Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
नींद पूरी न होने के 10 आश्चर्यजनक संकेत
आपको को भले यह लग रहा हो कि हर रात कम सोने के बावजूद आप ठीक-ठाक हैं – शायद इसीलिये कॉफी होती है – लेकिन जिन संकेतों से आप जूझ रहे हैं वे आपकी सोच से कहीं अधिक सौम्य हैं।
आप अपनी तारीफ करते होंगे कि आप बिस्तर पर लेटते ही सो जाते हैं लेकिन अगर आप इतनी जल्दी सो रहे हैं तो यह खतरे की घण्टी है। यह नींद पूरी न होने का स्पष्ट संकेत है। और यह केवल उन कई खतरे के संकेतों में से एक है जो आपको और सोने की ओर इशारा करता है।
कम नींद आने का इलाज
यू ब्यूटी स्लीप वेशेषज्ञ और न्यूयार्क शहर के मोन्टेफॉयर मेडिकल सेन्टर में बिहेवियरल स्लीप मेडिसिन के निदेशक शेल्बी फ्रीडमैन हैरिस की सहायता से हमने उन दस संकेतों को संजोया है जो आपकी की नींद में हो रही कटौती की ओर इशारा करते हैं। अगर इनमें से कोई भी जाने पहचाने लगें तो समझ लीजिये कि नींद को और प्राथमिकता देने के समय आ गया है। आखिरकार यह आपके भोजन और पानी के समान ही आवश्यक है। यह आपको स्वस्थ और सुन्दर बनाये रखने के साथ-साथ पतली कमर के साथ आकर्षक दिखने में भी मददगार है।

आप तुरन्त सो जाते हैं
आप इस संकेत को सोने में माहिर होने के रूप में ले सकते हैं लेकिन सच्चाई बिल्कुल उलट है। अगर आप लेटने के पाँच मिनट के भीतर सो जाते हैं तो नैशनल इन्स्टीट्यूट ऑफ न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर एण्ड स्ट्रोक के अनुसार आपकी नींद पूरी नहीं हो रही है और शायद आप नींद के विकार से ग्रस्त हैं।

आप सामान्य से अधिक उत्तेजित हो जाते हैं
अगर आपने ऑफिस मीटिंग में डोनट (एक विशेष मिठाई) ले ली जिसे आप सामान्यतयः छूते भी नहीं हैं या फिर आपने उस कपड़े पर पैसे उड़ा दिये जिसपर आपकी काफी अर्से से नजर थी तो शायद नींद पूरी न होना इसके पीछे हो सकता है। हैरिस कहते हैं कि नींद पूरी न होने से प्री-फ्रन्टल कॉर्टेक्स पर असर पड़ता है और यह क्षेत्र फैसलों, उत्तेजना नियन्त्रण, दृष्टि और ध्यान से सम्बन्धित होता है। उदाहरण के तौर पर नींद की कमी के कारण खराब प्रकार के भोजन करना, बिना सोचे चीजों को खरीदना, उत्तेजना और अन्य प्रकार की मूड सम्बन्धी समस्यायें होती हैं।

अगर आप पुराने मुहावरों का प्रयोग कर रहे हैं
अगर आप, भिखारी चुनाव नहीं कर सकते और अफसोस करने से बेहतर है सुरक्षा जैसे घिसे-पिटे मुहावरों का प्रयोग कर रहे हैं और आप रिटायर नहीं हुये हैं तो आपको सोने की जरूरत है। हैरिस बताते है कि फ्रन्टल लोब बोलने, सृजनात्मक, नवान सोच और क्रियाक्रलापों से सम्बन्धित होता है और इस पर नींद की कमी से बुरा असर पड़ता है। कम सोने वाले लोगों को अक्सर धाराप्रवाह एवं जटिलता से बोलने मे परेशानी होती है जिससे वे अस्पष्ट आवाज, घिसे-पिटे मुहावरों और बेढंगी वाणी का उपयोग करते हैं।

आप अक्सर भूल जाते हैं
अगर आप अपने घर से पिताजी के जन्मदिन का कार्ड पोस्ट करने के लिये निकले और कार्ड को रसोईघर में ही भूल आये या फिर आप अपनी नई सहयोगी का नाम कई बार सुनने के बाद भी याद न रख पायें तो आराम की कमी आपकी यादाश्त कमजोर कर रही है। हैरिस के अनुसार नींद आपकी यादाश्त को सहेजने और भावनात्मक प्रसंस्करण का कार्य करती है। वे कहती हैं कि बिना पर्याप्त आराम के यादाश्त बनाना कठिन होता है। इसप्रकार भावनात्मक यादाश्त को सन्दर्भ में रखना मुश्किल हो जाता है और सोच-समझ कर तथा ठीक प्रकार से काम करना मुश्किल हो जाता है।

आपको सामान्य से अधिक भूख लगती हो
अगर आप हर रात पर्याप्त नहीं सोते तो आपके लिये अपने आपको एक पैकेट चिप्स और आईस्क्रीम खाने से रोकना काफी मुश्किल हो जाता है। ऐसा इसलिये होता है क्योंकि नींद की कमी, शरीर के दो प्रमुख हार्मोन लेप्टिन और घ्रेलिन को प्रभावित कर भूख को बढ़ा देता है। हैरिस कहती हैं कि लेप्टिन ही वह हार्मोन है जो आपको तृप्त करता है तथा और खाने से रोकता है। जबकि घ्रेलिन हार्मोन भूख का संकेत देता है और खाना खाने के लिये प्रेरित करता है। जब हम पर्याप्त नहीं सोते हैं तो लेप्टिन और घ्रेलिन के अनुपात में बदलाव हो जाता है जिसमें लेप्टिन का स्तर गिर जाता है और घ्रेलिन का स्तर बढ़ जाता है। संक्षेप में, यदि हम पर्याप्त नहीं सोते तो खाने से रोकने वाले हार्मोन का स्तर गिर जाता है जबकि खाने के लिये प्रेरित करने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है।

आपने इस वाक्य को दो बार पढ़ा
ध्यान न केन्द्रित कर पाने का साफ इशारा होता है कि आप पर्याप्त नहीं सो रहे हैं। सन् 2009 में स्लीप जर्नल में प्रकाशित एक शोध के अनुसार ध्यान केन्द्रित न कर पाने के साथ-साथ पर्याप्त न सोने से त्वरित निर्णय की क्षमता में कमी आती है। ये निर्णय खासकर तब कारगर साबित होते हैं जब वाहन चलाते समय दुर्घटना से बचने के लिये त्वरित निर्णय आवश्यक होता है।

आप फूहड़ लगते हैं
कुछ लोग प्राकृतिक रूप से फूहड़ होते हैं, जैसे कि हमेशा गिरने वाले सर्वप्रिय जेनिफर लॉरेंस। हैरिस कहती हैं कि पर्याप्त न सोने से चलने फिरने में असमान्यता होती है जैसे कि अपनी चीजों के साथ लड़खड़ाना और स्थिर न रहना इत्यादि।

आप अपने साथी के साथ लड़ते हैं
हो सकता है अपने साथी से आप हार गये हों या फिर थक गये हों या दोनो। 2013 की यू सी बर्कले के एक शोध में यह पाया गया कि पर्याप्त न सोने वाले जोड़ों में अक्सर और गम्भीर लड़ाइयाँ होती हैं। शोधार्थियों ने यह भी पाया कि ठीक से न सोने पर झगड़ों को रोकना और झेलना दोनों मुश्किल हो जाता है।

आप अपने आपको स्वचालित महसूस करें
वाहन चलाते समय किसी मोड़ को भूलना या फिर दिन भर किसी काम को करते रहने के बावजूद उसे याद न रख पाना जैसे लक्षण यदि दिखें तो हैरिस के अनुसार आपको और नींद की आवश्यकता है। (लेकिन यह हमेशा बुरा नहीं होता)।

आप फिल्म देखते समय या दिन की उड़ानों में सो जाते हैं
किसी अंधेरे या नीरस माहौल में प्रवेश करते ही दिन के समय भी सो जाना नींद पूरी न होने के साफ लक्षण हैं। अगर आपको पर्याप्त नींद मिलती है तो दिन के समय आपको स्फूर्तिवान और चौकन्ना रहना चाहिये। आखिरकार यह दिन का समय है।



Click it and Unblock the Notifications
