Latest Updates
-
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत -
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग
पैर में ऐंठन से कैसे छुटकारा पाए
पैर में ऐंठन आज कल काफी आम बात हो गई है। और जब इसका दर्द होता है तो बर्दाश के बहार हो जाता है। ये दर्द कभी भी हो सकता है जब आप आधी रात में सो रहे हो या फिर व्यायाम के बीच में। आम तौर पर ऐंठन एक मिनट के लिए भी हो सकती है। या उसे ज्यादा से ज्यादा 15 मिनट के लिए भी हो सकती है।
पैरों में ऐठन के कई कारण हो सकते हैं जैसे, मांसपेशियों में थकान, अत्यधिक मांसपेशियों का उपयोग, पसीने के माध्यम से शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी, लैक्टिक एसिड के बनाने से, मांसपेशियों में ओक्सीजिनेशन में रूकावट से, ब्लड सर्कुलेशन में रूकावट से!

1. हाइ हील्स ना पहने
हाई हील्स से आपके पूरे शरीर का भार आपकी पैर की उंगलियों पर आ जाता है। जिससे आप के पैरों के ब्लड सर्कुलेशन पर असर पढ़ता है।

2. ढीले जूते पहने
जुते जरुरत से ज्यादा टाइट होते है। तो उन्हें पहने से पैरों में तकलीफ होती है इससे उँगलियों के ब्लड सर्कुलेशन पर असर पढ़ता है और उँगलियों में दर्द भी होता है।

3. शरीर में पानी की कमी ना होने दे
शरीर में पानी की कमी से भी पैर की उंगलियों सहित मांसपेशियों में ऐंठन होती है। खास कर व्यायाम के समय जब पसीना बहुत ज्यादा बहता है। तो खूब पानी पिए।

4. शरीर में मिनरल्स की कमी ना होने दे
पैर की उंगलियों में एक दम से दर्द मिनरल्स जिसे कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम की वजह से होता है। जरुरत के हिसाब से हमे रोज़ कैल्शियम के 1000 मिलीग्राम और पोटेशियम की 4.7 ग्राम खाना चाहिए। विशेषकर मैग्नीशियम 400-420 मिलीग्राम पुरुषों के लिए और 310-320 मिलीग्राम महिलाओं के लिए।

5. पैर की उंगलियों को घुमाएँ
आपको आपने पैर की उंगलियों के लचीलापन के लिए किसी स्पेशल इक्विपमेंटस की जरुरत नहीं है। बल्कि आप घर पर ही आपने पैरों की देख भाल कर सकती है। एक टॉवेल या मार्बल्स लेले फिर उसे जमीं पर रखदे और उसके ऊपर खड़े हो जाये इसे करने से आपको आराम मिलेगा।

6. पैर की मालिश करे या गर्म पानी में भिगोये
पैरों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा करने के लिए सबसे अच्छा और आसान तरीका है की पैरों की मालिश करे और गर्म पानी में भिगोये सोने से पहले। इससे आपके पैरों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा और ऐंठन की संभावना कम हो जाएगा।

7. रोज़ व्यायाम करे
दिन में रोज़ पैरों को स्ट्रेच करने से मांसपेशियों को आराम मिलेगा और ऐंठन को रोकने में मदद करेगा। अगर पैर में ऐंठन रात में हो तो पैर को धीरे से स्ट्रेच करे इससे आप का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा होगा।

8. पोटेशियम और कैल्शियम का सेवन करे
दोनों मिनरल्स शरीर में तरल पदार्थ के लिए महत्वपूर्ण है। पोटेशियम से भरपूर भोजन ले जैसे केला, अंडा, और मछली। और कैल्शियम की कमी के लिए फट फ्री दूध या दही खाए।

9. सोल वाले जूते पहने
शरीर को सपोर्ट करने वाले जूते पहने। ऊँची एड़ी वाले जूते पहनने से बचें।

10. मोजे पहने
ठंडी हवा से बचने के लिए मोजे पहने। इससे पैरों में गर्माहट बनी रहेगी।



Click it and Unblock the Notifications
