Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या है मल्टीविटामिन गोलियों की सच्चाई
शायद आपने देखा होगा कि आपके आस-पास या ऑफिस में कई लोग ऐसे होंगे जो लंच करने के तुरंत बाद ही अपनी मेज पर रखी मल्टीविटामिन की दवा का सेवन कर लेते होंगे। ऐसा भी हो सकता है कि कई बार आपके डॉक्टर ने भी आपको मल्टीविटामिन की टैबलेट किसी पोषक तत्व की कमी को दूर करने के लिये दी हो। बहुत से ऐसे लोग होते हैं जो टीवी पर दिखाए जाने वाले एड से प्रसन्न हो कर भी ये गोलियां खाना शुरु कर देते हैं। लेकिन दोस्तों क्या आप जानते हैं इतनी सारी मल्टीविटामिन वो भी बिना डॉक्टर की सलाह के खाना कितना नुकसान दायक हो सकता है।
हो सकता है कि आप मल्टीविटामिन टैबलेट खा रहे हों और आपको कोई दिक्कत न महसूस हो रही हो, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि इससे आपको आगे चल कर कोई हेल्थ समस्या नहीं आएगी। इसलिये यह बहुत जरुरी है कि आप मल्टीविटामिन गोलियों की सच्चाई के बारे में अच्छे से जान लें।

आयरन की गोली
बहुत सारी आयरन की टैबलेट्स में रॉ टॉक्सिक पाए जाते हैं , जिसके सेवन से कब्ज या फिर कभी कभी पेट भी खराब हो जाता है। तो अच्छा होगा कि आप अपना आयरन आहार से लें न कि मल्टीविटामिन टैबलेट से।
कैल्शियम टैबलेट
ज्यादातर महिलाएं कैल्शियम टैबलेट्स अपनी हड्डियों को मजबूत करने के लिये खाती हैं। लेकिन यह एकस्ट्रा कैल्शियम जा कर किडनी में जम जाता है और वही स्टोन का रूप ले लेता है। तो अगर आपको कैल्शियम की एकस्ट्रा खुराख चाहिये तो दूध पीजिये।
जिंक सप्पलीमेंट
पुरुषों को मेल हार्मोन बढाने के लिये जिंक की आवश्यकता होती है। इसलिये कई पुरूषों ने जिंक की गोलियां बिना डॉक्टर सेपूछे लेनी शुरु कर दी हैं। लेकिन ज्यादा जिंक का सेवन करने से ब्लड प्रेशन बढ जाता है।
विटामिन ई कैप्सूल
विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन कहा जाता है। विटामिन ई शरीर से बाहर नहीं निकलता और शरीर के अंदर ही इकठ्ठा होता जाता है। इसकी वजह से पेट फूलना, थकान लगना और कभी कभी आंखों की रौशनी कमजोर होना आम बात होती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
