Latest Updates
-
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक
पुदीने कि चाय के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ
पुदीने को गर्मी और बरसात की संजीवनी बूटी कहा गया है, स्वाद, सौन्दर्य और सुगंध का ऐसा संगम बहुत कम पौधों में दखने को मिलता है। इसके पौधे की आयु बहुत लम्बी होती है। यह विटामिन-ए से भरपूर होता है। इसका स्वाद व सुगंध भोजन को लजीज बनाता है। पुदीने की चटनी स्वादिष्ट तो होती ही है, सेहत के लिए भी फायदेमंद है। पुदीने का अर्क दवा के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। पुदीना पाचक तथा कफ, वायु, उल्टी, और पेट दर्द में बहुत लाभदायक है। सिरदर्द और त्वचा रोग में लाभकारी पुदीने का तेल
आज पुदीने कि खूबियों को दुनिया भर के लोग जानने लगे हैं जिसकी वजह से आज पुदीने का इस्तेमाल चाय में भी होने लगा है, इसकी चाय में कैफीन नहीं होता है। जिसकी वजह से यह बहुत सी बिमारियों से लड़ने में भी बहुत लाभदायक है जैसे बुखार उल्टी, दस्त और मतली। तो आईये जाने कुछ ऐसे ही और लाभदायक गुण

1. स्वस्थ पाचन तंत्र
पुदीना हमारे पाचन तंत्र को स्वस्थ बनता है, यह पेट में बनाने वाली गैस और दर्द को भी खत्म करता है। साथ ही पाचन क्रिया को सुधरता है और भोजन को पचाने में भी मदद करता है।

2. मतली और चक्कर की परेशानियों से राहत
बहुत से लोगों को कार, बस, और ट्रेन में चक्कर और मतली कि परेशानी होती है। इससे बचने के लिए एक कप गर्म पुदीने कि चाय ही काफी है इसकी खुशबू आपको तरो ताज़ा रखती है और पेट कि परेशानियाँ जैसे पेट दर्द और दस्त से दूर रखती है।

3. मुँहासे से बचाव
पुदीना मुहासों के लिए भी बहुत लाभदायक होता है। इसमें मेंथोल होता है जो त्वचा को ठंडक देता है, इसकी शीतलता, त्वचा में अत्यअधिक तेल को रोकता है और मुहासों से भी बचाता है।

4. त्वचा की जलन कम करता है
अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा संवेदनशील और उसमें जलन और एलर्जी हो जाती है तो एक कप पुदीना की चाय बहुत ज्यादा लाभदायक सिद्ध होगी। यह चकत्ते, जलन, कीड़े के काटने, खुजली और त्वचा में सूजन जैसी त्वचा समस्याओं का इलाज करने में भी सहायक है।

5. त्वचा के तेल को कम करता है
त्वचा में अधिक तेल होने से उसमें गंदगी और अन्य जीवाणु जमा होने लगता ते हैं, पुदीना में पाए जाने वाले मेंथोल, त्वचा के तेल को कण्ट्रोल करता है और आपको आयल फ्री त्वचा प्रदान करता है।

6. बालों को खूबसूरत बनाता है
पुदीने की चाय के नियमित इस्तेमाल से बाल खूबसूरत होने लगते हैं। इससे बालों की जड़ों में रक्त का प्रवाह अच्छा होता है और बालों को बढ़ने में मदद करता है। पुदीने की चाय में कुछ ऐसे भी गुण होते हैं जिससे बालों में चमक और वह घने हो जाते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
