Latest Updates
-
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज पर हाथों में लगी मेहंदी का चाहती हैं डार्क कलर, तो आजमाएं ये 4 आसान टिप्स -
Modak Recipe: गणेश चतुर्थी पर बप्पा के लिए घर पर बनाएं उनके प्रिय उकडिचे मोदक, जानें इसकी आसान रेसिपी -
Hartalika Teej 2026: हरतालिका तीज का व्रत कब है? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
ना मूर्ति, ना पुजारी, सूर्यास्त के बाद एंट्री भी मना, जानिए फिल्म 'The Vvaan' वाले वन देवी मंदिर का रहस्य -
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म
रोज खाइये 1 संतरा और रहिये स्ट्रोक से दूर
(आईएएनएस)| विटामिन सी से भरपूर चीजें खाने से रक्तस्त्रावी स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है। यह बात एक शोध में पता चली है। विटामिन सी संतरे, पपीते, मिर्च, ब्रोकोली और स्ट्राबेरी जैसे फलों और सब्जियों में पाया जाता है।
रक्तस्त्रावी स्ट्रोक, स्कीमिक स्ट्रोक से कम सामान्य है, लेकिन प्राय: यह जानलेवा होता है। अध्ययन में ऐसे 65 लोगों को शामिल किया गया, जिन्हें इंट्रा सेरेबिल रक्तस्त्रावी स्ट्रोक हो चुका था या जिनके दिमाग के अंदर एक रक्तवाहिका टूट चुकी थी। इनकी तुलना 65 स्वस्थ लोगों से की गई।

प्रतिभागियों के रक्त में विटामिन सी के स्तर की जांच की गई और पाया गया कि 41 प्रतिशत लोगों में विटामिन सी का स्तर सामान्य था, 45 प्रतिशत लोगों में विटामिन सी का स्तर समाप्त हो चुका था, जबकि 14 प्रतिशत लोगों में विटामिन सी की कमी थी। स्वास्थ्य से भरा फल संतरा
औसतन उन लोगों को स्ट्रोक हुआ था, जिनमें विटामिन सी समाप्त हो चुका था, जबकि जिन लोगों में विटामिन सी का स्तर सामान्य था, उन्हें स्ट्रोक नहीं हुआ था। फ्रांस के रेनेस स्थित पोंटचैलो युनिवर्सिटी अस्पताल के साथ अध्यन के सह लेखक स्टीफेन वैनीर ने बताया, "हमारे परिणाम दर्शाते हैं कि विटामिन सी की कमी को कुछ तरह के स्ट्रोक का कारण माना जाना चाहिए।" घर पर बनाये संतरे से फेस पैक
वेनीर ने कहा कि विटामिन सी के अन्य लाभ भी हैं, जैसे कि यह हड्डियों, त्वचा और ऊतकों में पाए जाने वाले प्रोटीन 'कोलेजन' का निर्माण करता है। विटामिन सी की कमी का संबंध हृदयाघात से भी है।
यह अध्ययन 26 अप्रैल को अमेरिकन अकेडमी ऑफ न्यूरोलॉजी की 66वीं वार्षिक बैठक में प्रस्तुत किया जाना है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
