Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
पूरी नींद लेने के जादुई फायदे
अच्छी प्रकार से नींद लेना हमारी पूरी सेहत के लिये अच्छा है। शेक्सपीयर ने नींद को जिंदगी का सबसे महान पोषक माना है। यह तो हम सभी जानते हैं कि शरीर, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने के लिए नींद और आराम निहायत जरूरी है, लेकिन ऐसे कितने भाग्यवान लोग हैं, जिन्हें रातभर चैन की नींद आती है? मानव शरीर की यही खासियत है कि दिनभर की शारीरिक थकान की भरपाई रातभर की नींद में पूरी हो जाती है। जो लोग रात में नहीं सोते उन्हें किसी न किसी तरह दिन में इसकी भरपाई करना जरूरी होता है।
हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाएँ ठीक प्रकार से न सोए हुए ड्राइवरों के कारण होती हैं। अगर आप ठीक से अपनी नींद पूरी करेंगे तो आप दिनभर का काम अच्छी तरह से कर सकते हैं। साथ ही आंखों के नीचे कोले घेरे भी नहीं होगें। कम नींद की वजह से मोटापा, हाइपरटेंशन, लो बीपी, आलस, दिमाग का काम न करना आदि समस्याएं हो जाती हैं। स्लीप डे पर हम बात करेंगे कि सोने से कौन कौन से फायदे होते हैं।

दिमाग बढाए
दिमाग जब सोता है तब वह बेहतर तरीके से नया सीख या याद रख पाता है। जैसे अगर आप कोई नई भाषा सीख रहे हों या फिर टैनिस का खेल। सोने से दिमाग की याददाश तेज हो जाती है और कुछ भी सीखने की क्षमता

बढ जाती है जिंदगी
ज्यादा सोना या कम सोना आपकी जिन्दगी के दिन बढा या घटा सकता है। रिसर्च के मुताबिक जो महिलाएं 5 घंटे से कम की नींद लेती थीं उनकी मौत जल्दी हो गई। इसके अलावा नींद जिन्दगी की क्वालिटी पर भी प्रभाव डालती है।

ध्यान बढाए
कम सोने से बच्चों में एडीएचडी के संकेत साफ दिख सकते हैं। पूरी नींद न लेने से बच्चे हाइपरएक्टिव, असावधान, और आवेगी हो जाते हैं।

स्वस्थ्य वजन बनाए रखे
अगर आपको वजन घटाना हो तो जल्दी सोया कीजिये, इससे आप आधी रात को ओवरइटिंग करेन से बच जाएंगे।

तनाव कम करे
तनाव हर बीमारी की जड़ है। अगर आप अच्छी नींद सोएंगे तो आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। यह भी कहा जाता है कि नींद कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रखती है, जो कि हृदय रोग में अहम रोल प्ले करता है।

कभी नहीं होगा रोड एक्सीडेंट
नेशनल हार्इवे ट्रैफिर सेफ्टी की रिपोर्ट के अनुसार ज्यादातर कार एक्सीडेंट ड्राइवर के शराब पीने से नहीं बल्कि ठीक प्रकार से न सोने की वजह से होते हैं। नींद की कमी का प्रभाव कार चालक पर बुरी तरह से पड़ता है।



Click it and Unblock the Notifications
