Latest Updates
-
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम
थायरायड हाई होने के क्या हैं संकेत?
थायरायड मानव शरीर मे पायी जाने वाली सबसे बड़ी एंडोक्राइन ग्लैंड में से एक है। थायरायड ग्रंथि गर्दन के सामने की ओर,श्वास नली के ऊपर एवं स्वर यन्त्र के दोनों तरफ दो भागों में बनी होती है। इसका आकार तितली की तरह होता है। यह थाइराक्सिन नामक हार्मोन बनाती है। जिससे शरीर के ऊर्जा क्षय, प्रोटीन उत्पादन एवं अन्य हार्मोन के प्रति होने वाली संवेदनशीलता नियंत्रित होती है। किसी किसी को थायरायड हाई होता है तो किसी किसी को लो, जिससे कई प्रकार की शारीरिक समस्याएं सामने आती हैं।
यह बहुत जरुरी होता है कि हमें जैसे ही अपने थायरायड के बढने और घटने का पता चले तो हम उसका जल्द इलाज करवा लें। जब आपका थायरायड हाई हो जाता है तो आपके शरीर में थकान और दर्द महसूस होने लगता है। इसके अलावा बिना खाये ही वजन में बढौत्तरी होने लगती है। तनाव भी एक बडा कारण है। आपको यह जानने में कि आपका थायरायड बढा है, इसके लिये हम आपको उसके कुछ भारी संकेत बताएंगे। आइये जानते हैं इसके बारे में-

जोड़ों में दर्द
जोडों में दर्द और शरीर में दर्द होना आम लक्षण है। इससे आपको चलने फरने में अधिक पेरशानी महसूस होने लगेगी।

बालों का अधिक झड़ना
जब शरीर में थायरॉक्सिन लेवल बढ जाता है तो बाल बहुत ज्यादा झड़ना शुरु हो जाते हैं। कभी कभी तो गंजापन भी हो जाता है।

मोटापा बढना
जब शरीर में थायरायड बढने लगता है तो शरीर बिना खाना खाये ही फूलने लगता है। अगर आपका भी वजन एकदम से बढ रहा हो तो अभी अपना थायरायड चेकअप करवाएं।

थकान
जब बिना काम के ही थकान लगे और पिस्तर से उठा ना जाए तो समझ लें कि आपका थायरायड हाई हो चुका है।

अनियमित पीरियड्स
महिलाओं में थायरायड बढ़ने का आम कारण है, तुरंत तुरंत पीरियड हो जाना। थायरायड ग्रंथी रिप्रोडक्टिव हार्मोन को उत्तेजित करता रहता है , खासतौर पर इस्ट्रोजेन को जो, कि अंडों को काफी जल्दी विकसित करता है।

गले में सूजन होना
गले में जहां थायरायड ग्रंथी होती है, वह जगह अपने आप ही फूलने लगती है। इसे घेंघा भी बोला जाता है। यह कभी कभी आयोडीन की कमी से भी होता है।

डिप्रेशन होना
शरीर में किसी भी प्रकार का हार्मोनल इमबैलेंस होने से इंसान का मूड बदलने लगता है और वह अवसाद के घेरे में आ जाता है।

प्रेगनेंसी में परेशानी
थायरायड का हाई लेवल महिलाओं को बाझ बना सकता है। डॉक्टर की माने तो वे उन महिलाओं को प्रेगनेंट होने से रोकते हैं जिनका थायरायड बढ़ा हुआ है।

हाई कोलेस्ट्रॉल
अगर आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल अच्छी डाइट लेने के बावजूद भी सही लेवल तक नहीं आता है तो, थायरायड टेस्ट करवाएं।

कब्ज
जिन्हें हाई लेवल का थायरायड होता है उन्हें भयंकर कब्ज की परेशानी होती है क्योंकि यह पाचन तंत्र पर असर डालता है।



Click it and Unblock the Notifications
