Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
पुदीना जूस पियें और पाएं अच्छा स्वास्थ्य
गर्मी के दिनों में हम अक्सर सड़क किनारे जूस, आम का पना या दुकानों पर कोल्ड्रिंक आदि पीने के लिये खड़े हो जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी पुदीने का रस पिया है? मिंट जूस यानी की पुदीने का जूस गर्मियों में पीने से काफी स्वास्थ्य लाभ मिलता है। पुदीना जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है और गर्मी झट से गायब हो जाती है।
इसके अलावा अगर आपका पाचन तंत्र सही नहीं रहता है तो भी पुदीने का रस उसे ठीक कर के पेट को राहत पहुंचाता है। गर्मी के दिनों में तो ज्यादातर घरों में पुदीने की चटनी भी बनती है। हमेशा हैप्पी रहना है तो खाएं ये फूड
पुदीने की कई किस्में पाई जाती हैं। भारत में तो लगभग हर घर में पुदीने का पेड़ लगा ही होता है। पुदीने का अर्क औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। तो दोस्तों चलिये जातने हैं पुदीने का जूस हमारे स्वास्थ्य को किस तरह से लाभ पहुंचाता है।

शरीर की गर्मी दूर करे
पुदीना शरीर की गर्मी को खतम करने में मदद करता है। पुदीना जूस पीने से आप सन स्ट्रोक से बचे रह सकते हैं।

पाचन क्रिया दुरुस्त करे
पुदीने की पत्तियां एंटीऑक्सीडेंट से भरी होती है, जो कि पेट की मासपेशियों को आराम देती हैं और पाचन क्रिया तंत्र को दुरुस्त भी रखती हैं।

हाइड्रेट रखे
गर्मी में शरीर को हमेशा हाइड्रेट कर के रखना चाहिये और इसके लिये आपको पुदीने का जूस जरुर पीना चाहिये।

मौखिक स्वास्थ्य के लिये
पुदीने की पत्तियां प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर होती हैं। यह मुंह से आने वाली दुर्गन्ध को दूर के कर पीले दांतों को सफेद कर देती है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल प्रॉपर्टी दांतों का कोई रोग भी नहीं होने देती।

कफ से निजात दिलाए
पुदीने में मौजूद मिंथॉल आपके नाक के बंद दृार खोल देगा। पुदीने के जूस में पुदीने की पत्तियों को कूंच कर डालने से नाक से सांस लेने में आसानी हो जाएगी।

तनाव दूर भगाए
पुदीने से तेज आने वाली तेज खुशबू और एंटीऑक्सीडेंट दोनों ही मिल कर आपको तनाव से निजात दिला कर रिलैक्स कर देगें।

इम्यूनिटी बढाएं
इन हरी पत्तियों में विटामिन सी, डी, ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और कुछ मात्रा में विटामिन बी होते हैं, जो कि शरीर की इम्यूनिटी को बढाने का काम करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications