदा कर सकती है। इसलिए इससे बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा लें।

9. हॉट लिक्विड:
ठंड के समय सूप या बेव्रिज जैसे हॉट लिक्विड लेने से काफी राहत पहुंचती है। पूरे ठंड के दौरान आपको इसका सेवन करना चाहिए।

10. मसाले का करें इस्तेमाल:
शरीर को गर्म रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा मिर्च और मसाले का इस्तेमाल करें। यह आपके शरीर के तापमान को बनाए रखेगा और ठंड को भी दूर रखेगा।

11. एंटी ऑक्सीडेंट:
ठंड के समय अपने शरीर को गर्म रखने के लिए एंटीऑक्सीडेंट का सेवन करना चाहिए। कद्दू और आलू में बड़ी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं।

12. विटामिन डी:
ठंड के दौरान सूरज से मिलने वाले विटामिन की कमी हो जाती है। इसलिए विटामिन डी की कमी से बचने के लिए जरूरी है कि आप विटामिन डी से भरपूर भोजन का इस्तेमाल करें।

13. पानी:
ठंड के समय पानी पीने में कंजूसी बिल्कुल न करें। ठंड के समय त्वचा और शरीर में सूखापन आ जाता है। शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

14. संसक्रीन:
वैसे तो ठंड के समय सूरज की रोशनी ज्यादा तेज नहीं होती, फिर भी सावधानी जरूरी है। त्वचा का ख्याल रखने के लिए हर सीजन में आपको संसक्रीन का प्रयोग करना चाहिए।

15. ऊर्जा को बढ़ाएं:
हमें अपने मूड और ऊर्जा को ऊंचा बनाए रखें। ठंड के समय मौसम में सुस्ती आ जाती है, पर इससे आप अपनी ऊर्जा को बर्बाद न होने दें।



Click it and Unblock the Notifications