Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
टिप्स : रात में कैसे देखें मधुर सपने
सपने हमारे विचारों, भावनाओं, संवेदनाओं के मिश्रण का प्रतिरुप हैं, जो व्यक्ति के अचेत मन में अनायास रुप से प्रकट होते हैं। वैसे तो हर कोई निद्रावस्था में सुहावने सपने देखना चाहता है। इन सुहावने सपनों को देखने के कई सारे तरीके हैं। जब व्यक्ति गहरी नींद में होता है, तो उसका मस्तिष्क दो स्लीप साइकल से गुजरता है। एक है: रैपिड आइ मूव्मन्ट स्लीप (आर.ई.एम) और दूसरा नान-आर.ई.एम स्लीप। यह चक्र हर 90 मिनट में बदलता है और आर.ई.एम स्लीप पिरीअड में सपने आते हैं।
कभी कभी हम नींद में भयानक सपने भी देखते हैं, जो किसी दवा के असर के कारण या रात को सोने से पहले घटी किसी डरावनी घटना या कार्यक्रम का प्रतिबिम्ब होते हैं। ये भयानक सपने आपकी नींद खराब कर सकते हैं, निद्रावस्था में मधुर सपने पाने के लिए, आपको कुछ आदतें बदलनी होंगी। तभी, आप रात में चैन की नींद सो पाएँगे।

1. रात में डरावनी फिल्में ना देखें
रात को सोने से पहले कोई भी डरावनी फिल्म या कहानी ना पढें। इसे आपके मन में भय पैदा होगा जिसे रात को भयानक सपने आ सकते हैं।

2. सोने से पहले थोडा विश्राम करें
तनाव के कारण आपको भयानक सपने आ सकते हैं, अतः सोने से पहले अपने आपको थोडा शिथिल करें। आप चाहे तो अपने आराम के लिए कोई एक्टिवटी जैसे किताब पढना, गाने सुनना, ध्यान लगाना या चाहे तो रात में एक बार फ्रेश हो जाएँ।

3. अपने कमरे को काफी आरामदायक बनाएँ
अपने शयन कक्ष को जितना हो सके उतना सोने लायक बनाएँ। अपने कमरे को आरामदायक और सुखद बनाने के लिए, आप चाहे तो पर्दों के रंग से मिलती कोई कालीन खरीदें और अपने कमरे के तापमान को भी काफी आरामदायक रखें।

4. कुछ खाने पीने वाली चीजों का परहेज करें
कभी कभी कुछ खाने पीने वाली चीजों से भी आपकी नींद खराब हो सकती है। हो सके, तो रात को सोने के दो घंटे पहले अपना खाना खा लें। अतः आपको रात में बार बार उठकर गुसलखाने की ओर नहीं जाना पडेगा।

5. रात को समय पर सोयें
कुछ अध्ययनों से यह पता चला है कि जो लोग नियमित समय पर सोते और उठते हैं, उनका स्लीप पैटन बहुत अच्छा होता है। भले ही आपको इसकी जरुरत ना हो, पर फिर भी आप एक नियमित समय पर सोयें और उठें। इस तरह आप अपने शरीर को सिखाते हैं कि उसे कब विश्राम करना चाहिए

6. सही तकिया और गद्दा चुने
सही तकिये और गद्दे को चुने। तकिया हमेशा आरामदायक होना चाहिए। कभी कभी हमे कई गद्दों और तकियों के साथ प्रयोग करना पडता है, ताकि हम अपने लिए एक सही चीज चुन पाएँ।

7. कैफीन से परहेज करें
कैफीन से परहेज करें, अतः आप रात में जागे हुए रहेंगे।

8. शराब से परहेज करें
शराब, निकोटीन, कैफीन, अवसादरोधी और रक्तचाप जैसी उत्तेजर औषधियों और नशीले पदार्थों का सेवन रात को सोने से पहले ना करें।

9. अन्तिम पर फिर भी महत्वपूर्ण- व्यायाम
अध्ययनों से यह साबित हुआ है कि नियमित रुप से किया गया व्यायाम, आपको सही समय पर चैन की नींद दिलाएगा। अगर आप हर रोज चैन की नींद सोना चाहते हैं, तो सुबह शाम नियमित रुप से व्यायाम करें।



Click it and Unblock the Notifications
