Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
ये होते हैं माईग्रेन के 10 लक्षण
अमेरिका के लोगों में माईग्रेन की समस्या आम है, वहां की 30 प्रतिशत आबादी इस बीमारी का शिकार है, लेकिन भारत में इससे कहीं ज्यादा संख्या में माईग्रेन के पीडि़त पाएं जाते है। इनमें से कई लोग तो ऐसे हैं जिन्हे ये भी नहीं मालूम होता है कि उन्हे माईग्रेन हुआ है।
माइग्रेन पड़ने के 7 चौंका देने वाले कारण
महिलाओं में माईग्रेन की समस्या, पुरूषों की अपेक्षा ज्यादा होती है। माईग्रेन क्या है, यह एक प्रकार का सिर में होने वाला दर्द है जो रूक-रूक कर होता है। इसमें व्यक्ति को बहुत तकलीफ होती है। माईग्रेन के लक्षण निम्न प्रकार होते हैं:

ऑरा
किसी भी वस्तु या व्यक्ति के आसपास उसी आकार में रोशनी का दिखना, माईग्रेन का सबसे पहला लक्षण होता है। ऐसा दर्द के दौरान 5 मिनट से 1 घंटे तक रहता है।

भावनाओं में परिवर्तन
माईग्रेन के दौरान आपकी भावनाएं बहुत तेजी से बदलती हैं। आप कभी ज्यादा उग्र और कभी ज्यादा शांत हो जाते है।

नींद की कमी
माईग्रेन का दर्द होने पर नींद सही से नहीं आती है। आपको थकान लगती है पर आप सो नहीं पाते है।

साइनस के लक्षण
आप देखेंगे कि जो लोग माइग्रेन से ग्रस्त हैं, उनमें साइनस के लक्षण भी नजर आएंगे। आप पाएंगे कि उनकी आंखों से पानी निकलेगा या नाक जाम होगी। इसके साथ ही उन्हें भयंकर सिरदर्द भी होगा।

चॉकलेट खाने का मन
माईग्रेन का दर्द जब होता है तो व्यक्ति को चॉकलेट खाने का मन बहुत जोर होता है। उसे लगता है कि चॉकलेट खाकर उसके सिर का दर्द ठीक हो जाएगी।

एक ओर दर्द
माईग्रेन में एक ओर दर्द होता है, इस प्रकार के दर्द में आपको चलने पर और ज्यादा तकलीफ होती है।

आंखों में दर्द
माईग्रेन में दर्द होने के दौरान आपकी आंखों में भी भयानक दर्द होता है। आप जब भी पलकें ऊपर या नीचे करें, तो भयानक जलन होती है।

गर्दन में दर्द
सिर में दर्द इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि आपकी गर्दन भी दुखने लगती है। ऐसे में जल्द ही डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

बार-बार पेशाब आना
अगर आपको सिर में दर्द होता है और बार-बार पेशाब आती है तो समझ लें कि आप माईग्रेन से पीडि़त हैं।

जम्हाई लेना
दिन भर बेवजह जम्हाई आना भी माईग्रेन का लक्षण है।



Click it and Unblock the Notifications
