Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
फूड प्वाइजनिंग के दौरान खाएं ये आहार
हमारे भारत देश की जनता ने अब घर का खाना कम और बाहर का खाना ज्यादा शुरु कर दिया है। ऑफिस की ही बात कर लीजिये तो, लोग अपने दुपहर का लंच अक्सर बाहर ही खाते देखे जाते हैं। अगर कारण पूछो तो बोलेंगे कि उन्हें खाना बनाने का समय नहीं मिलता। बहाना चाहे जो कुछ भी हो, रेस्ट्रॉन्ट में खाया गया खाना पेट को काफी भारी पड़ जाता है और लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो जाती है।
फूड प्वाइजनिंग हो जाने पर समझ लीजिये कि आपकी 48 घंटों तक छुट्टी हो गई। बेड पर पडे़-पडे़ आराम करो और जो कुछ भी अच्छा खाने को मिल रहा था उन सब पर भी लगाम लग जाती है। तो क्या करें और क्या खाएं जब किसी को हो जाए फूड प्वाइजनिंग। ऐसे में आप पढे़ हमारा ये आर्टिकल और देखे कि आपको फूड प्वाइजनिंग के समय कौन से आहार का सेवन करना चाहिये।

अदरक
अदरक एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो कि खराब पेट को सही कर देती है। आप चाहे तो इसकी चाय पी सकते हैं या फिर खाने में इसका प्रयोग कर सकते हैं।

नींबू
नींबू में बहुत अच्छे प्रकार के एसिड पाये जाते हैं जो कि पेट में पल रहे बैक्टीरिया को मारते हैं।

तुलसी
अगर आप तुलसी से बनी चाय या कोर्इ व्यंजन खा लें तो आपका पेट खराब बैक्टीरिया से मुक्ती पा सकता है।

पुदीना
इस बीमारी के समय आपको पुदीने के रस का सेवन करना चाहिये।

जीरा
जीरा खाने से सूजन कम हो जाती है। एक चम्मच भुना जीरा पेट के दर्द से राहत दिलाएगा।

अनार
अनार का रस डायरिया भगाने के लिये अच्छा होता है। इसके अलावा अनार के पेड की छाल भी कई पेट की बीमारियों को ठीक करने में मददगार होती हैं।

ब्राउन शुगर
पेट में संक्रमण होने की वजह से इंसान के अंदर की सारी एनर्जी खतम हो जाती है। तो ऐसे में एक चम्मच ब्राउन शुगर खा लेने से एनर्जी वापस मिल जाती है।

दही
दही एक एंटीबायोटिक है जो कि डाइट में जरुर लेना चाहिये। इससे फूड प्वाइजनिंग जल्द ठीक होती है।

एलो वेरा
एलो वेरा का जैल फूड प्वाइजनिंग ठीक करने में मददगार होता है। जब भी परेशानी हो जाए तब आधा कप एलोवेरा जैल पी जाएं।

एप्पल साइडर वेनिगर
1 चम्मच एप्पल साइडर वेनिगर आपके खराब पेट को ठीक कर सकता है।

मेथी दाना
मेथी को आधा कप पानी में भिगो दें। आधे घंटे के बाद पानी छान कर मेथी को थोड़ा थोड़ा कर पूरे दिन खाइये। इससे आपका पेट बिल्कुल सही हो जाएगा।

ब्लैक टी
ब्लैक टी और ग्रीन ट्री पीने से भी राहत मिलती है। इनमें एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालता है।

केला
केले में पोटैशियम होता है जो कि पेट को बांधने में मदद करेगा, इसलिये इसे जरूर खाएं।



Click it and Unblock the Notifications