Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
दिनभर थकान के बाद भी नींद नहीं आती तो जानिये उसका कारण
अगर आप भी नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हैं तो इसे नजरअंदाज ना करें और जल्द से जल्द चिकित्सक की सलाह लें। क्यों कि नींद नहीं आने की समस्या मधुमेह और दिल संबंधी बीमारी की आशंका बढ़ा सकती है। जिसके कारण लोगों में मधुमेह, उच्च रक्तचाप, दिल से संबंधित रोग एवं मोटापा जैसी कई बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
ऐसे में इसपर ध्यान नहीं दिये जाने के परिणाम घातक भी हो सकते हैं। इससे बचने के लिए जितना संभव हो सके खाने - पीने और सोने की आदतों को नियमित करें और साथ ही डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

1.ठीक प्रकार से न सोना
अगर आप दिन की बजाये रात में काम करते है और दिन में सोते है तो आप निश्चित रूप से 'सामान्य' नींद नहीं ले रहे है। क्यों की आप की सामान्य' नींद लेने का समय है वो ख़राब हो रहा है, इससे आपके शरीर और दिमाग पर असर होगा जिससे आप चीड़चिड़े हो जाएंगे।

2. व्यायाम न करना
आप दिन में आलस्य महसूस करते है तो आप अत्यधिक तंद्रा से पीड़ित हो सकते है। अगर शरीर को आवश्यकता के अनुसार व्यायाम की खुराक नहीं मिलती है तो शरीर में सुस्ती और मटैबलिज़म भी बहुत स्लो हो जाता है। जिसकी वजह से आप अलसी और सुस्ती महसूस करते है।

3.अधिक वजन
अध्ययन के अनुसार अधिक वजन या मोटापे से ग्रस्त लोगों में अतिनिद्रा से पीड़ित होने की संभावना बढ़ जाती है। अधिक वजन चयापचय दर को धीमा कर शरीर की ऊर्जा के स्तर को भी कम कर देता है।

4. बिस्तर में पालतू जानवर
बहुत से लोग अपने पालतू जानवरों के आराम के लिए उन्हें अपने बिस्तर में लिटा लेते है। और बाद में यही जानवर नींद नहीं पूरी नहीं होने देते है। एक सर्वेक्षण के अनुसार 53% पालतू जानवरों के साथ सोने वाले लोगों की नींद ख़राब होती है और वे ठीक से सो नहीं पाते है।

5. शराब से दूर रहे
नींद ना आने से लोग अक्सर परेशान हो जाते है। पर वे शराब पिटे वक़्त ये नहीं जानते है की शराब पीने से भी नींद पर प्रभाव पड़ता है। क्यों की जब कोई व्यक्ति शराब पीना शुरू करता है तो वह अपनी सीमायों को भूल जाता है। और अधिक शराब पीने से हमारे मटैबलिज़म पर भी असर पढ़ता है।

6. इसाफगस
जो लोग इसाफगस (भोजन-नलिका) से परेशान होते है। उन्हें रात में सोने में परेशानी होती है। क्यों की इस बीमारी में लोगों के पेट में एसिड बनता है जिससे उहने दर्द होता है और वे रात में सो भी नहीं पाते है।

7. दवा,विटामिन,सप्लमन्ट
कुछ सबसे ज्यादा सामान्य कारणों में से एक है आप की दवाए जिसकी वजह से आप रात में सो नहीं पाते है। लेकिन आप उन सब पर ध्यान नहीं देते है। दवाए जैसे स्टरॉइड जो अस्थमा और बीटा ब्लॉकर्स जो उच्च रक्तचाप या दिल की समस्याओं के लिए खायी जाती है आप को रात में सोने में परेशान करती है।

8. दर्द - या हल्का का सा दर्द
थोड़ा सा दर्द भी आपकी नींद को ख़राब कर सकता है। सिर दर्द, पीठ दर्द, गठिया,और मासिक धर्म के दर्द आम कारण होते हैं। आपको पता भी नही चलता है और आप इन सरे दर्द को नज़र अंदाज़ करते है और रात रात भर दर्द की वजह से जागते है।

9.आपके साथी को सोने में परेशानी हो और उसकी वजह आप भी परेशान
आपके पति के खर्राटों और रात में लात मारने की आदत से ना वो सो पाते है और ना आप अच्छी तरह सो पाती है।

10. बेडरूम आरामदायक न हो तो
अगर आपका बेडरूम बहुत गर्म या बहुत ठंडा है और इस कमरे में पर्याप्त रोशनी भी नहीं आती है तो यह भी वजह होती है आपकी नींद पूरी न होने की। इसलिए इन परेशानियों का पता लगाये और इससे छुटकारा पाए।

11. चिंता और अवसाद
जो लोग चिंता और डिप्रेशन(अवसाद) से प्रभावित होते है उन लोगो में नींद न आने की सबसे ज्यादा समस्या देखी गयी है। किसी भी चीज़ की चिंता सोने में कमी के साथ स्थिति को बदतर बना सकती है, इस लिए तुरंत आपने मनोवैज्ञानिक से सलहा ले।

12. झपकी
दिन के दौरान झपकी लेने से रात में सोने में परेशानी हो सकती है। अगर आपको झपकी लेनी ही है तो इसे सिर्फ 30 मिनट की ले और 3 बजे से पहले ले।



Click it and Unblock the Notifications
