Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
जवान महिलाएं जरूर करवाएं ये बेसिक टेस्ट
जीवनशैली से जुड़ी बीमारी आज के समय में काफी आम हो गई है। साथ ही यह 35 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं पर असर नहीं करता है।
जवान महिलाएं इन बीमारियों की चपेट में आ रही हैं। अगर वक्त रहते इसका पता चल जाए और इसका उपचार कराया जाए तो इन बीमारियों से लड़ा जा सकता है। आपका रक्त परीक्षण बताएगा कब तक जीएंगे आप!
आइए हम आपको कुछ बेसिक टेस्ट के बारे में बताते हैं, जो 18 साल और उससे ज्यादा उम्र की महिलाओं को जरूर करवाना चाहिए।

1. विटामिन डी
कब : आर्थोपेडिक सर्जन डा. तेजस उपासिनी की मानें तो हड्डी का दर्द, पीठ का दर्द और पैरों में दर्द होने की स्थिति में यह टेस्ट करवाना चाहिए।
क्यों : जवान महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण टेस्ट है। करीब 80 से 90 प्रतिशत जवान महिलाएं विटामिन डी की कमी का शिकार रहती हैं। हर उम्र की महिलाओं को यह टेस्ट करवाना चाहिए। यह आस्टिओपरोसिस से भिन्न होता है, जो कि बड़ी उम्र की महिलाओं पर असर करता है।
कैसे : ब्लड टेस्ट

2. विटामिन बी12
कब : अगर आप हाथ और पैर में सुन्नता और सिहरन महसूस कर रहे हैं या कमजोरी और एनिमिया का शिकार हैं तो ये टेस्ट जरूर करवाएं।
क्यों : विटामिन बी12 की कमी आमतौर पर शाकाहारियों में होती है। इस टेस्ट से पता चलता है कि आपके शरीर में इस विटामिन की कितनी मात्रा है।
कैसे : ब्लड टेस्ट। टेस्ट से 10-12 घंटे पहले कुछ न खाएं।

3. स्तन का परीक्षण
कब : स्तन में सूजन और अनियमितता पहला लक्ष्ण है। एक बार जब खुद के परीक्षण के बाद सूजन के बारे में पता चल जाए जो स्तन के एक्सरे के लिए जरूर जाएं।
क्यों : यह एक महत्वपूर्ण टेस्ट है, जिसे महिलाएं आमतौर पर नजरअंदाज कर देती हैं। 25 साल की महिलाओं को यह टेस्ट जरूर करवाना चाहिए।
कैसे : खुद से परीक्षण करें और स्तन में सूजन, इसका फूलना और स्तन के विकास का पता लगाएं।

4. शुगर
कब : अगर आपको नियमित रूप से प्यास लगती हो, ज्यादा पेशाब आता हो, अचानक भूख ज्यादा लगने लगे, बहुत ज्यादा थकान महसूस हो, चक्कर आता हो, आंखों में धुंधलापन आ जाए और मिचली आती हो तो आपको यह टेस्ट कराना चाहिए।
क्यों : आज के समय में जवान महिलाएं वजन और मोटापे को कम करने पर ध्यान दे रही है। ये दो कारण काफी हैं कि 20 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को नियमित सुगर टेस्ट कराना चाहिए।
कैसे : टेस्ट बहुत आसान होता है और उंगली में सुई चुभो कर थोड़ा सा खून निकाला जाता है। टेस्ट का परिणाम कुछ ही मिनटों में उपलब्ध हो जाता है।

5. थाइराइड
कब : वनज बढ़ना, सुस्ती, अनियमित पीरियड और गले का फूलना यह टेस्ट करवाने की निशानी है।
क्यों : हाइपर्थाइरॉइडिज़म और हाइपोथाइरॉइडिज़म को जांचने के लिए यह टेस्ट किया जाता है। शहरी जीवन में यह दो चीजें बेहद आम है। डाक्टरों की मानें तो 18 साल तक की महिलाएं भी इस अवस्था का शिकार हो जाती हैं।
कैसे : ब्लड टेस्ट

6. पैप स्मीर
कब : इस टेस्ट के लिए किसी लक्षण को देखने की जरूरत नहीं होती है। विशेषज्ञ कहते हैं कि 25 साल से ज्यादा उम्र की हर महिला को यह टेस्ट करवाना चाहिए। 65 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं आखिरी 10 साल के सामान्य टेस्ट के साथ और बिना सर्विक्स वाली महिलाएं इस टेस्ट को छोड़ सकती हैं।
क्यों : यह टेस्ट बचाव के लिए किया जाता है जो महिलाओं के प्रजनन तंत्र में कैंसरस प्रोसेस की जांच करता है।
कैसे : टेस्ट की प्रक्रिया बेहद साधारण होती है। नर्स सर्विक्स से सेल्स को इकठ्ठा करती है और फिर प्रयोगशाला में टेस्ट किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
