Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पानी पीने के बारे में जानिये कुछ जरुरी सच्चाइयां
दुनिया भर में पानी पीने के बारे में कई गलत धारणाएं बनी हुई हैं, जिसपर आज भी लोग आंख बंद कर के विश्वास करते जा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि आप जितना ज्यादा पानी पियेंगे आपकी त्वचा उतनी ही हेल्दी और चमकदार बनेगी। पर ऐसा मानना सही नहीं है क्योंकि पानी केवल आपकी प्यास बुझाता है। अच्छी त्चचा पाने के लिये आपकी डाइट अच्छी होनी चाहिये।
वैसे तो पानी हमारे शरीर के लिये बहुत आवश्य है और इसके बिना हमारा काम नहीं चल सकता। पर ज्यादा पानी से किडनियां अपने काम करने की क्षमता को धीमा कर देती हैं। इसलिये डॉक्टरों का कहना है कि आपको जब प्यास लगे तभी पानी पीजिये वरना पानी पीने की कोई आवश्यकता नहीं है।
कुछ ऐसी ही गलत धारणाओं के साथ हम जीते चले जा रहे हैं, इसलिये हमने सोचा कि आपको पानी पीने की सही मात्रा और समय की सच्चाई से अवगत कराया जाए।

भोजन के बीच-बीच में पानी पीने से पेट खराब हो जाता है
यह बात बिल्कुल गलत है क्योंकि वैज्ञानिको के पास इस बात को प्रमाणित करने का कोई सबूत नहीं है। भोजन के बीच में पानी पीने से पेट जल्दी भर जाता है और भूख कम हो जाती है। तो आपका जितना मन करे उतना पानी पीजिये।

अच्छी सेहत के लिये रोजाना 8 गिलास पानी पियें
वैज्ञानिको का मानना है कि 8 गिलास पानी पीने या न पीने से अच्छी सेहत का कोई नाता नहीं है। डॉक्टर्स यही सलाह देते हैं कि जब भी आप प्यासे हों तभी पानी पीजिये।

ज्यादा पानी पीने से कोई बीमारी नहीं होती
यह बात बिल्कुल गलत है क्योंकि ज्यादा पानी पीने से किडनियों को बहुत काम करना पड़ता है जिससे उनके अंदर पानी को छानने की क्षमता समाप्त होने लगती है। ज्यादा पानी पीने से शरीर में नमक की मात्रा कम होने लगती है, जो शरीर के लिये घातक है।

पानी शरीर की गंदगी को साफ करता है
किडनी हमारे शरीर की गंदगी को छानती है। और गलत धारणा यह बनी है कि ज्यादा पानी पीने का मतलब गंदगी का बाहर निकलना है। सच्चाई तो यह है कि ज्यादा पानी पीने से किडनी अपनी सफाई की छमता को घटा देगी जिससे गंदगी ज्यादा देर तक शरीर में टिकी रहेगी।

स्वस्थ्य त्वचा के लिये पानी पीजिये
हमारा शरीर 60 प्रतिशत पानी से बना हुआ है इसलिये ज्यादा पानी का सेवन करने से त्वचा चमकदार बनी रहती है। इसमें थोड़ी सी सच्चाई हो सकीत है मगर स्वस्थ्य और चमकदार त्वचा पाने के लिये अच्छे खान-पान, साफ पर्यावरण, अच्छा मौसम और त्वचा की देखभाल करना जरुरी है।

ज्यादा पानी पीने से मोटापा कम होता है
पानी पीने से केवल पेट भरता है जिससे खाना कम खिलाया जाता है। इस बात में बिल्कु सच्चाई नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
