Latest Updates
-
धनतेरस पर 13 दीपक क्यों जलाए जाते हैं? प्रदोष काल में पढ़ें यमदीपदान की कथा -
धनतेरस के 21 शुभकामना संदेश: घर की लक्ष्मी के त्योहार को बना देंगे स्पेशल -
धनतेरस समृद्धि का स्वागत करने का दिन, लेकिन घर में शांति बनाए रखना भी उतना ही जरूरी: ज्योतिषी रिन्ही सुबरवाल -
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी
ठंडे पानी से नहाने के 5 फ़ायदे
इस चिप चिपाती गर्मी ने हम सबको बेहाल कर दिया है, ऐसे में अगर हम ठंडे पानी से नहाते है तो हम फिर से अपने आपको तरोताज़ा महसूस करते हैं। इसके लिए जरूरी है कि हमारे दिन की शुरूआत ठंडे पानी से हो, इससे पूरे दिन ताजगी बनी रहती है। इसके अलावा इससे शारीरिक सौन्दर्य भी बरकरार रहता है। आपको यह जान कर हैरानी होगी कि गर्म पानी से नहाने पर रक्त-संचार पहले कुछ उतेजित होता है किन्तु बाद में मंद पड़ जाता है, लेकिन ठंडे पानी से नहाने पर रक्त-संचार पहले मंद पड़ता है और बाद में उतेजित होता है जो कि लाभदायक है।
यही नहीं ठंडे पानी से स्नान करने से आलस, थकान और दर्द मिटता है, नींद अच्छी आती है। यह हर तरह की जलन और खुजली खत्म करता है। इससे त्वचा में निखार और रक्त साफ होता है। तो चलिये देखते हैं कि ठंडे पानी से नहाने पर हमें क्या लाभ मिलता है। बालों के लिये गरम पानी होता है खराब

गर्म पानी से नहाने से कोई फायदे नहीं है
ठंडे पानी के फायदे जानने से पहले गर्म पानी के बारे में जान लेते हैं, गर्म पानी से नहाना आरामदायक होता है यह जरुरी नहीं है। हमारा इतिहास हमे बताता है कि पुराने समय में हमे जो पानी मिलता था हम उसी से नहा लेते थे। 1 शताब्दी ई.पू में यूनानियों ने हीटिंग सिस्टम का आविष्कार किया, लेकिन कुछ यूनानियों ने स्वास्थ्य फायदों की वजह से ठंडे पानी से नहाना ही बेहतर समझा।
1. ठंडे पानी से नहाने से फैट बर्न होता है
हमारे शरीर में दो तरह के फैट होते हैं, पहला वाइट फैट जो हमारे शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा है ब्राउन फैट जो हमारे लिए अच्छा होता है। वाइट फैट वह फैट है जिसे हम अपने भोजन में खाते हैं, और यह फैट हमारी कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन में जमा होने लगता है। और जिससे छुटकारा पाने के लिए हमे संघर्ष करना पड़ता है। वही ब्राउन फैट हमारे लिए अच्छा होता है और इसका काम है हमारे शरीर को गर्म रखना। अब अच्छी खबर जब हम बहुत ज्यादा ठंडे पानी से नहाते हैं तो कैलोरी बर्न होने लगती है हमे गर्म रखने के लिए इससे हम अपना वेट जल्दी काम कर लेते हैं।
2. ठंडे पानी से नहाने से आप तारोताज़ा रहते है
ऐथ्लीट अक्सर व्यायाम के बाद आइस बाथ लेते हैं, लेकिन आपको इसकी जरुरत नहीं है। आप अगर व्यायाम करते है तो आप ठंडे पानी से नहा सकते हैं जिससे आप अपने आपको तारोताज़ा महसूस करेगें।
3. ठंडे पानी से नहाने से मूड फ्रेश रहता है
आलस दूर करने के लिये सुबह आप ठन्डे पानी से नहाये। क्यों कि जब आप ठंडे पानी से नहाते हैं, तो हल्का सा शॉक लगा है जिससे आपकी साँस तेज़ चलने लगती है और दिल की धड़कने भी बढ़ने लगती हैं। इससे आपके शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है और आप अपने आपको तरोताज़ा महसूस करने लगते हैं।
4. ठन्डे पानी से नहाने से इम्युनिटी और रक्तसंचार अच्छा रहता है
यह तो आपको पता ही है कि ठंडे पानी से नहाने से रक्तसंचार अच्छा रहता है लेकिन क्या आपको यह पता है कि ठंडे पानी से आपकी इम्युनिटी को भी स्ट्रांग करता है। इम्युनिटी यानि प्रतिरक्षा प्रणाली के मज़बूत होने से शरीर में वाइट ब्लड सेल्स को बढ़ता है जो बहुत सी बिमारियों से लड़ने में मदद करता है जिससे आप कम बीमार पड़ते हैं।
5. ठंडे पानी से नहाने से आपके बाल अच्छे और त्वचा चमकदार होती है
अगर आप मुँहासों से परेशान हैं तो ठंडे पानी से नहाइये। गर्म पानी आपकी त्वचा रूखी और बेजान कर देता है जिससे त्वचा में गंदगी जमा होने लगती है। ठंडा पानी आपकी त्वचा को चमकदार बनता है। यही नहीं ठंडे पानी से सर धोने बालों में जमा गंदगी साफ होती है और बाल भी आकर्षक लगने लगते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
