Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
अपने डॉक्टर से इन रहस्यों को कतई न छिपायें
कोई भी बीमारी होने पर आपको जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाना चाहिये। डॉक्टर के पास जाने का एक नियम है कि आपको उनसे अपने बारे में कुछ भी नहीं छुपाना चाहिये। अगर आपने डॉक्टर से कुछ भी छुपाया तो समझ लीजिये कि आपका इलाज ठीक प्रकार से नहीं हो पाएगा और बीमारी ठीक न होने पर आप उन्हें ही उल्टा सीधा बोलेगें।
अपनी वर्तमान स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियों के बारे में पारदर्शी रह कर आप भविष्य की भयावह बीमारियों से बच रकते हैं। डरे नहीं, अपने चिकित्सक से सच्चाई बताने में ही आपकी भलाई है। अपने चिकित्सक के साथ पारदर्शिता बनाये रखना ही बेहतर होता है क्योंकि तभी वह आपका सर्वोत्तम प्रकार से उपचार करने में सक्षम होगा। इस लेख के माध्यम से आप उन तथ्यों के बारे में जान सकते हैं जिन्हें आपको चिकित्सक से कभी भी नहीं छिपाना चाहिये।

ज्यादा बुरी आदतें
अपने चिकित्सक को अपनी धूम्रपान, मद्यपान और मादक पदार्थों के सेवन जैसी बुरी आदतों के बारे में बताना महत्वपूर्ण होता है। वास्तव में इन आदतों के बारे में न बताने से वे आपका उपचार ठीक प्रकार से करने में सफल नहीं होंगें।

पूर्व की शल्यक्रियायें
पूर्व में की गई शल्यक्रियाओं के बारे में अपने वर्तमान चिकित्सक को सूचित करना अत्यन्त आवश्यक होता है। इन सब जानकारियों के बाद ही वह आपके वर्तमान रोग के उपचार के सम्बन्ध में आवश्यक निर्णय कर सकेंगें।

खानपान
यदि आप उन लोगों में से हैं जो स्वास्थ्यवर्धक भोजन नहीं करते या मोटापे से बचने के लिये भोजन नहीं करते तो यह अतिआवश्यक हो जाता है कि इस प्रकार की जानकारी आप अपने चिकित्सक को दें। अक्सर ऐसी परिस्थितियों में आपके वर्तमान रोग के कारक आपकी खानपान की बुरी आदतें हो सकती हैं।

अवसाद
अक्सर जब कोई तनावग्रस्त या अवसादग्रस्त हो जाता है तो वह अपने अनुभव बाँटने के बजाय अपने आप में ही खोया रहता है। हलाँकि इस बात पर ध्यान देना आवश्यक है कि अवसाद ही कई प्रकार के रोगों की जड़ है इसलिये इसके बारे में चिकित्सक को तुरन्त बताना चाहिये।

दवायें
आपका उपचार कर रहे चिकित्सक को आपके द्वारा ली गईं या न ली गई दवाओं के बारे में सूचित करना निर्णायक होता है। यह आपके चिकित्सक के लिये मौलिक रूप से आवश्यक है क्योंकि यह जानकारी आपके उपचार की दिशा तय करने में सहायक होता है।

एलर्जी
आपको कुछ दवाओं, भोज्यपदार्थों या वातावरण में उपस्थित कणों के प्रति एलर्जी हो सकती है। बाद में किसी प्रकार की जटिलता से बचने के लिये यह परम आवश्यक हो जाता है कि चिकित्सक के किसी प्रकार की दवायें लिखने के पूर्व ही आप उन्हें अपनी एलर्जी के बारे में बता दें।

मल के साथ रक्त
अक्सर आप अपने मल या उसके साथ हो रहे रक्तस्राव के बारे में बात करना पसन्द नहीं करते हैं। जबकि यह अति महत्वपूर्ण है कि इस बारे में आप चिकित्सक को सूचित करें क्योंकि यह आँत के कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं जिसका उपचार प्रारम्भिक अवस्था में सम्भव है।



Click it and Unblock the Notifications
