Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
बहती हुई नाक का रोकने का घरेलू उपाय
सर्दियों में जब नाक बहती है तो सांस लेना मुश्किल हो जाता है। आप ना ही सो पाते हैं, ना ही खा पाते हैं और आपका किसी चीज पर ध्यान नहीं लगता। यह उनके लिये भी बहुत झेलने वाला होता है जो आपके आस पास मौजूद होते हैं। बहती हुई नाक को रोकने के लिये अपने पास टिशू पेपर रखने के बजाए, कुछ नीचे दिये हुए घरेलू उपचार का प्रयोग करें।
इन घरेलू उपचार से आपकी बहती हुई नाक रुक जाएगी और आपका पूरा स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा।

सरसों का तेल
- सरसों के तेल की महक बहुत जोरदार होती है जिससे नाक बिल्कुल साफ हो जाती है।
- 1 चम्मच सरसों का तेल कटोरी में रख कर 10 सेकेंड के लिये माइक्रोवेव में रखें। फिर एक-एक बूंद अपनी दोनो नाकों में डालें।
- 2 चम्मच सूखी अजवायन को बारीक पीस लें और उसे साफ रुमाल के बीच में रख कर बांध दें।
- इस पोटली को नाक पर रख कर सूंघे। जब भी नाक बहे तब इसे सूंघे।

हल्दी चाय
कप में 1/4 चम्मच हल्दी डालें और 1 कप पानी उबालें। उबले पानी को हल्दी के साथ मिक्स करें। 10 मिनट के बाद हल्दी को पानी से छान लें और गरमा गरम चाय पियें। जब तक नाक बहे तब तक हर दिन 2 कप चाय ऐसे ही बना कर पियें।

नमक का घोल
1 चम्मच नमक को 1 कप पानी के साथ मिलाइये। एक ड्रापर की सहायता से सिंक में झुक कर अपनी एक नाक के छेद में पानी डालें और कुछ सेकेंड के बाद उसे निकाल दें। अब ऐसा ही दूसरी नाक के साथ भी करें।

अजवायन के फूल

नमक के पानी से गरारा
1 कप पानी में 1 चम्मच नमक मिला कर घोल लें। इस पानी से 30 सेकेंड के लिये गरारा करें आपको राहत मिलेगी।

अदरक की चाय
अदरक की चाय सबसे बेस्ट चाय है और यह तुरंत बन जाती है। एक कप में 3 स्लाइस अदरक की डाल कर 1 कप गरम पानी डालें। इसमें दालचीनी भी डालें और गरमा गरम पियें।



Click it and Unblock the Notifications
