Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इन हर्ब का लें सहारा और कहें स्मोकिंग को अलविदा
सिगरेट पीने की लत को छोड़ना एक मुश्किल काम है। चूंकि इसमें तंबाकू के साथ-साथ निकोटीन भी होता है, इसलिए सिगरेट पीने वालों के लिए इससे दूर हो पाना आसान नहीं होता। हो सकता है आपने कुछ नया करने के चक्कर में टीनेज से ही सिगरेट पीना शुरू कर दिया हो। या हो सकता है कि आपके दोस्तों ने कहा हो कि इसे पीने में अलग ही आनंद आता है और आपने उसकी बात मान ली हो। या फिर यह भी हो सकता है कि आपने इसे बतौर स्टाइल अपना लिया हो। सिगरेट की लत चाहे जिस वजह से भी लगी हो, पर एक समय आता है, जब आप इसे छोड़ने का मन बना लेते हैं।
हालांकि सिगरेट को छोड़ने का मन बनाना तो बहुत आसान है, पर ऐसा कर पाना बेहद मुश्किल है। ऐसे कई नशा मुक्ति केन्द्र हैं जो निकोटीन टेबलेट, ई-सिगरेट, पैच आदि के जरिए सिगरेट छुड़वाते हैं। कई मामलों में तो यह असरदार भी होता है। पर इसके अलावा कई हर्ब और हर्बल सप्लीमेंट्स भी हैं, जो सिगरेट छुड़ाने में मददगार साबित होते हैं। चूंकि यह हर्बल उपचार पूरी तरह से प्राकृतिक होता है और इसका कोई साइड इफैक्ट नहीं होता, इस कारण यह तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। ये औषधियां कुछ खास पौधों, फूलों और पत्तियों से तैयार किया जाता है। कई बार इसे फंगल के जरिए भी बनाया जाता है।
स्मोकिंग छोड़ने के लिए परिवार का बहुत ज्यादा सपोर्ट चाहिए होता है। अगर आप हर्बल उपचार के जरिए स्मोकिंग छोड़ना चाहते हैं तो इस दौरान कई लक्षण देखने को मिलेगें। इसमें हल्की मिचली से कर गंभीर परेशानी भी शामिल है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी लत कितनी ज्यादा है और कितने देर में आपको स्मोकिंग की इच्छा होती है। जब आप स्मोकिंग छोड़ने के लिए हर्बल उपचार का रास्ता चुनते हैं, तो आपको कई तरह के हर्ब दिए जाते हैं, जो अलग-अलग तरह के निकोटीन की क्षतिपूर्ति करता है। आइए हम आपको बताते हैं स्मोकिंग छोड़ने के कुछ चर्चित हर्बल उपचार के बारे में।

1. सेंट जॉन का पौधा
ऐसा कहा जाता है कि स्मोकिंग छुड़ाने में यह पौधा सबसे ज्यादा कारगर होता है। जब आप निकोटीन लेना छोड़ देते हैं तो आपको तनाव और घबराहट का अनुभव होता है। यह पौधा आपके शरीर को शांत और रिलैक्स करने में मदद करता है।

2. लोबेलिया
जो काम निकोटीन दिमाग के लिए करता है, वही काम यह हर्ब भी करता है, लेकिन बिना लत लगाए। इसलिए इसे स्मोकिंग छोड़ने का एक शक्तिशाली हर्ब माना जाता है। बाजार में स्मोकिंग छुड़ाने के कई उत्पादों में इस हर्ब का तत्व रहता है।

3. ब्लू वर्वेन
ब्लू वर्वेन नेचुलर ट्रैंक्वलाइजर काम करता है। यह दबाव, चिंता, तनाव और घबराहट से निजात दिलाता है। यानी निकोटीन छोड़ने के बाद जो-जो लक्षण सामने आते हैं, उससे आपको छुटकारा मिल जाएगा। साथ ही स्मोकिंग की इच्छा भी शांत होती है।

4. पिपरमिंट
निकोटीन छोड़ने के बाद आपको मिचली आती है और कई मामलों में उल्टी भी होती है। पिपरमिंट आपको मिचली से निजात दिलाने के साथ-साथ तनाव से भी मुक्ति दिलाता है। साथ ही इसमें एनिस्थेटिक और दर्द से आराम दिलाने का गुण भी पाया जाता है।

5. कोरियन गिनसेंग
यह एक शक्तिशाली हर्ब है, जो शरीर में ऊर्जा का स्तर बढ़ा देता है, जिससे तनाव कम होता है। जब आप स्मोकिंग छोड़ रहे होते हैं, तो आपका शरीर तनाव और आलस्य की चपेट में आ जाता है। गिनसेंन इन सबसे निपटने में मदद करता है।

6. मदरवर्ट
इस हर्ब में भी दर्द दूर करने और तनाव कम करने का गुण पाया जाता है। चिंता के समय यह आपको शांत करने में मदद करता है। जब आप स्मोकिंग छोड़ रहे होते हैं, तो व्याग्रता काफी बढ़ जाती है। मदरवर्ट व्याग्रता के दौरान साकारात्मक असर डालता है।

7. ब्लैक कोहोश
यह भी एक जाना-माना हर्ब है, जो घबराहट और चिंता से छुटकारा दिलाता है। स्मोकिंग छोड़ने के दौरान इसी की समस्या सबसे ज्यादा आती है। ब्लैक कोहोश निकोटीन छोड़ने के बाद होने वालों लक्षणों पर कहीं बेहतर तरीके से असर करता है।

8. स्लीपरी एल्म
कई बार स्मोकिंग छोड़ने के बाद पाचन की समस्या आती है। यह हर्ब पोषक तत्वों से भरपूर होता है और पाचन में मदद करता है। स्मोकिंग छोड़ने के दौरान इसे सबसे अच्छा भोजन माना जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
