Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
महिलाओं में आयरन की कमी के लक्षण

शरीर में अगर आयरन की कमी हो तो उसे पहचानना कोई कठिन काम नहीं है क्योंकि उसके लक्षण आसानी से दिख जाते हैं। कई बार बिना काम किये हुए भी थकान लगने की वजह से हमें पता चल जाता है कि शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो रही है। आयरन की कमी की वजह से हमें एनीमिया हो जाता है। एनीमिया कि बीमारी ज्यादातर बच्चों या फिर महिलाओ में देखी जाती है क्योंकि महिलाएं अक्सर खाने पीने पर ध्यान नहीं देती और महावारी के कारण उनमें कमजोरी आ जाती है।
मगर आयरन की कमी से आप अच्छे और पौष्टिक आहार खा कर बच सकती हैं। इसके अलावा आयरन टैबलेट जो कि डॉक्टर दृारा दी गई हो, उसे भी नियमित रूप से लेने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है। आइये जानते हैं कि आयरन की कमी के लक्षण क्या क्या होते हैं।

आंखों के सामने अंधेरा छा जाना
आयरन की कमी की वजह से आंखों के सामने बैठे बैठे अंधेरा छा जाता है और चक्कर आ जाता है।

थकान
दिनभर बिना काम किये थकान महसूस होती है। 8 घंटे की नींद पूरी करने के बाद भी अगर आपको थकान का एहसास हो तो समझ जाइये कि आपमें आयरन की कमी है।

त्वचा में पीलापन
आयरन की कमी सीधे चेहरे पर दिखती है क्योंकि खून की कमी से त्वचा में पीलापन आ जाता है।

सिरदर्द
जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तब दिमाग में खून की पूर्ती नहीं हो पाती जिससे हमेशा सिरदर्द होता रहता है।

कमजोर नाखून
सबसे पहले नाखून पीले दिखेगें और उसके बाद कमजोर हो कर टूटने लगेगें।

दिल की धड़कनों का तेज होना
जैसा कि शरीर में खून की कमी है, तो हृदय को पूरे शरीर में खून पहुंचाने के लिये ज्यादा महनत करनी पडे़गी। ऐसे में दिल की धड़कने तेज हो जाती हैं।

अनियमित महावारी
जब खून मे कम हीमोग्लोबिन बनता है तो शरीर ज्यादा से ज्यादा खून को बचा कर रखने की कोशिश करता है। तो ऐसे में या तो ठीक से महावारी नहीं होगा या फिर हो सकता है कि आयरन की कमी से महावारी मिस भी हो जाए।

सांस लेने में तकलीफ
हीमोग्लोबिन ऑक्सीजन को खून के साथ पूरे शरीर में ले जाता है। लेकिन जब खून में आयरन ही कम बनेगा तो सांस लेने मे परेशानी होगी।

ठंडे हाथ पांव
क्या आपके हाथ और पांव हमेशा ही ठंडे बने रहते हैं? हो सकता है कि यह आयरन की कमी की वजह से हो। खून गरम होता है और यह शरीर के तापमान को बनाए रखने का जिम्मेदार होता है। जब शरीर में खून की कमी हो जाती है तब शरीर अपने आप ही ठंडा पड़ जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
