Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
ये सब्जियां पैदा करती हैं गर्मी, इसलिए रहें दूर
सब्जियां विटामिन, मिनरल्स और शरीर के लिए जरूरी हर पौष्टिक तत्वों का प्राकृतिक स्रोत है। इससे शरीर में अच्छी चीजें जमा होती है। पर कुछ सब्जियों में यह खासियत होती है कि वे शरीर की गर्मी और तापमान को बढ़ा देती है। आमतौर पर यह गुण उन सब्जियों में पाया जाता है, जिनमें कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन ज्यादा मात्रा ज्यादा होती है। यह सब्जियां उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है, जो अपना वजन कम करना चाहते हैं।
लेकिन यह कुछ हद तक ही कारगर होता है। गर्मी के समय जब वातावरण में गर्मी ज्यादा होती है, तो अपने आप को ठंडा रख पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में शरीर की गर्मी बढ़ाने वाली इन सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए। चाहे कोई भी सीजन हो, शरीर की गर्मी का बढ़ना किसी के लिए भी मुश्किलें पैदा कर सकत है। इससे हार्मोनल इम्बैंलेंस, मुहांसे व अन्य स्किन प्रॉब्लम, बवासीर और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती है।
अगर आप इन समस्याओं से जूझ रहे हैं तो फिर आपको शरीर की गर्मी और तापमान बढ़ाने वाली सब्जियों से बचना चाहिए। आइए ऐसी सब्जियों के बारे में जानते हैं, जो शरीर की गर्मी और तापमान को बढ़ा देती है।

1. अदरक
अदरक में शरीर को गर्म करने का प्राकृतिक गुण पाया जाता है। ऐसा इसमें पाए जाने वाले स्पाइसी फ्लेवर के कारण होता है। इसलिए इससे आपको बचना चाहिए, क्योंकि यह शरीर के तापमान को बढ़ा देता है। हालांकि अगर आप थोड़ी मात्रा में अदरक खाएंगे तो इससे नुकसान नहीं होगा और स्वास्थ के लिए फायदेमंद रहेगा। वहीं नियमित रूप से ज्यादा मात्रा में अदरक के सेवन से कई समस्याएं आती हैं।

2. गरम काली मिर्च
मिर्च परिवार का कुछ सब्जियां जैसे सामान्य मिर्च और शिमला मिर्च में भी शरीर के तापमान को बढ़ाने का गुण पाया जाता है। ये शरीर के सर्कुलेट्री सिस्टम को उत्तेजित करता है, जिससे शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इसका सेवन बड़ी सावधानी से करना चाहिए, क्योंकि इसकी कुछ प्रजातियां मुंह की त्वचा को जला भी सकती है।

3. गाजर
नारंगी रंग की इस सब्जी में काफी गर्मी होती है, जिससे शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है। इसका कड़ा फ्लेवर शरीर के सर्कुलेट्री सिस्टम को बढ़ा देता है, जिससे शरीर की आंतरिक तापमान में वृद्धि हो जाती है। इसलिए आपको गाजर से बचने की कोशिश करनी चाहिए।

4. प्याज
प्याज भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए जाना जाता है और यह तकरीबन हर तरह के व्यंजन का अभिन्न हिस्सा है। पर इसे शरीर को गर्म करने का गुण पाया जाता है और साथ ही हार्मोनल इम्बैलेंस भी आता है। प्याज में इतनी गर्मी होती है कि अगर आप इसे अंडरआर्म में दबाकर रखेंगे तो भी शरीर का तापमान इतना बढ़ जाएगा कि फीवर का एहसास होने लगेगा। इसलिए अगर आपको गर्मी से प्रॉब्लम है तो प्याज से दूर रहें।

5. पत्तेदार सब्जियां
सलाद पत्ती और पालक साग जैसी पत्तेदार सब्जियां शरीर के काफी फायदेमंद होती हैं। ये एंटीआक्सीडेंट से भरपूर होती है और हमें बीमारियों से बचाती हैं। लेकिन ये सब्जियां प्रोटीन से भी भरपूर होती हैं। ये प्रोटीन ब्रेकडाउन होने पर गर्मी छोड़ता है। यह गर्मी शरीर के तापमान में वृद्धि करती है। अगर आपको शरीर की आंतरिक गर्मी से परेशानी है तो ऐसी सब्जियों से दूर रहें।

6. ये सब्जियां पैदा करती हैं गर्मी
इसलिए रहें दूर: ऊपर बताई सब्जियां शरीर के तापमान को बढ़ाने के लिए जानी जाती है। पर अगर इसका सेवन संयमित होकर की जाए तो इससे काफी फायदा पहुंचता है। इसलिए आप कभी भी इन सब्जियों को पूरी तरह से न छोड़ें क्योंकि यह ढेरों पौष्टिक तत्व का स्रोत है।



Click it and Unblock the Notifications
