Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
पीरियड्स के दिनों में 7 बेस्ट एक्सरसाइज
कई अध्ययनों से यह बात सामने आ चुकी है कि पीरियड्स के दिनों में वर्कआउट करने से दर्द और अन्य समस्याओं में कमी आती है। जब कि कुछ लोग मानते है कि पीरियड्स के दिनों में आराम करना चाहिए। वहीं एक पक्ष का मानना होता है कि पीरियड्स के दिनों में आराम करना चाहिए, क्योंकि इन दिनों में शरीर को बहुत जल्दी नुकसान पहुंचता है।
जितने लोग, उतनी बातें। लेकिन वास्तव में, पीरियड्स के दिनों में तुरंत बैठ नहीं जाना चाहिए, बल्कि हर दिन हल्का - हल्का वर्कआउट करना चाहिए। इससे शरीर को आराम मिलता है। पीरियड्स के दिनों में किये जाने वाले 7 वर्कआउट निम्म प्रकार है :

1)टहलना
एक्सपर्ट भी मानते है कि पीरियड्स के दिनों में हार्ड वर्कआउट करना खतरनाक होता है। इन दिनों में शरीर और खासकर पेट के हिस्से का विषेष ख्याल रखना पड़ता है। लेकिन इन दिनों आप टहल कर अपनी एक्ट्रा कैलोरी बर्न कर सकती है। इससे शरीर में स्फूर्ति भी आ जाएगी और बेहतर लगेगा।

2)दौड़ना
अगर आप पीरियड्स के दिनों में कम्फर्टटेबल रहती हैं तो सुबह के समय जॉगिंग पर जा सकती हैं। इससे आपको इन दिनों में होने वाले दर्द और क्लॉटिंग में आराम मिलेगा। लेकिन इन दिनों में ज्यादा जोर या तेजी से न दौड़ें। दौड़ने के दौरान थोड़ा - थोड़ा पानी पीती रहें, इससे आपकी बॉडी हाइड्रेट रहेगी।

3)योगा
पीरियड्स के दिनों में योगा सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। इससे आपका पेट सही रहता है। मेडीकल फील्ड में भी योगा को इन दिनों में सही मानते है। लेकिन पीरियड के दिनों में कुछ खास प्रकार के ही योगा करने चाहिए, ताकि आपके पेट पर ज्यादा बल न पड़े। योगा की सही पोजिशन करने से रिलैक्स मिलता है।

4)एरोबिक्स
जब आप पीरियड में हों, तो थोड़ा पागलपन भी जरूरी है। इन दिनों क्रेजी होने से मजा आता है। एरोबिक्स करने से बॉडी में जान आती है और मजा आता है।

5)डांसिंग
पीरियड्स के दिनों में बिल्कुल ट्रेडीशिनल डांस न करें लेकिन थिरक लें, इससे बॉडी में मूवमेंट आएगा, आपका हार्ट रेट अच्छा होगा और कैलोरी भी बर्न हो जाएगी। डांस एक अच्छी एक्सरसाइज होती है। डांस करने से पीरियड्स के दिनों में थोड़ा मोटिवेशन भी मिलता है। शाम के समय ऐसा करने से आपको होने वाली उलझन भी दूर होगी और मजा आएगा।

6)प्लेंकिंग
जब आपकी डेट चल रही हो, तो आप सभी लड़कियां घर पर ही रहना पसंद करती है और लाइफटाइम मूवी देखना चाहती है। ऐसे में आप कॉर्मिशियल आने पर कुछ स्पेशल पोजिशन में बैठ सकती है, इससे आपको दर्द और ऐंठन में आराम मिलेगी। आप इनमें से कुछ तरीकों से बैठ सकती है जैसे -

7)फ्लोर पर नीचे बैठना
अपनी भुजाएं ऊपर ले जाएं और अपना सीना ऊपर की ओर करें। अपनी बॉडी को पैरों के पंजो के सहारे उठाएं और खुद को बैलेंस करें। ये सभी वर्कआउट करने से आपको पीरियड्स के दिनों में बहुत आराम और राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
