Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
काम से सिरदर्द हो तो आजमाइये ये उपाय
ऑफिस में सिरदर्द होना बहुत आम सी बात है। यह कई कारणों की वजह से हो सकता है जैसे, रात में ठीक से नींद पूरी न करना, तनाव, पौष्टिक आहार न खाने की वजह से या गलत बैठने के तरीके कि वजह से। लगातार कंप्यूटर के सामने आंख गडाये बैठने की वजह से सिर में दर्द होने लगता है। अगर आप भी ही सिरदर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो रोज रोज सिर दर्द की दवाई लेना ठीक नहीं है। इसे दूर करने के लिये अपनाइये ये उपाय-
काम से सिरदर्द हो तो आजमाइये ये उपाय

1. काम से ब्रेक लेते रहें: लगातार काम के बोझ से तनाव पैदा हो जाता है तो, ऐसे में काम से हल्का-फुल्का ब्रेक लेते रहें। नींद से जागने के लिये समय समय पर चेहरा पानी से धोते रहें। मन करे तो फोन पर अपना फेवरेट म्यूजिक सुने या दोस्तो से बात करें।
2. नींद भगाएं: नींद में कमी की वजह से ऑफिस में नींद लगती है। इसको दूर करने के लिये कॉफी पियें, इससे आपकी नींद अवश्य भागेगी।
3. खूब सारा पानी पियें: अगर आप अंदर से हाइड्रेट रहेंगे तो आप ताजगी भरा महसूस करेंगे तथा सिरदर्द भी नहीं होगा। पानी पीने से सारा सिस्टम साफ रहता है, तनाव नहीं होता, शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और स्किन भी ग्लो करती है।
4. गर्दन घुमाएं: इससे न केवल गर्दन को आराम मिलता है बल्कि कंधे और पीठ को भी आराम मिलता है। कडी गर्दन की वजह से सिर में भी दर्द होने लगता है।
5. एक्युपंक्चर ट्राई करें: एक्यूपंक्चर सिरदर्द और माइग्रेन को ठीक करने के लिये बहुत लाभकारी है। सिरदर्द को दूर करने के लिये जबड़े वाला प्वाइंट दबाइये।
6. अदरक, नींबू और शहद वाली चाय: भारत में कई लोग सिरदर्द पड़ने पर यही चाय बना कर पीते हैं, इसेस सिरदर्द बिल्कुल ही सही हो जाता है।
7. बैठने का तरीका: अपने बैठने का तरीका भी बदलिये। गलत बैठने के ढंग से भी पीठ और कंधे में दर्द शुरु हो जाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
