Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
अब इन 10 उपायों से नींद और थकान को कहें टाटा-गुडबाय
क्या आपको हर वक्त ऐसा महसूस होता रहता है कि आप अपनी ऑफिस डेस्क पर बैठ कर केवल जम्हाइयां भरते रहते हैं? क्या आपको ठीक प्रकार से सोने के बाद भी थकान और नींद महसूस होती रहती है? अगर ऐसा है तो आपको जरुरत है एनर्जी बूस्टर की यानी कुछ ऐसे टिप्स जो आपके अंदर एनर्जी भर दे।
हम आपको यह सलाह नहीं देगें कि आप एक्टिव बने रहने के लिये दिन में 10 बार चाय या कॉफी का सेवन करें। बल्कि हम आपको एनर्जी से भरपूर्ण और एक्टिव बने रहने के लिये कुछ प्राकृतिक उपाय बताएंगे। इन उपायों को आजमाइये और हमेशा एनर्जी से भरे रहिये। सिरदर्द के दौरान बचे इन चीजों से
इससे केवल आपको ही खुशी होगी और इससे आपका मूड भी हमेशा अच्छा और खिला-खिला रहेगा। आइये जानते हैं क्या हैं वे तरीके , जिनसे बढ़ सकती है आपकी एनर्जी और मिट सकती है थकान।

थोड़ी सी सूरज की धूप
सूरज की धूम आपके सेरोटोनिन लेवल को बढा कर आपके मूड को बेहतर बनाता है, इससे आपको खुशी होती है। सूरज की कमी के कारण आपको अवसाद की बीमारी हो सकती है। अगर आपको ठीक प्रकार से सूरज की धूप ना मिले तो ना ही आपकी बढ़त होगी और ना ही आपकी हड्डी मजबूत बनेगी। धूप से आपके शरीर का हार्मोन ठीक प्रकार से काम करता है।

हाइड्रेट
अगर आपका शरीर पूरी तरह से तर नहीं रहेगा तो आपकी मासपेशियों में ठीक प्रकार से आक्सीजन नहीं पहुंच पाएंगी, जिससे आप हमेशा थके थके रहेगें। इसलिये जितना हो सके उतना पानी या जूस आदि पीजिये।

उर्जा वाले आहार खाएं
रेशे दार फल खाएं क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन करने में मदद मिलती है। जिससे आपके शरीर की उर्जा हमेशा बनी रहेगी। आपको हेल्दी स्मूदी पीना चाहिये, जिसमें खूब सारा विटामिन और मिनरल होता हो।

ग्रीन टी पियें
ग्रीन टी एनर्जी और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाती है। ग्रीन टी कोलेस्ट्रांल को कम करती है तथा शरीर से दूषित तत्व को निकाल कर भूख को भी कम करती है।

ब्रेकफास्ट में ओट्स खाएं
ओट्स में फैट कम और फाइबर ज्यादा होता है, जो कि एक बहुत ही अच्छी डायट है। यह पचने में वक्त लेता है जिससे शरीर को एनर्जी मिलती रहती है।

ब्रेक लेते रहें
अगर आप काम से थोड़ी देर का ब्रेक लेगें तो आपको थकान कम लगेगी। हर दिन काम से 5 मिनट का ब्रेक लें और तरोताजा महसूस करें।

एक्टिव बनें
जब भी थकान महसूस हो तो, सोने की बजाए पार्क में जा कर जोर जोर से दो चक्कर लगा लें। जब आप व्यायाम करते हैं तो शरीर में खून का दौरा तेज होने लगता है जिससे शरीर में आक्सीजन की मात्रा बढ जाती है और शरीर में एनर्जी बढ जाती है।

ध्यान लगाएं
आज की दुनिया में हम बहुत ज्यादा सोंचने और विचार करने लग गए हैं, जिसका असर हमारे शरीर पर भी पड़ता है। अपने पास से 5 मिनट का समय निकाल कर अपनी एनर्जी को बचाने की कोशिश कीजिये ना कि उेस बे फिजूल की निगेटिव बातों पर खर्च कीजिये। जमीन पर बैठ कर आंखे बंद कर के लंबी सांस लीजिये और अपने मन को शांत करने की कोशिश कीजिये।

स्नैक्स और नट्स
काजू, बादाम और अखरोठ में बहुत सारा मैगनीशियम होता है जो कि शुगर को एनर्जी में बदलता है। नट्स में वैसे भी बहुत से फाइबर होते हैं, जो कि ब्लड शुगर को बैलेंस कर के रखते हैं। इसलिये अपने ऑफिस में एक पैक नट्स के जरुर रखें, मगर उनमें नमक ना मिलाएं।

स्मोकिंग ना करें
अगर आप सोंचती हैं कि स्मोकिंग करने से आपके अंदर एनर्जी आ जाएगी तो ऐसा नहीं है। अगर आप स्मोकिंग छोड़ देगी तो आपके लिये दिनभर का काम करने की एनर्जी बढ जाएगी। आप की उम्र बढेगी, दांत साफ होगें और आप जवां दिखने लगेगीं।



Click it and Unblock the Notifications
