Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
बियर पीने से होने वाले फायदे
यदि कोई आपसे कहे कि बियर स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है तो आपको कुछ अजीब लगेगा। वर्षों से बियर पीने वाले लोग इस अपराधबोध से ग्रस्त हैं कि बियर उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। हालाँकि बहुत अधिक मात्रा में पीने से समस्या हो सकती है परन्तु उचित मात्रा में पीने से इसके कई फायदे हैं। बियर पिएं लम्बा जिएं
आईये बियर से होने वाले उन फायदों को जाने जिनके बारे में आप अभी तक नहीं जानते थे।

1) अध्ययनों से पता चला है कि प्रतिदिन बियर पीने से पुरुषों में किडनी में स्टोन (गुर्दे की पथरी) होने का खतरा कम हो जाता है।
2) डार्क बियर में घुलनशील फाइबर (रेशे) होते हैं जो ख़राब कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं।
3) बियर में विटामिन बी12 और फोलिक एसिड होता है। अत: बियर पीने वाले लोगों में इसकी मात्र बियर न पीने वाले लोगों की तुलना में अधिक होती है।
4) बियर के कई प्रकार उपलब्ध हैं अत: यदि आप एक प्रकार से ऊब गए हैं तो आप अन्य किसी दूसरे प्रकार का सेवन कर सकते हैं।
5) इसका अपना एक प्राचीन इतिहास है। यह सबसे पुराना मादक पेय है जिसका उत्पादन मेसोपोटामिया की महिलाओं ने जौं की ब्रेड से किया था।
6) पानी की तुलना में बियर अधिक हाईड्रेट करती है अत: एथलीट्स को उचित मात्रा में इसका सेवन करने की सलाह दी जाती है।
7) बियर में सिलिकान प्रचुर मात्रा में होता है जिससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है जिससे हड्डियां मज़बूत होती हैं।
8) यदि आप विभिन्न प्रकार अपनाना पसंद करते हैं तो आपके लिए 400 से अधिक प्रकार की बियर उपलब्ध हैं।
9) यद्यपि आपने कभी इसका प्रयत्न नहीं किया होगा परन्तु बियर के साथ आइसक्रीम खा के देखिये। यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
10) बियर में रासायनिक यौगिक होता है जिसमें एंटीवायरल गुण होते हैं जो बियर पीने वाले को उस वायरस से बचाते हैं जिसके कारण बच्चों में निमोनिया या ब्रांगकाइटिस होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
