Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
सिरदर्द और त्वचा रोग में लाभकारी पुदीने का तेल
सारे सगंध तेलों में से पुदीने का तेल सबसे ज्यादा उपयोगी और गुणकारी है। इस तेल में विटामिन ए और सी के साथ मैंगनीज, आइअर्न, मैग्नीशियम, कैल्शियम, फोलेट, पोटेशियम और तांबा जैसे मिनरलस् पाए जाते हैं। इस में ओमेगा 3 फैटी एसिड भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
यह गुणकारी तेल बहुत स्वास्थ्वर्धक और उपयोगी है। आज इस लेख में हम आपको बताएँगे कि किस तरह पुदीने के तेल के इस्तेमाल से आप रोगमुक्त हो सकते हैं।

पाचन क्रिया बढाता है
पुदीने का तेल, अपच की समस्या से राहत दिलाता है। खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए, थोडा सा पुदीने का तेल खाने में डाले या खाने के बाद इस तेल की कुछ बूंदें एक गिलास गर्म पानी में डालकर पीएँ। औषधीय गुणों से भरा यह तेल गैस की समस्या से छुटकारा दिलाता है। पुदीने का तेल, पेट में उठने वाले मरोडों और पेट की अन्य समस्याओं का इलाज करता है।

श्वसन प्रणाली
पुदीने का सत, बलगम से इजाज दिलाता है। सर्दियों में छाती पर जमे बलगम से राहत पाने के लिए पुदीने के तेल का उपयोग करें। पुदीने का तेल साँस संबंधित बिमारियाँ जैसे साइनसाइटिस, अस्थमा और ब्रोंकाइटिस में भी लाभदायक है। अगर सर्दियों में आपका नाक बंद हो गया है, तो पुदीन के तेल को अपनी छाती पर मलें या पानी में डालकर इसकी भाप लें।

सरदर्द से मुक्त करता है
पुदीने के तेल का इस्तेमाल, आपके सरदर्द को दूर भगा देगा। अगर आप सरदर्द से परेशान है, तो पुदीने के तेल की कुछ बूँदें अपने रुमाल पर या कलाई पर डालकर सूँघे। यह तेल आपको तनाव से भी मुक्त कराएगा।

तनाव और बदनदर्द में लाभदायक
पुदीने के तेल का उपयोग बदनदर्द और तनाव से मुक्त होने के लिए भी किया जा सकता है। दिन की थकान को मिटाने के लिए पुदीने के तेल को अपने शरीर पर मलें और फिर नहाएँ। इसकी ताजगी आपको तरो ताज़ा महसूस कराएगी और इसकी ठंडक आपके बदनदर्द को मिट्टा देगी। आप इस तेल को विषयानुसार लगा सकते हैं।

बालों के लिए लाभदायक
पुदीने के तेल को बालों में भी लगाया जा सकता है। कुदरती रुप से रोगाणुरोधक, इस तेल से जब आप अपने सर की मालिश करेंगे, तो आपको ठण्डक तो मिलेगी ही, साथ ही जूँ और रुसी भी कम हो जाएँगी।

त्वचा के लिए भी लाभदायक
पुदीने के तेल को अपने चहरे पर लगाने से आपके चहरे के सारे दाग-धब्बे और मुँहासें दूर हो जाएँगे। साथ ही यह आपके चहरे को एक नई चमक देगा। दाँतदर्द और मुँह की दुर्गंध से परेशान व्यक्ति, इस तेल की कुछ बूँदें टूथपेस्ट पर डालकर अपने दाँतों को साफ करें।

यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन
पुदीने के तेल को यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन (यू.टी.आइ) के इलाज के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि इस बात की पुष्टि करने के लिए अभी कई सारे वैज्ञानिक अध्ययन करने बाकी है।

रक्तसंचार में भी लाभदायक
पुदीने का तेल हमारे शरीर में रक्तसंचार को बढाता है।

दन्त रक्षक
इस तेल में मौजूद रोगाणुरोधक गुण, इसे दन्त रक्षक भी बनाते हैं। यह हमारी मुँह की दुर्गंध को घटाकर, दाँतों और मसूडों को स्वस्थ बनाता है। दाँतदर्द में लाभदायक होने के कारण, पुदीने या उसके तेल को कई टूथपेस्टों में इस्तेमाल किया जाता है।

अंतडियों की परेशानी से दिलाए छुटकारा
पुदीने का तेल शरीर की जकडन तो दूर करता ही है, अंतडियों की परेशानी से भी छुटकारा दिलाता है। एक छोटे से वैज्ञानिक अनुसंधान से इस बात को साबित किया गया, पर इसका दावा नहीं किया जा सकता।



Click it and Unblock the Notifications
