Latest Updates
-
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा
कहीं ज्यादा गुस्सा न ले ले आपकी जान
आपका मानसिक स्वास्थ्य आपके शरीर के सारे अंगों पर प्रभाव डालता है। अगर आप कुछ अच्छा सोचेगें या करेंगे तो आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहेगा और आपको कोई बीमारी नहीं पकड़ेगी। लेकिन अगर किसी बात पर वजह-बेवजह गुस्सा करेंगे तो आपका स्वास्थ्य हमेशा खराब ही रहेगा। गुस्सा इंसान को अंदर से खा जाता है। गुस्सा करने से बहुत ज्यादा तनाव होता है और तनाव ही आधी बीमारी की जड़ होती है।
गुस्सा एक ऐसा इमोशन है, जो आसानी से हम पर हावी हो जाता है। नॉर्मल सिचुएशन तक तो ठीक है, लेकिन जब यह घर और ऑफिस में संबंध व काम खराब करने लगे तो इस पर काबू पाना बेहद जरूरी हो जाता है। अगर गुस्सा आपकी आदत में शामिल हो चुका है तो उसे तुरंत ही दूर कीजिये नहीं तो आपको कई बीमारियां एक साथ घेर लेगीं। आइये जानते हैं कि गुस्सा करने से हमें कौन सी बीमारियां हो सकती हैं-

तनाव
क्रोध के बाद तनाव होता है। ज्यादा तनाव मधुमेह, अवसाद, उच्च रक्तचाप आदि जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है।

हृदय रोग
गुस्सा करने से दिल की धड़कने तेजी से बढ़ जाती हैं तो, अगर आप ऐसे ही गुस्सा करेंगे तो हार्ट रेट बढ जाएगा और इसी कारण से स्ट्रोक हो सकता है।

अनिंद्रा
जब आप गुस्से में होते हैं तब हार्मोन में तेजी से उथल पुथल होने लगती है। इसी लिये जो लोग गुस्सा करते हैं उन्हें अनिंद्रा की शिकायत हो जाती है। अनिंद्रा से कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है।

हाई ब्लड प्रेशर
वैसे तो हाई ब्लड प्रेशर कई कारणो से होता है मगर उनमें से एक गुस्सा करना भी है। हल्का सा भी ब्लड प्रेशर हाई होने पर आपके दिल को खतरा हो सकता है।

सांस लेने में दिक्कत
जो लोग अस्थ्मा से पीडित हैं उन्हें गुस्सा करने के बाद सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। गुस्सा आप की सांस की दिक्कत को बढ़ा सकता है।

सिर दर्द
जब आप गुस्सा करते हैं तब खून की धमनियां तेज चलने लगती हैं जिससे सिर में दर्द पैदा होता है। अगर गुस्सा करने के बाद सिर में दर्द शुरु हो जाए तब आपको तुरंत ही शांत हो जाना चाहिये।

सेरेब्रल स्ट्रोक
यह तब होता है जब दिमाग में एक या उससे ज्यादा खून की धमनियां फट जाती हैं। यह तब होता है जब ब्लड प्रेशर हद से ज्यादा बढ जाता है। सेरेब्रल स्ट्रोल आपकी जान ले सकता है या फिर आपको जिन्दगी भर के लिये लकवा ग्रस्थ कर सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
