Latest Updates
-
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार
चॉकलेट खाइये और सेहत बनाइये

चॉकलेट का नाम सुन कर किस के मुंह में पानी नहीं आएगा? क्या बच्चे और क्या बूढ़े! चॉकलेट के प्रति दिवानगी सब में होती है। पर अगर आप सोचते हैं कि चॉकलेट में सिर्फ भारी मात्रा में कैलोरी होती है, जिससे आपका वजन बढ़ जाएगा, तो आप गलत सोचते हैं। हां, अगर आप ज्यादा मात्रा में चॉकलेट खाएंगे तो फिर आपका वजन बढ़ सकता है। देखा जाए तो चॉकलेट खाने से शरीर को काफी फायदा पहुंचता है। ऐसे भी क्या लाभ हैं चॉकलेट खाने से? आइए हम आपको बताते हैं-

1. दिल की बीमारी को रखे दूर
चॉकलेट में कुछ रसायन पाए जाते हैं, जिससे हृदयवाहिनी तंत्र (कार्डियोवेस्कूलर सिस्टम) सुचारू रूप से कार्य करता है। यानी अगर आप चॉकलेट की एक पट्टी खाते हैं, तो दिल की बीमारियां दूर रहेंगी। गहरे रंग का चॉकलेट तो हार्ट अटैक के खतरे को करीब 50 प्रतिशत और कॉरनेरी बीमारी के खतरे को 10 प्रतिशत तक कम कर देता है। इसलिए हर दिन चॉकलेट की एक पूरी पट्टी या फिर एक टुकड़ा खाने में कोई बुराई नहीं है।

2. ब्लड प्रेशर को कम करता है
कुछ डार्क वेजीटेबल की तरह चॉकलेट भी पौधों से आता है। इसलिए दोनों के गुण और फायदे एक समान होते हैं। चॉकलेट में फ्लावोन्वाइड्स नामक का एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट नाइट्रिक एसिड का निर्माण कर ब्लड प्रेशर को कम करता है। साथ ही यह शरीर में हार्मोन को भी संतुलित रखता है।

3. कोलेस्ट्रोल को कम करता है
चॉकलेट खाने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है। यह शरीर में मौजूद एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रोल) को कम करता है। यानी अब आप जान गए होंगे कि अगर अधिक कोलेस्ट्रोल की समस्या से निजात पाना है, तो आपको क्या खाना चाहिए। इतना ही नहीं चॉकलेट शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रोल को बढ़ाने में भी मददगार होता है।

4. अवसादरोधी का काम भी करता है
जी हां। चॉकलेट आप को खुशमिजाज भी बनाता है। क्योंकि इसमें सेरोटोनिन पाया जाता है, जो कि एक प्राकृतिक अवसादरोधी (एंटीडिप्रेसन्ट) है।

5. कम फैट का भी है विकल्प
अगर आप चॉकलेट खाना चाहते हैं, और यह भी चाहते हैं कि आप का वजन न बढ़े, तो इसके लिए आपके पास कम फैट वाले चॉकलेट का विकल्प खुला है। कोका पाउडर चॉकलेट का मुख्य घटक होता है, जिसमें फैट की मात्रा काफी कम होती है। पर ध्यान रहे, हर चीज अपनी सीमा में ही ठीक रहती है। अगर आप ज्यादा चॉकलेट खाएंगे तो इससे होने वाले नुकसान के लिए भी आपको तैयार रहना होगा। यह अच्छी तरह से सुनिश्चित कर लें कि जो चॉकलेट आप खा रहे हैं, उसमें 60 प्रतिशत कोका है।

6. रक्त संचार को सुधरता है
जैसा कि पहले बताया जा चुका है कि चॉकलेट में फ्लावोन्वाइड्स होता है, जो चॉकलेट खाने के बाद 2-3 घंटे के लिए रक्त संचार को सुधार देता है। मस्तिष्क में रक्त वाहिका को फैलाने के साथ ही फ्लावोन्वाइड्स रक्त के संचार को भी बढ़ाता है।

7. जीर्ण थकान से बचाता है
जीर्ण थकान किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य और उनके सुख के लिए खतरा होता है। वह सिर दर्द, शरीर में दर्द और दिल व श्वास संबंधी कई समस्याओं से घिर जाता है। ऐसे में हर दिन 50 ग्राम चॉकलेट खाकर आप इन समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

8. चेहरे पर नहीं पड़ेंगी झुर्रियां
चॉकलेट खाने का एक और फायदा यह है कि ये आपको जवान बनाए रखता है। यानी आपके चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां नहीं पड़ेंगी। चॉकलेट में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट आपकी त्वचा का भी ख्याल रखते हैं।

9. हिष्ट-पुष्ट होता है बच्चा
चॉकलेट से होने वाले स्वस्थ्य लाभ पर किए गए एक अध्ययन से एक रोचक बात सामने आई। जो महिलाएं गर्भावस्था के दौरान चॉकलेट का सेवन करती हैं, उनका बच्चा स्वस्थ और हंसमुख होता है। इतना ही नहीं, चॉकलेट न खाने वाली महिलाओं की तुलना में चॉकलेट खाने वाली महिलाओं के बच्चें किसी भी नई परिस्थिति के सामने ज्यादा निर्भिक होते हैं।

10. असमय मृत्यु को कम करता है
चॉकलेट खाने का यह सबसे अच्छा कारण हो सकता है। साथ ही इससे यह भी पता चलता है कि चॉकलेट हमारे शरीर के लिए किस तरह से फायदेमंद है। कई शोध के बाद यह पता चला कि जो लोग अपने पूरे जीवन काल में चॉकलेट खाते हैं, वे चॉकलेट न खाने वालों की तुलना में एक साल ज्यादा जीते हैं। शोध में यह भी पाया गया कि चॉकलेट असमय मृत्यु को 8 प्रतिशत तक कम कर देता है।



Click it and Unblock the Notifications