Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
कितना असरदार एक्युपंक्चर?
आज कल जितनी तरह की बीमारियां हैं उतने ही तरह के इलाज भी हैं। एक इलाज का तरीका है, एक्यूपंक्चर। यह इलाज चीन में बहुत प्रचलित है क्योंकि इसका कोई साइडइफेक्ट नहीं होता। हमारे देश में एक्यूपंक्चर के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। एक्यूपंक्चर दर्द से राहत दिलाने या चिकित्सा प्रयोजनों के लिए शरीर के विभिन्न बिंदुओं में सुई चुभाने और हस्तकौशल की प्रक्रिया है। एक्यु चीनी भाषा का शब्द है, जिसका मतलब है पॉइंट, यानी अगर शरीर के कुछ खास पॉइंट्स पर सूई से पंक्चर (छेद) कर इलाज किया जाए तो एक्युपंक्चर कहलाता है और अगर उन्हीं पॉइंट्स पर हाथ से या किसी इक्युपमेंट से दबाव डाला जाए तो एक्युप्रेशर कहलाता है।
इनमें बेशक इलाज में ज्यादा वक्त लगता है, लेकिन कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। चीन की पारम्परिक चिकित्सा तकनीक एक्यूपंक्चर पूरे विश्व में काफी लोकप्रिय है। एक अध्ययन के मुताबिक पीठ दर्द से निजात पाने के लिए यह विधि दवाई और व्यायाम के मुकाबले ज्यादा कारगर होती है।
एक्युपंक्चर के कुल 365 पॉइंट्स में से कुछ ऐसे हैं, जो काफी असरदार होते हैं और कई तरह की बीमारियों में राहत दिलाते हैं। डिप्रेशन, सिरदर्द, चक्कर और सेंस ऑर्गन यानी नाक, कान और आंख से जुड़ी बीमारियों में राहत पाना हो चाहे दिमागी असंतुलन, लकवा, और यूटरस की बीमारी हो गई हो तो उसमें एक्यूपंक्चर बहुत लाभदायक होता है।

क्या है एक्यूपंक्चर?
एक्यूपंक्चर एक बहुत ही पुरानी चीनी चिकित्सा है, जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों की नसों में सूई चुभा कर दर्द से राहत दिलाया जाता है।

क्या प्रयोग की जाने वाली सूई से दर्द होता है
यह सूइयां इतनी पतली होती हैं कि इसको चुभाने से बिल्कुल भी दर्द का एहसास नहीं होता। हांलाकि इसे चुभाने से आप और भी ज्यादा ऊर्जावान और रिलैक्स महसूस करने लगते हैं।

सिरदर्द के लिये एक्यूपंक्चर
एक्यूपंक्चर सिरदर्द और माइग्रेन को ठीक करने के लिये प्रयोग किया जाता है। रिसर्च के मुताबिक सिरदर्द के लिये एक्यूपंक्चर का इलाज आम दवाइयों के मुकाबले सबसे बेहतर होता है।

दांत दर्द के लिये एक्यूपंक्चर
एक्यूपंक्चर डेटंल सजर्री और दाँत निकलवाने की वजह से पैदा होने वाले दर्द को कम कर देता है।

गर्भाधान में मदद करता है एक्यूपंक्चर
मारिया कारे और सेलीना डियोन जैसी सेलिब्रिटियों ने गर्भधारण के लिये एक्यूपंक्चर का सहारा लिया। यह तनाव को कम करता है और यूट्रस तक खून का प्रवाह सही करता है। एक्यूपंक्चर पद्धति महिलाओं के गर्भवती होने में मददगार हो सकती है।

स्मोकिंग छोड़ने के लिये एक्यूपंक्चर
एक्यूपंक्चर की सूइयां जब कान के बाहरी भाग में चुभाई जाती हैं तो स्मोकिंग छोड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा एक्यूपंक्चर अनिंद्रा, तनाव, एलर्जी, थकान और कई अन्य बीमारियों में लाभ दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
