Latest Updates
-
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं -
Choti Diwali 2026: पति-पत्नी के लिए प्यार भरे शुभकामना संदेश और रोमांटिक विशेज -
नरक चतुर्दशी 2026: जब श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध कर 16,000 राजकुमारियों को दिलाई मुक्ति, जानें पौराणिक कथा -
रूप चौदस 2026: बहू और बेटी को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश, रिश्तों में घोलें प्यार और अपनापन -
Narak Chaturdashi 2026: बाल और नाखून काटना क्यों है अशुभ? निरोगी रहने के लिए कर लें ये उपाय -
धनतेरस पर धनिया खरीदने के बाद करें यह एक उपाय, घर में बनी रहेगी बरकत
सुबह की गई इन गलतियों से बचें
क्या आप सोकर उठने के बाद हमेशा गंदे मूड में रहते हैं? क्या आप नाश्ता नहीं करते? कुछ आसान चेंज आपकी सुबह को अच्छा बना सकते हैं। ब्रेकफास्ट में खाएं ये 20 फूड

1. सुबह उठकर सीधे जिम जाना
सुबह धीरे धीरे काम शुरू करना चाहिए। अपने आपको आराम से उठने का समय दें और अपनी मांसपेशियों को धीरे से हिलाएं। उठने के बाद दाहिनी तरफ घूमकर बेड से उठें। इससे एनर्जी को बैलेंस होने में मदद मिलती है जो तब अविकसित थी जब आप सो रहे थे।

2. स्ट्रेच नहीं करना
जब हम सोकर उठते हैं तो हमारी मांसपेशी, खासकर स्पाइन स्टिफ होती है। अगर उठने के बाद हम स्ट्रेच नहीं करते तो हम दिनभर स्टिफ जॉइंट के साथ घूमते हैं और ठीक से काम नहीं कर पाते। उठने के बाद आराम से चलें। अगर आपके घुटने और पिंडली टाइट महसूस हो रही हैं तो स्ट्रेच करें। तीन से चार बार स्ट्रेच करने से और कुछ गहरी सांस लेने से असर दिखाई देगा।

3. दिन की शुरुआत चाय से करना
अच्छे मेटाबोलिज्म का राज़ चाय नहीं बल्कि दिन की शुरुआत कुछ खारी चीज़ का सेवन करने से है। दिन की शुरुआत एसिडिक चीज़ जैसे चीनी और दूध के साथ चाय या कॉफ़ी से ना करें। पानी में नीम्बू मिलाकर पीयें। उसके बाद आप वाइट टी या ग्रीन टी पी सकते हैं।

4. फ़ोन चेक करना
कभी भी दिन की शुरुआत मेल चेक करने से या फिर काम के बारे में प्लान कर न करें। उठने के दो घंटे के अंदर ही आप सारी समस्या का समाधान नहीं निकाल पाएंगे। उठने के बाद आपकी एनर्जी सही और सबसे महत्वपूर्ण जगह लगनी चाहिए न कि सबसे काम महत्वपूर्ण जगह।

5. नाश्ता न करना
कुछ शोध बताते हैं कि नाश्ता न करने से आप ओबेसिटी, डायबिटीज और कमज़ोर इम्युनिटी के शिकार होते हैं। अगर आप सुबह नाश्ता नहीं करते तो इसकी संभावना ज़्यादा है कि आप दिनभर गलत खाना खाते रहेंगे। आपको राजा की तरह नाश्ता करने की ज़रुरत नहीं है पर खाना ज़रूरी है।

6. तुनकमिजाजी बनकर उठना
कई लोगों की सुबह बिखरी हुई और काफी बिजी होती है।

7. दिन की प्लानिंग पहले से न करना
क्या आप अपने कपड़े और खाने के बारे में एक दिन पहले प्लानिंग कर लेते हैं? लोगों की सबसे बड़ी गलती होती है पहले से प्लान न करना। एक लम्बे बिजी दिन के बाद अगली सुबह के बारे में सोचना नीरस लग सकता है, पर खाने के बारे में प्लान कर लें और अपने कपडे अलग रख लें। सुबह के नाश्ते के लिए रात को ही तैयारी कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
