Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
महक ऐसी जो सुधार दे आपका स्वास्थ्य
दुनिया में कुछ महक ऐसी होती हैं जिसे सूघंते ही आपका तन-मन खुशी से झूम उठता है और वहीं पर कुछ महक ऐसी होती हैं जिसको सूंघते आपका दिमाग खराब हो जाएगा। जैसे अगर हम पेट्रोल की ही बात करें तो, कई लोग इसकी महग सूंघन के लिये गाडियों की टंकी के अंदर ही नाक घुसाए नजर आते हैं, मगर वहीं पर कई ऐसे भी लोग हैं जिन्हें इसकी महक बहुत खराब लगती है। हांलाकि ऐसी कई महक होती हैं जो स्वास्थ्यवर्धक होती हैं।
ऐसे कई लोग हो सकते हैं जिन्हें ये स्वास्थ्यवर्धक महक ना पसंद हो। हम महक को स्वास्थ्यवर्धक इसलिये बोल सकते हैं क्योंकि एक तो वह हमारे लिये अच्छी होती है और दूसरा यह हमारे दिमाग और शरीर को प्रभावित कर सकती है। उदाहरण के तौर पर कॉफी की महक आपको ऊर्जावान बना देती है और शराब की महक हमारी दिल की धड़कधनों को अपने आप धीमा कर देती है। हो सकता है कि भले ही आपको कॉफी ना अच्छी लगती हो लेकिन उसकी स्वास्थ्यवर्धक महक आपको एनर्जी से भर देगी।
इसके साथ ही कुछ आहार की महक आपकी भूख को भी बढ़ा देगी। जैसे चॉकलेट की महक मुंह में पानी ला देती है तो किचन में जब मां खाना पका रही होती हैं तो भुने हुए प्याज की महक सूंघ कर तेजी की भूख लग जाती है। तो चलिये जानते हैं कि हमारे स्वास्थ्य के लिये कौन-कौन सी महक बहुत अच्छी और स्वास्थ्यवर्धक होती हैं।

कॉफी
क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि कॉफी जितनी पीने में अच्छी नहीं लगती उतनी उसकी महक अच्छी होती है। यदि आप कॉफी की महक सूंघ लेगे तो आपके दिनभर की सारी थकान दूर हो जाएगी और आप ऊर्जा से भर उठेगे।

लैवेंडर का फूल
इस फूल की महक दिमाग को शांत करती है और तनाव से राहत दिलाती है। यदि दिनभर के काम से परेशान हो कर घर में आएं तो लेवेंडर के तेल वाली मोमबत्ती जला कर आराम महसूस कर सकते हैं।

सिट्रस
सिट्रस फल की महक जैसे, नींबू, संतरा या मुसम्मी आदि आपको चौकन्ना बनाते हैं। साथ ही यदि उल्टी आ रही हो तो भी इन्हें सूंघने से वह समाप्त हो जाती है।

नीलगिरी या यूकेलिप्टस
सर्दियों में यदि नाक बंद हो और कान से झनझनाहट की आवाज आ रही हो तो, अपनी रूमाल में नीलगिरी का तेल डाल लीजिये और उसे सूंघते रहिये। इससे आपको जरुर लाभ पहुंचेगा।

शराब
हाई बीपी वालों के लिये तो शराब खराब होती है पर इसकी महक आपके बीपी को काबू में कर सकती है। इसकी महक आपकी धड़कनो को धीमा बना सकती है।

चमेली
यदि रात में नींद नहीं आती है तो नींद की गोली खाने के बजाए अपने कमरे में चमेली के फल रखिये। इससे आपका दिमाग शांत होगा और आप बच्चों की तरह सो जाएंगे।

पेपरमिंट
यदि दिमाग पढाई में नहीं लग रहा है तो इसकी पत्तियां खा लीजिये, इससे दिमाग चौकन्ना हो जाएगा और सही जगह पर लगेगा।

गुलाब
रात को सोते वक्त अगर बुरे सपने आते हैं तो गुलाब सूंघ लीजिये, इससे आपको अच्छी नींद आएगी और रात में आपकी स्लीप भी डिसटर्ब नहीं होगी।

चॉकलेट
इसकी महक शरीर के दर्द और तनाव से राहत दिलाती है।

चंदन
इसका हिंदू धर्म में बड़ा ही महत्व है। यह दिमाग को शांत करता है और ध्यान बढाता है।

केसर
मासिक धर्म के दौरान जब मूड में चिड़चिड़ापन आता है तो, केसर सूंघने से मूड अच्छा हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
