Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
अस्थमा अटैक को रोकने का प्राकृतिक इलाज
क्या होगा जब आपको अचानक अस्थमा का अटैक या फिर आपके ही ऑफिस में किसी काम करने वाले व्यक्ति को ही अस्थमा अटैक आ जाए और उसके पास इसे रोकने के लिये कोई दवा न हो? अस्थमा के अटैक को रोकने के कई तरीके हैं इसलिये इसमे घबराने की जरुरत नहीं है। हम जानते हैं कि हमारे शरीर के लिये अधिक कॉफी पीना अच्छा नहीं है लेकिन अगर अस्थमा का अटैक आ जाए तो यही कॉफी आपकी जान बचा सकती है।
अस्थमा का रोगी यूकेलिप्टस के तेल का भी प्रयोग कर सकता है। इसके अलावा उस जगह को भी छोड़ देना अच्छा होता है जहां पर आपको यह अटैक पड़ता है। आइये और जानते हैं कि अस्थमा अटैक को प्राकृतिक तरीके से कैसे ठीक किया जा सकता है।
अस्थमा का प्राकृतिक इलाज
1. कॉफी- अगर आपको अटैक आया है तो आप तुरंत ही गरम गरम कॉफी पी लीजिये। यह रूकी हुई हवा का दृार तुरंत ही खोल देगा। अगर कॉफी नहीं पी सकते तो कॉफी की महक ही सूंघ सकते हैं।
2. यूकेलिप्टस तेल- अपने घर में एक यूकेलिप्टस तेल की शीशी जरुर रखें, इसको सूंघने से आपको तुरंत फायदा होगा।
3. तुलसी का रस- तुलसी का रस और शहद चाटने से अस्थमा रोगी को आराम मिलता है। इससे सांस की बंद नली तुरंत ही खुल जाती है।
4. भींड भाड़ और धूल भरी जगह छोड़ दें- जब आपकी सांस फूलने लगे तो किसी खुली जगह पर चले जाएं। अस्थमा अटैक तभी आते हैं जब आप धूल भरी, धूएं, परफ्यूम की खुशबू के संपर्क में होते हैं।
5. गरम जगह में जाएं- कभी कभी ठंडी हवा में भी अस्थमा के रोगी को परेशानी होती है। तो ऐसे में किसी गरम जगह पर चले जाएं जहां पर ऐसी या कूलर न हो। इसके अलावा अगर आप गरम शॉवर भी लेते हैं तो भी आपको राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications

