Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मधुमेह से पाना हो निजात तो करें इसका सेवन
मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो इंसान को धीरे-धीरे मारती है। अगर आप एक खुशहाल जिंदगी जीना चाहते हैं तो जरूरी है कि आप मधुमेह को लेकर सतर्क रहें। मधुमेह से पीड़ित होने के बाद आपके जीवन का एक ही मूल मंत्र होना चाहिए- स्वस्थ खाएं और स्वस्थ रहें। हालांकि इसके साथ कुछ फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है। अगर आप मधुमेह से पार पाना चाहते है तो उचित आहार ही एकमात्र रास्ता है।
शोध से पता चला है कि हर छह सेकेंड में एक व्यक्ति मधुमेह के कारण मर जाता है।
हाल के वर्षों में मधुमेह रोगियों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। ऐसे में इससे निजात पाने की सख्त जरूरत है। विश्व मधुमेह दिवस के दौरान पूरी दुनिया में कई तरह से लोगों में मधुमेह के प्रति जागरुकता फैलाया जाता है। मधुमेह का सबसे बड़ा कारण मोटापा और लाइफस्टाइल है। इसलिए जरूरी है कि मधुमेह से बचने के लिए हम इनका ध्यान रखें। आइए हम आपको कुछ ऐसे भोजन के बारे में बताते हैं, जो मधुमेह से निजात दिलाने में आपकी मदद कर सकता है।

1. सेब
अंग्रेजी में एक कहावत है- एन एप्पल ए डे कीप्स डॉक्टर अवे। यह कहना गलत नहीं होगा कि सेब खाने से मधुमेह से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। सेब के साथ सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी कम और फाइबर ज्यादा होता है। अगर आप बिना छिलका उतारे सेब खाएंगे तो इससे और ज्यादा फायदा होगा।

2. मछली
मधुमेह के रोगियों के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड बहुत जरूरी होता है। सैमन, सार्डीन और मार्केल जैसी मछलियों में यह प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं, यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है, साथ ही शरीर के खराब कोलेस्टेरोल को भी कम करता है।

3. हरी सब्जियां
मधुमेह से पार पाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप हरी साग-सब्जियों पर ज्यादा ध्यान दें। यह ब्लड सूगर लेवल को नियंत्रण में रखने में काफी सहायक होता है। मधुमेह से आंखों की रोशनी भी प्रभावित होती है। चूंकि हरी सब्जियां विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर होती है, इसलिए आपके आंखों की रोशनी भी सलामत रहेगी।

4. ओटमील
नाश्ते में ओटमील लें। इससे मधुमेह में काफी फायदा पहुंचता है। ओटमील फाइबर से भरपूर होता है और इसके कार्ब को ब्लड सूगर में बदलने में लंबा समय लगता है। इसलिए आज से आप हर सुबह नाश्ते में ओटमील लें।

5. चाय
क्या आपको चाय बहुत ज्यादा पसंद है? अगर हां तो फिर आपके लिए एक अच्छी खबर है। चाय में टेनिन और केटेचिन पाया जाता है, जो ब्लड सूगर लेवल को बरकरार रखने में मदद करता है।

6. फल
अगर आप मधुमेह से निजात पाना चाहते हैं तो अपने आहार में फलों का समावेश करें। इनमें आप सिट्रस फलों को तरजीह दें जो कि विटामिन सी से भरपूर होते हैं। विटामिन सी वाले फलों में एंटीऑक्सीडेंट बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। यह फ्री रेडिकल्स को भी कम करता है।

7. गाजर
गाजर बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है। मधुमेह से निपटने के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं। यह न सिर्फ मधुमेह को कम करता है, बल्कि ब्लड सूगर लेवल को भी घटाता है। जब आप मार्निंग वॉक पर जाएं तो एक गाजर जरूर खाएं।

8. जैतून का तेल
जैतून का एंटी-इंफ्लैमटॉरी गुण मधुमेह से पार पाने में काफी मददगार होता है। इसमें पाए जाने वाले फैट इंसुलीन के प्रतिरोध को बढ़ा देते हैं। साथ ही जैतून के तेल के इस्तेमाल से खाना भी स्वादिष्ट बनता है।

9. मेवा खाएं
अपने आहार में मेवे को शामिल करें। मेवा खाना न सिर्फ सेहत के लिए अच्छा रहता है, बल्कि यह दिल की बीमारी को भी रोकता है। साथ ही इसमें प्रचूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं।

10. फाइटोनूट्रीअंट लें
बीज में फाइटोनूट्रीअंट पाया जाता है, जिससे मधुमेह से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। खाने में भिगा हुआ या सिका हुआ बीज लें, जो कि प्रोटीन से भरपूर होते हैं। यह सेहत के लिए अच्छा होने के साथ-साथ स्वादिष्ट भी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
