Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केले के पत्ते पर खाना खाने का स्वास्थ्य लाभ
केले का पेड़ बड़ा और लम्बा होता है जो कि एक पवित्र पेड़ माना जाता है और इसके बीच में लम्बी धारी भी होती है। इसके अलावा भारत में लोग केले के पत्तों पर भोजन भी करते हैं। यह एक ऐसा पेड़ है जो कि शादी, विवाह, मंदिर और अन्य उत्सवों पर भी इस्तेमाल किया जाता है। केले के पेड़ को घर के सामने और बगीचे में उगाना अच्छा माना जाता है। जाने कैसे उगाएं केले का पेड़
केले के पत्ते सही रूप में किचन में इस्तेमाल योग्य हैं। आप केले के पत्ते को नीचे रखकर इसमें प्लेट की भांति खाना परोस सकते हैं और बाद में इसे कंटेनर में डालने के लिए फोल्ड भी कर सकते हैं। यह नॉन स्टिकी लाइनर स्टीमर ट्रे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है और बायो- डीग्रैडएबल भी है।
केले के पेड़ का हर हिस्सा किसी न किसी रूप में उपयोगी है। इसके उगते हुए तने के बीच का भाग खाने योग्य है। इसके फूल उबली सब्जी की भांति खाए जाते है। भारत के कुछ हिस्सों में केले की पत्तियों और तने को पशुओं के चारे के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इससे प्राप्त फाइबर का इस्तेमाल चटाई, दरियां, मोटे पेपर और पेपर पल्प बनाने के काम आता है।

1. केले के पत्त्ते पर खाना खाने से लाभ
केले के पत्त्ते पर खाना खाना स्वास्थ्यप्रद माना जाता है। केले के पत्ते पर गर्म खाना परोसने से यह पत्ते में मौजूद पोषक तत्व भी खाने में मिल जाते हैं जो कि स्वस्थ्य के लिए अच्छा है।

2. बाल काले बनाए
रोजाना केले के पत्त्ते पर खाना खाने से बाल जल्द ही काले और चमकदार होते हैं।

3. त्वचा के लिए भी फायदेमंद
केले के पत्तों में काफी मात्रा में एपिगालोकेटचीन गलेट और इजीसीजी जैसे पॉलीफेनोल्स पाये जाते हैं जो कि ग्रीन टी में भी पाये जाते हैं। पॉलीफेनोल्स एक अच्छे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि पत्तेदार भोजन में पाये जाते हैं इसलिए ये त्वचा के लिए भी फायदेमंद हैं।

4. शरीर जल जाने पर
शरीर में कहीं भी जल जाने पर केले के पत्ते पर अदरक का तेल छिड़कर ऊपर से नीचे तक लपेटने से गर्मी और इसकी जलन से छुटकारा मिलता है।

5. सब्जी के रूप में खाएं
कच्चे केले की सब्जी भी बनती है। केले के सेवन से खून साफ़ होता है और रतोंधी जैसी बिमारियों से छुटकारा मिलता है।

6. शिशु के लिये लाभकारी
केले के पत्ते पर अदरक का तेल छिड़कर ऊपर से नीचे तक नवजात बच्चे को इसमें लपेटकर खुले में सूर्य की किरणों के सामने रखना बच्चे की त्वचा के लिए अच्छा रहता है और इससे प्रचुर मात्रा में विटामिन - डी भी मिलता है।

7. फोडे़, फुंसी और जलने में प्रयोग
स्किन पर फोड़े, फुंसी, निशान या जलने पर केले के पत्ते पर नारियल का तेल डालकर लपेटने से त्वचा से सम्बंधित समस्याओं से जल्द निजात मिलती है।

8. भोजन को खराब होने से रोके
यदि भोजन को केले के पत्ते में लपेटा जाता है तो यह ख़राब नहीं होता है।



Click it and Unblock the Notifications
