Latest Updates
-
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत -
Bhadrapada Purnima 2026: कब है भाद्रपद पूर्णिमा? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, चंद्रोदय का समय और पूजा विधि -
बढ़े हुए प्रोस्टेट का मतलब कैंसर नहीं, जानें बढ़े हुए प्रोस्टेट, प्रोस्टेटाइटिस और प्रोस्टेट कैंसर में अंतर -
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास
स्वस्थ जीवनशैली देंगे ये टिप्स
नई दिल्ली, व्यायाम करने के लिए पूरा समय नहीं मिल पा रहा है? आज हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो चुकी है कि हमें ऑफिस के आगे अपने लिये बिल्कुल समय ही नहीं मिलता। न तो हमें ठीक से ब्रेकफास्ट करने का समय मिल पाता है और ना ही एक्सरसाइज करने का। पर अगर हम अपनी लाइफस्टाइल में कुछ छोटी-छोटी बातो को शामिल कर लें और उसे नियमित रूप से करने लगें तो वह हमारे सेहत के लिये बहुत ही लाभकारी हो सकती है।
विशेषज्ञ कहते हैं कि लिफ्ट या स्वचालित सीढ़ी की बजाय सीढ़ियों का प्रयोग करें और शारीरिक क्रियाएं मसलन झुकना एवं घुटने को मोड़ना किया करें। वेबसाइट फीमेलफर्स्ट.को.यूके. ने स्वस्थ जीवनशैली के लिए कुछ टिप्स दिए हैं:

1. शारीरिक गतिविधियों में ज्यादा से ज्यादा लिप्त रहें। सुबह उठने पर नहाने से पूर्व करीब 15 बार घुटनों को मोड़ें। 15 बार छलांग लगाएं।
2. नाश्ते में कुछ मूंगफली या मूंगफली का मक्खन शामिल करें। ऐसा करने से करीब 12 घंटों तक आपकी भूख शांत रहेगी।
3. प्रात:कालीन सैर पर जाएं लेकिन इस दौरान अपनी साधारण चाल से दोगुना तेज चलें। यह आपकी कैलोरी को जलाएगी और स्वस्थ बने रहने में मदद करेगी।
4. कार्यालय में कुर्सी पर बैठे हुए भी आप कसरत कर सकते हैं। मांसपेशियों को खींचते हुए अपनी जंघाओं को हल्के से उठाएं और उसके बाद वापस नीचे रखें। ऐसा करते समय आपके पैर जमीन से दो इंच ऊपर हों। इससे पांव की मांसपेशियों में कसाव आएगा।
5. कोशिश करें लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियों का प्रयोग न करें। सीढ़ियों से चलें। आपका कार्यालय यदि 20वीं मंजिल पर हो तो 18वीं मंजिल के बाद सीढ़ियों से जाएं।
6. कार को कार्यालय और बाजार से कुछ दूरी पर खड़ी करें या कोशिश करें कि पैदल ही जाएं। 7.आप अपने स्मार्टफोन पर फिटनेस एप्लीकेशंस भी डाउनलोड कर सकते हैं यह आपके आहार चार्ट को जांचने में आपकी मदद करेगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
