Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
नाक बंद रहती है तो करें यह बेहतरीन उपाय
कई लोगों कि नाक हमेशा बंद ही रहती है। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे, जुखाम, एलर्जी, फ्लू या साइनस का भी हो सकता है। जब कोई व्यक्ति सर्दी से परेशान होता है तो उसकी परेशानी और भी बढ जाती है और नाक की नली बंद हो जाती है। तो ऐसे में सही होगा कि जिस चीज से परेशानी है उसे निकाल कर बाहर फेक दिया जाए, उदाहरण के तौर पर एलर्जी, जिसमें नाक बहुत ज्यादा बलगम पैदा करती है।
साइनस का मार्ग जब रुक जाता है यानी बलगम निकलने का मार्ग रुकता है तो 'साइनोसाइटिस' नामक बीमारी का खतरा सामने आने लगता है। तो अगर आप बहती नाम से परेशान हैं और सांस लेने में परेशानी पैदा हो रही है तो, परेशान न हो क्योंकि हमारे घर में ऐसे कई नुस्खे छुपे हुए हैं, जिसकी ओर हमारा कभी ध्यान नहीं जाता। आइये जानते हैं बंद नाक को खोलने का घरेलू उपाय।
बंद नाक खोले ये घरेलू उपाय

गरम चाय
बंद नाक खोलने के लिये खूब सारी गरम चाय पीजिये। कभी कभी ये गरम तरल आपकी नाक खोल देती है और परेशानी से राहत दिलाती है। चाय के रूप में आपको ग्रीन टी, पिपरमिंट और अदरक कि चाय पीनी चाहिये।

स्टीम लीजिये
अपने घर के पंखे बंद कर लीजिये और एक बरतन में पानी गरम कीजिये और ऊपर से तौलिया ओढ़ कर भाप लीजिये। अइगर डॉक्ट ने कोई दवा बताई है तो , उसे पानी में डाल कर भाप लीजिये। आप इसमें 3 चम्मच सिरके का भी डाल सकते हैं।

गरम पानी से स्नान
जब भी आपको लगे कि आपकी नाक बंद हो गई है या साइनस का अटैक हो गया है, तो तुरंत गरम गरम पानी से नहा लें। गरम पानी आपकी बंद नाक के तुरंत ही खोलेगा और आपको आराम मिलेगा।

तीखा और मसालेदार भोजन करें
मसालेदार भोजन खाने से आपकी नाक तुरंत खुल जाएगी और नाक बहना शुरु हो जाएगी। अपने भोजन में खुब सारी मिर्च डालें और खाएं।

पानी और नमक
2 कप गरम पानी लें और उसमें 1 चम्मच नमक का डाल कर मिक्स करें। अब इस पानी को अपनी नाक के दृारा पास करवाएं। इससे आपके बंद नाक के दृार खुल जाएंगे।

प्याज
प्याज को लेकर उसके छोटे छोटे टुकड़े करें। इससे आपकी आंखों में तो पानी आएगा ही साथ में आपकी नाक भी बहने लगेगी। इसके अलावा कच्ची प्याज खाने से भी आपकी बंद नाक खुल सकती है।

हॉट टमैटो जूस
आप घर पर ही गरम टमाटर जूस बना सकते हैं। एक कप टमाटर के रस को कटी लहसुन, 1 चम्मच नींबू रस, आधा चम्मच हॉट सॉस और हल्का सा नमक मिलाइये और पी लीजिये। दिन में 2 बार इसे पीने से राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
