Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
आँखों को स्वस्थ रखने के 8 टिप्स
अपनी आँखों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए इनकी उचित देखभाल जरुरी है। मॉइस्चर, पोषण और नियमित व्यायाम आपकी आँखों का स्वास्थ्य और नजर बेहतर रखता है। हम आपके लिए लाये हैं अपनी आँखों को फ्रेश और सुन्दर रखने के लिए कुछ टिप्स.......
1. बेहतर आँखों के लिए विटामिन ए और विटामिन के से भरपूर भोजन लेना चाहिए। आँखों की दृष्टि को सही बनाये रखने के लिए रोजाना विटामिन और मिनरल्स की भरपाई के लिए फल और सब्जियों का सेवन करें। स्वस्थ आंखों के लिए रोज खाएं अंगूर

2. कंप्यूटर पर कुछ पढ़ते हुए या काम करते हुए थोड़ा विराम लें। 5 मिनट का छोटा ब्रेक लेने से आंख की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। आखों में पानी छिड़कें और 5 मिनट के लिए इन्हे बंद कर लें फिर काम करें।
3. अपनी आँख के गोलों को गोलाकार रूप में 5 मिनट तक घुमाना और बार बार आँखें झपकाना जैसी एक्सरसाइज करें। सुबह के समय अपने हाथों को रगड़ें और इन गर्म हाथों को आँखों पर रखें। इन एक्सरसाइजेज से आँखों को पुनः नमी की प्राप्ति होगी और आँखें स्वस्थ रहेंगी।
4. आँखों के आगे से काले घेरे और आँखों का सूजापन दूर रखने के लिए 8 घंटे की नींद लें। नींद की कमी से ना केवल आँखें लाल होती हैं बल्कि चेहरे का लुक भी बिगड़ जाता है। भरपूर नींद से चेहरा और आँखें दोनों फ्रेश रहते हैं।
5. आँखों को अधिक नमी प्रदान करने के लिए ठंडी ककड़ी के टुकड़े आँखों पर रखें। ककड़ी आँखों के काले घेरों को हटाने में और रक्त की भांति लाल आँखों को सुन्दर और स्वस्थ बनाने में लाभकारी है।
6. आँखों को स्वस्थ रखने के लिए इन्हे मॉइस्चर प्रदान करना बहुत जरुरी है। यदि आपके पास ककड़ी नहीं है तो मॉइस्चराइजिंग ड्रॉप खरीद लें और इसे रोजाना आँखों में डालें।
7. आँखों को सुबह या कुछ गिर कर रड़कने पर इन्हे रगड़ें नहीं। यदि आँखों में कुछ गिर जाता है तो आँखों में पानी छिड़ककर साफ़ कर लें बजाय कि इन्हें रगड़ने के। रगड़ने से आँखों में कोई भी हानि हो सकती है।
8. जब घर से बाहर धुप में निकलें तो चश्मा पहन लें इससे काले घेरे नहीं पड़ेंगे और आँखें कमजोर नहीं होंगी। बेहतर आँखों के लिए एक मुख्य सावधानी है जो आप बरत सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
