Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
पेट फूलने पर दर्द से ऐसे पाएं छुटकारा
आज के समय में पेट का फूलना भी आम समस्या होती जा रही है। इसमें हमें पेट भारी लगने लगता है। साथ ही इस दौरान एब्डामनल में दर्द भी होता है। पेट फूलने की समस्या तब होती है, जब हमारा पाचन तंत्र गड़बड़ा जाता है। साथ ही कई बार पेट में गैस बनने पर भी हमें इस स्थिति से गुजरना पड़ता है।
पेट फूलने के साथ-साथ पेट में दर्द भी शुरू हो जाता है। इससे हमें काफी परेशानी होती है। अगर यह दर्द लंबे समय तक बरकरार रहता है, तो इससे गर्भाशय कैंसर का खतरा भी पैदा हो जाता है। इस दर्द से निजात पाने के लिए आप दवाई का सहारा ले सकते हैं। आप चाहें तो कुछ सावधानियां बरत कर भी इससे छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप पेट फूलने के दर्द से जूझ रहे हैं, तो नीचे बताई गई बातों पर अमल करके आप इससे तुरंत राहत पा सकते हैं-

1. पानी पीएं:
पेट की कार्यप्रणाली जब बिगड़ जाती है, तो दर्द की शिकायत होती है। साथ ही कब्ज और पेट में गैस बनने से भी दर्द होता है। इसलिए जब भी आपको पेट फूलने का आभास हो, तो ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। यह न सिर्फ दर्द को शांत करेगा, बल्कि कब्ज की शिकायत भी दूर करेगा।

2. टहलें:
अगर आपका पेट फूला-फूला लगे और आप भारीपन महसूस करें, तो बाहर जाकर टहलें। इससे पेट के अंदर एकत्र गैस को रीलीज करने में मदद मिलेगी। यह पेट फूलने की समस्या से निजात पाने का प्राकृतिक तरीका है और इससे दर्द से भी राहत मिलेगी। पर कभी भी धीरे-धीरे न चलें। इससे कोई फायदा नहीं होगा। अगर आप चाहते हैं कि भविष्य में कभी आपको ऐसी समस्या न हो, तो हमेशा खाने के बाद चलने की आदत डालें।

3. कोल्ड ड्रिंक पियें :
पेट फूलने की समस्या से निजात पाने में सोडा काफी कारगर साबित हो सकता है। जब भी आपको पेट में भारीपन महसूस हो तो कुछ फिजी चीजें पीएं। इसमें कार्बन डाइ ऑक्साइड पाया जाता है, जो पेट में पहले से मौजूद गैस से रिएक्ट कर इसे बाहर निकालने में मदद करता है। इसे पीने से पेट में हल्कापन महसूस होने के साथ-साथ दर्द भी बहुत कम हो जाता है।

4. मिंट खाएं:
पेट फूलने की स्थिति में दर्द से राहत दिलाने में मिंट काफी उपयोगी होता है। मिंट को आप चाय के साथ भी ले सकते हैं या फिर इसका चूर्ण भी खा सकते हैं। फिजी ड्रिंक को मिंट के साथ लेना इस समस्या का सबसे अच्छा उपचार है। मिंट के अलावा भी ऐसे कई फूड हैं जो पेट फूलने की समस्या से तुरंत राहत दिलाते हैं। इनमें अदरक, काला नमक और नींबू का रस प्रमुख है। ये सभी पेट फूलने से राहत दिलाता है और दर्द को भी कम करता है।

5. दवाइयां
अगर प्राकृतिक उपचार के बाद भी दर्द से राहत न पहुंचे तो फिर आपको दवाइयां लेनी चाहिए। पाचन के लिए ऐसी कई दवाइयां हैं, जिससे आपको तुरंत आराम मिलेगा। इसके अलावा ईनो सहित ऐसे कई पाउडर भी हैं, जिससे गैस की समस्या से आराम पहुंचता है।

6. ऐसे पाएं राहत
इसके अलावा आप पेट की समस्या से बचने के लिए धीरे-धीरे और अच्छे से चबा कर खाएं। इससे पेट में गैस कम बनता है। साथ ही पाचन तंत्र की समस्या से बचने के लिए आप अच्छा आहार लें और नियमित रूप से व्यायाम करें। इतना ही नहीं अनहेल्थी फूड से बचें और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।



Click it and Unblock the Notifications