Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
गंदी जीभ को ऐसे करें साफ
जब भी हम मौखिक स्वास्थ्य की बात करते हैं तो हमेशा दांतों की सफाई को प्रमुखता देते हैं। हांलाकि जीभ भी हमारे मुंह का ही एक हिस्सा है जिसे हम अक्सर अनदेखा कर देते हैं। लेकिन इसकी भी सफाई बहुत जरुरी है। जीभ का सफेद हो जाना बहुत ही आम सी बात है। जीभ पर सफेद रंग की कोटिंग जम जाती है जो कि मुंह में बदबू पैदा करता है और बैक्टीरिया का घर होता है। यह हमारे दांतों के लिये बहुत ही खतरनाक होता है।
जीभ पर सफेद पदार्थ जमने का कई कारण हो सकता है जैसे, फफूंद का जमना, दवाएं, धूम्रपान, डीहाड्रेशन और शराब पीना आदि अहम कारण होते हैं। सफेद जीभ को धीरे-धीरे ठीक किया जा सकता है पर इसके लिये आपको मुंह की सफाई रखनी बहुत जरुरी है। इसके अलावा जीभ तब भी सफेद हो जाती है जब आप चिपकने वाले खाघ पदार्थ, कोल्ड्रिंक या आर्टिफीशियल शुगर खाते हैं।
आप अपनी जीभ को टूथब्रश या टंग क्लीनर की मदद से साफ कर सकते हैं। इसके अलावा सही खान-पान और खूब सारा पानी पीने से भी जीभ साफ-सुथरी बनी रहती है। यदि आपको और भी तरीके जानने हैं तो नीचे दिये गए घरेलू उपायों को देखें।

टूथब्रश
ज्यादतर टूथब्रश के पीछे से जीभ की सफाई करने की सुविधा दी हुई होती है। जीभ और दांतों को साफ करने के अलावा ब्रश से आप अपने जबड़ों तथा मसूड़ों को भी साफ कर सकते हैं।

टंग क्लीनर
मौखिक सफाई तभी संभव है जब आप टंग क्लीनर को हमेशा प्रयोग करेंगे।

खाघ पदार्थ
दांतों का दोस्त जैसे, स्ट्रॉबेरी, नींबू, चीज और सेब दांतों को हमेशा चमकाए रखते हैं। जीभ की सफेदी से मुक्ती पाने के लिये इन्हें जम कर खाइये।

नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू के रस को बेकिेंग सोडा के साथ मिक्स कीजिये और इसे अपनी जीभ पर रगड़ लीजिये और बाद में ब्रश कर लीजिये।

गार्गिल
हर भोजन के बाद अपने मुंह को गलगला करना ना भूलें। ऐसा करने से दांतों में फसे खाघ पदार्थ के तिनके निकल जाते हैं जथा जीभ भी साफ हो जाती है।

माउथ वॉश
एक अच्छा एंटीसेप्टिक माउथ वॉश जीभ को साफ करे रखने में बहुत असरदार होता है।

दही
सफेद जीभ होने का कारण कैंडिडा फंगस होता है जिसे दही जड़ से मिटा देता है।

हल्दी
यह एंटी सेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल मसाला जीभ की सफाई करने के लिये अच्छा उपाय है। बस हल्दी को पानी के साथ मिलाइये और पी लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
