Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
कैसे करें डेंगू से बचाव?
जीवन में बहुत सी चीजें हैं जिनके बारे में आप चाहते हैं कि आपके साथ नहीं हो, डेंगू बुखार उनमें से एक है। यह बीमारी मनुष्य के शरीर के इम्यून सिस्टम (रोग प्रतिरोधक क्षमता) में इतना तेजी से प्रवेश करता है कि शरीर टूट सा जाता है।
डेंगू एक वायरस से होने वाली बीमारी है। इस वायरस का संक्रमण एडीज प्रजाति के मच्छर के काटने से होता है। खास बात यह है कि डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर गंदे पानी की बजाय साफ पानी में पनपता है। इसलिए बरसात में गमलों, कूलरों, टायर आदि में एकत्रित हुए पानी में यह मच्छर ज्यादा पाया जाता है।
इसे यदि हड्डी तोड़ने वाली बीमारी कहा जाए तो भी कोई आश्चर्य नहीं होगा । इसलिए हम आपके लिए लाये हैं इससे बचने के कुछ उपाय :-

1. अपने आस पास साफ सफाई और सूखा रखें
डेंगू के खतरें से बचने के लिए यह सलाह दी जाती है कि आप अपने आस पास साफ सफाई और सूखा रखें। ज्यादा मात्रा में पानी को इकठ्ठा नहीं होने दें। डेंगू पैदा करने वाले मच्छर इस प्रकार इकट्ठे पानी में अपना घर बनाते हैं। इसलिए यह ध्यान रहे कि घर में कहीं भी पानी जमा नहीं होने दें। यह सुनिश्चित करना चाहिए कि घर के पड़ोस में खुली जगह हो और सूर्य की धुप पड़े जिससे पानी सूख जाए।

2. घर में हर सामान को ढक कर रखें
इस प्रक्रिया के अन्तर्गत आप घर के सामान को ढक कर रखें चाहे वह खाने का बर्तन हो या पानी का। बीमारी फ़ैलाने वाले मच्छर खुली चीजों को निशाना बनाते है, खुला खाने का सामान इनमे से एक है।

3. बीमारी से बचने के लिए आत्म-रक्षा करें
आप आत्म रक्षा की शुरुआत पूरी आस्तीन की शर्ट और पेंट पहनकर कर सकते हैं और सोते समय चद्दर जरूर ओढें। इसके अलावा, मच्छरों को दूर रखने वाली मस्किटो क्रीम शरीर पर लगायें और मच्छरों को घर में घुसने से रोकने के लिए घर के विभिन्न हिस्सों में मच्छर मारने की दवा का छिडकाव करें और मस्किटो नेट लगायें|

4. दरवाजों पर पर्दे रखें
घर के मुख्य दरवाजे पर तार से खीचां हुआ पर्दा लगायें। घर की खिडकियों पर भी इसी प्रकार पर्दे लगायें। डेंगू के खतरें से बचने के लिए अपने बैड के पास मस्किटो नेट लगायें।

5. असुरक्षा से बचें
डेंगू से असुरक्षा से बचें और ऐसी जगहों पर जाने से बचें जहाँ वनस्पति और घास ज्यादा हो जैसे कि गार्डन, पार्क आदि। अपने आस पास ऐसी जगहों की जानकारी रखें जहाँ मच्छर पैदा होते हैं, ऐसी जगहों पर जाने से बचें।

6. साफ़ सफाई करते रहें
यह सबसे महत्वपूर्ण है और मुख्य रूप से व्यक्तिगत स्वच्छता का एक हिस्सा है। समय समय पर कूलर, टैंक, और वाश बेसिन की सफाई करने से भी मच्छरों को पैदा होने से रोकने में मदद मिलेगी। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप ऐसी सफाई सप्ताह में एक बार कर सकते हैं।

7. केमिकल का प्रयोग करें
घर के आस पास डी डी टी पाउडर या ब्लीचिंग पाउडर का छिडकाव डेंगू फ़ैलाने वाले मच्छरों का सफाया करता है और आपको स्वस्थ और सुरक्षित रखता है।

डेंगू से बचने के उपाय
डेंगू से बचने के उपाय ज्यादा कठिन नहीं हैं। इस प्रकार की कठिन परिस्थिति से बचने के लिए इन चीजों को रोजमर्रा की दिनचर्या में उतारने की जरुरत है। यह आपके और आपके प्रिय जनों के लिए हितकर होगा कि आप डेंगू के खतरों के प्रति जागरूक रहें और सुरक्षित रहने के लिए उचित उपाय अपनाएं।



Click it and Unblock the Notifications
